ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अयोध्या में श्री राम तो साउथ में मुरुगन!

UB India News by UB India News
March 13, 2024
in Lokshbha2024
0
अयोध्या में श्री राम तो साउथ में मुरुगन!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी कहीं न कहीं अयोध्या में बने राम मंदिर को मुद्दा बनाकर भुनाने की कोशिश कर रही है. इसका असर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक दिखने वाला है. हालांकि, तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके ने भी इसकी काट ढूंढना शुरू कर दिया है. अब तमिलनाडु सरकार भगवान मुरुगन की शरण में पहुंच गई है. डीएमके सरकार ‘तमिल भगवान’ के तौर पर जाने जाने वाले भगवान मुरुगन को लेकर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन करने वाली है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन जून या जुलाई में किया जाएगा. हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पी के शेखरबाबू ने बताया कि सम्मेलन में भगवान मुरुगन पर प्रदर्शनियां, सम्मेलन और रिसर्च पेपर पेश किए जाएंगे. तमिलनाडु में राजनीतिक दलों का भगवान मुरुगन की ओर रुख करना कोई नई बात नहीं है. बीजेपी ने 2020 में ‘वेल यात्रा’ आयोजित की थी, जब एल मुरुगन तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष थे.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

पहली बार भगवान की शरण में डीएमके

तमिलनाडु में हो रही ‘मंदिर पॉलिटिक्स’ को लेकर सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि डीएमके कहीं न कहीं नास्तिक विचारधारा को मानती है. हालांकि, पार्टी के नेताओं को मंदिरों या मस्जिदों में जाने से नहीं रोका जाता है. हालांकि, ये पहली बार है, जब मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार भगवान की ओर रुख कर रही है. माना जा रहा है कि वह कहीं न कहीं हिंदुत्व के रथ पर सवार बीजेपी के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए ऐसा कर रही है. उसे उम्मीद है कि इसका फायदा चुनाव में मिलेगा.

बीजेपी ने डीएमके के फैसले पर क्या कहा?

वहीं, बीजेपी ने डीएमके के इस फैसले को लेकर उसकी आलोचना की है. बीजेपी के राज्य सचिव आर श्रीनिवासन ने कहा, ‘सबसे पहले उन्होंने (डीएमके) केंद्र सरकार की योजनाओं की नकल की और उन पर अपने नाम के स्टिकर्स लगा लिए. अब वे हमारी विचारधारा और राजनीति की नकल कर रहे हैं.’ श्रीनिवासन ने कहा, ‘भगवान मुरुगन को सिर्फ तमिलनाडु तक ही सीमित नहीं रखा जा सकता, क्योंकि उनकी पूजा पूरे देश में की जाती है. लोग ऐसी चालों में नहीं फंसेंगे.’

राजनीति नहीं कर रही डीएमके: मंत्री शेखरबाबू

बीजेपी को जवाब देते हुए मंत्री शेखरबाबू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने में कोई राजनीति शामिल नहीं है. राज्य सरकार सत्ता में आने के बाद से भगवान मुरुगन पर खर्च कर रही है. उन्होंने कहा कि हमने तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिर को राज्य सरकार के मास्टर प्लान में शामिल किया है और मंदिर के नवीनीकरण के लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. हमने पलानी मुरुगन मंदिर के नवीनीकरण के लिए भी 100 करोड़ रुपये आवंटित किए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू ,गैर मुस्लिम PAK, बांग्लादेशी और अफगानी शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी

CAA से किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है ......

बिहार की इन 11 सीटों पर AIMIM लड़ेगी चुनाव, ओवैसी ने किया एलान

बिहार की इन 11 सीटों पर AIMIM लड़ेगी चुनाव, ओवैसी ने किया एलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend