ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी बिहार वासियों को दिए दो वंदे भारत सौगात, कहा देश को गारंटी दे रहा हूं अगले 5 साल में…

UB India News by UB India News
March 13, 2024
in केंद्रीय राजनीती, परिवहन
0
पीएम मोदी बिहार वासियों को दिए दो वंदे भारत सौगात,  कहा देश को गारंटी दे रहा हूं अगले 5 साल में…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार को आज दो वंदे भारत ट्रेन मिली है। ये दोनों ट्रेन पटना से चलेंगी। एक ट्रेन पटना से लखनऊ वाया अयोध्या चलेगी। वहीं दूसरी ट्रेन पटना से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में स्थित न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन तक जाएगी। पटना से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत से अयोध्या 6 घंटे 10 मिनट में पहुंचा जा सकता है।

वहीं झारखंड को भी एक वंदे भारत मिलने जा रही है, जो बिहार के दो स्टेशन गया, सासाराम से गुजरेगी। इसे लेकर पटना जंक्शन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद शामिल हुए हैं। राज्यपाल ने पटना-गोमतीनगर वंदे भारत का फ्लैग ऑफ किया।

RELATED POSTS

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पटना लखनऊ वंदे भारत ट्रेन पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रभु राम का वकील रहा हूं, आज मेरे ही लोकसभा क्षेत्र पटना साहिब से यह ट्रेन खुल रही है। इससे बड़ी खुशी मेरे लिए क्या होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 6 हजार रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें रेलवे से संबंधित 85 करोड़ से अधिक की योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा पीएम 10 नए वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इसमें से 3 वंदे भारत ट्रेन पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार से खुलेगी और गुजरेगी इसमें से दो वंदे भारत पटना से खुलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी आज अहमदाबाद से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अलग-अलग रेल परियोजनाओं की सौगात के साथ 10 वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन का शुभारंभ किये. इसमें पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत और कोडरमा-गया-डीडीयू के रास्ते रांची-वाराणसी वंदे भारत शामिल है. गाडी संख्या-22233/22234 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 14 मार्च से किया जाएगा. यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी और पटना से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन परिचालित की जाएगी. इसके अलावा गाड़ी संख्या-20887/20888 रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 18 मार्च से गुरूवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन परिचालित की जाएगी.

सप्ताह में 6 दिन चलेगी पटना-गोमतीनगर वंदे भारत

पटना-गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ( 22345/22346) शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। आज उद्घाटन के लिए ट्रेन पटना से 09.00 बजे खुलने वाली थी जो 09.45 पर रवाना हुई और शाम 6.15 बजे गोमतीनगर (लखनऊ) पहुंचेगी। 18 मार्च से इसका परिचालन नियमित किया जायेगा।

न्यू जलपाईगुड़ी-पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
14 मार्च से गाड़ी संख्या-22233 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से 05.15 बजे खुलकर 06.15 बजे किशनगंज, 07.45 बजे कटिहार रुकते हुए 12.10 बजे पटना जं. पहुंचेगी. वापसी में 14 मार्च से गाड़ी सं. 22234 पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जं. से 13.00 बजे खुलकर 17.35 बजे कटिहार, 18.44 बजे किशनगंज रूकते हुए 20.00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी.

रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
18 मार्च से गाड़ी संख्या-20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से 05.10 बजे खुलकर 06.10 बजे मूरी, 07.10 बजे बोकारो स्टील सिटी, 08.40 बजे कोडरमा, 10.00 बजे गया, 11.03 बजे सासाराम और 12.15 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 13.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी. वापसी में 18 मार्च से गाड़ी संख्या-20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से 16.05 बजे खुलकर 16.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 17.48 बजे सासाराम, 18.45 बजे गया, 19.50 बजे कोडरमा, 21.50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 22.48 बजे मूरी रूकते हुए 23.55 बजे रांची पहुंचेगी.

आपको बता दें कि पटना जंक्शन से रांची और हावड़ा के लिए एक-एक जोड़ी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन पहले से हीं हो रहा है. इस प्रकार पटना जंक्शन से अब तक कुल 04 जोड़ी वंदे भारत और बिहार से 05 वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन होगा.

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात से देश को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए हो रहे नव निर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है. देश के कोने-कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है, नई योजनाएं शुरू हो रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैं आज देश को गारंटी दे रहा हूं कि अगले 5 साल में आप भारतीय रेल का ऐसा कायाकल्प होते देखेंगे, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. आज का ये दिन इसी इच्छाशक्ति का जीता-जागता सबूत है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘अगर मैं साल 2024 की ही बात करूं, तो इन करीब 75 दिन में 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है. अकेले पिछले 10-12 दिन में ही 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है. आज भी विकसित भारत की दिशा में देश ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. इस कार्यक्रम में आज यहां 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है. इनमें से 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट्स आज देश को मिले हैं.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि ‘भारत एक युवा देश है, यहां बहुत बड़ी संख्या में युवा यहां रहते हैं. मैं खासतौर से मेरे युवा साथियों से कहना चाहता हूं कि आज जो लोकार्पण हुआ है वो आपके वर्तमान के लिए है, और आज जो शिलान्यास हुआ है वो आपके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी लेकर आया है.’

पीएम मोदी ने अपने भाषण में आगे कहा कि ‘2014 से पहले देश में नॉर्थ ईस्ट के 6 राज्य ऐसे थे जहां की राजधानी हमारे देश के रेलवे से नहीं जुड़ी थी. 2014 में देश में 10 हजार से ज्यादा मानव-रहित रेलवे फाटक थे, वहां लगातार एक्सीडेंट होते थे. 2014 में सिर्फ 35% रेल लाइनों का विद्युतीकरण हुआ था. रेल लाइनों का दोहरीकरण पहले की सरकारों की प्राथमिकता में ही नहीं था.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

Next Post
हरियाणा में टूटा बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन, CM समेत पूरी कैबिनेट दे सकती है इस्तीफा

हरियाणा में टूटा बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन, CM समेत पूरी कैबिनेट दे सकती है इस्तीफा

देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू ,गैर मुस्लिम PAK, बांग्लादेशी और अफगानी शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी

देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू ,गैर मुस्लिम PAK, बांग्लादेशी और अफगानी शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend