ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2024 चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार:30 लाख सरकारी नौकरी, MSP कानून, जाति जनगणना……

UB India News by UB India News
March 6, 2024
in loakshbha 24, खास खबर
0
2024 चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार:30 लाख सरकारी नौकरी, MSP कानून, जाति जनगणना……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है। इसे आने वाले दिनों में CWC यानी कांग्रेस कार्य समिति द्वारा पारित होने के बाद जारी किया जाएगा।

कांग्रेस कार्य समिति से जुड़े सूत्र ने भास्कर रिपोर्टर को प्रस्तावित घोषणापत्र के ब्लूप्रिंट की जानकारी दी। इसमें रोजगार, मंहगाई से राहत और सामाजिक न्याय पर खास फोकस किया गया है। युवाओं को अपने पाले में करने की रणनीति के तहत कांग्रेस केंद्र सरकार में खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरने का वादा करने जा रही है।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए 6 हजार महीना और केंद्र सरकार की नौकरियों में 33% आरक्षण का जिक्र भी किया गया है। OBC वोट बैंक को साधने के लिए जाति आधारित जनगणना करवाने और पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाने का भी वादा किया गया है।

गरीबों को 72 हजार सालाना देने का वादा
पिछले लोकसभा चुनाव के वादे को दोहराते हुए कांग्रेस न्यूनतम आय योजना के तहत गरीबों को 72 हजार सालाना देने का वादा करेगी। कांग्रेस घोषणापत्र के लिए तैयार दस्तावेज में मुस्लिमों को लुभाने के लिए सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने का जिक्र भी किया गया है।

2024 के लिए कांग्रेस के 20 बड़े वादे

युवा

  1. केंद्र सरकार के 30 लाख खाली पद भरे जाएंगे
  2. जॉब कैलेंडर जारी होगा
  3. सरकारी परीक्षा फॉर्म फ्री
  4. पेपर लीक के खिलाफ कठोर कानून
  5. अग्निपथ योजना बंद होगी
  6. ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारी बेरोजगारों को हुनरमंद बनाने के लिए भत्ता

महिला

  1. महिलाओं को 6 हजार प्रति माह
  2. केंद्र सरकार की नौकरियों में 33% आरक्षण
  3. हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़ाई जाएगी
  4. सस्ते गैस सिलेंडर

पिछड़ा वर्ग

  1. जाति आधारित जनगणना करवाई जाएगी
  2. OBC आरक्षण की सीमा बढ़ाई जाएगी

किसान

  1. फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP को कानूनी दर्जा दिया जाएगा

गरीब

  1. न्यूनतम आय योजना के तहत गरीब परिवारों को 72 हजार सालाना मिलेगा
  2. मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ा कर 400 रुपए की जाएगी

अल्पसंख्यक

  1. सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू की जाएगी

दलित

  1. भेदभाव के खिलाफ रोहित वेमुला के नाम पर कानून

स्वास्थ्य

  1. गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना की तर्ज पर स्वास्थ्य बीमा योजना
  2. खेल से जुड़े ग्रामीण बच्चों के लिए स्कॉलरशिप
  3. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
संदेशखाली कांड में बड़ी कार्रवाई, HC ने दिए CBI जांच के आदेश ,फैसले के खिलाफ SC पहुंची ममता सरकार

शेख शाहजहां को बंगाल पुलिस ने सीबीआई को सौंपा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद किया हैंडओवर

संदेशखाली की महिलाओं से मिलकर भावुक हुए पीएम मोदी , कहा चिंता ना करें, हम आपका ध्यान रखेंगे, राज्य सरकार आरोपी TMC नेताओं को बचा रही

संदेशखाली की महिलाओं से मिलकर भावुक हुए पीएम मोदी , कहा चिंता ना करें, हम आपका ध्यान रखेंगे, राज्य सरकार आरोपी TMC नेताओं को बचा रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend