ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में मायावती की पार्टी का ऐलान, सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा

UB India News by UB India News
February 28, 2024
in पटना, बिहार
0
बिहार में मायावती की पार्टी का ऐलान, सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की नीतीश सरकार ने 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत जीतकर विपक्ष को करारा जवाब दिया और बिहार में अपनी सरकार बनाई. इसके साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हालिया पलटवार के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चरम पर है. इस बीच, 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन और एनडीए गठबंधन में अभी सीटों को लेकर तस्वीर साफ नहीं दिख रही है, लेकिन एकला चलो की राह पर चलने वाली बहन मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी ने अब उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है. बता दें कि बिहार में बहुजन समाज पार्टी ने आज (28 फरवरी) बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस बीच, बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय प्रभारी और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने बुधवार को पटना में लोकसभा चुनाव को लेकर अहम घोषणा की.

बक्सर सीट पर उम्मीदवार तय

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

आपको बता दें कि, इसको लेकर सांसद रामजी गौतम ने कहा कि, ”बहुजन समाजवादी पार्टी बिहार की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और चार दिनों तक पटना में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी. अभी तक 40 में से एक सीट बक्सर पर बीएसपी के बिहार प्रभारी रहे अनिल सिंह को प्रत्याशी बनाने का निर्णय ले लिया गया है. बाकी 39 सीटों पर एक सप्ताह के अंदर लिस्ट जारी कर दिया जाएगा.”

‘हर हाल में हमारे प्रत्याशी चुनाव जीतकर आएंगे’ – बीएसपी नेता

वहीं, आपको बता दें कि इसको लेकर आगे बीएसपी नेता ने बताया कि, ”सभी सीटों पर सामाजिक समीकरण को देखते हुए प्रत्याशियों को उतारने का निर्णय लिया जा रहा है, जहां जिस समाज की बहुलता होगी और उसके अनुसार हम लोग उम्मीदवार उतारेंगे.” आगे उन्होंने कहा कि, ”अभी हमने बक्सर के लिए एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है. हर हाल में हमारे प्रत्याशी चुनाव जीतकर आएंगे. इसके अलावा अन्य सीटों पर भी हमारी नजर रहेगी कि हमारे प्रत्याशी जीतकर आए.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
महागठबंधन में टूट: खेला करने वालों के साथ खेला हो गया – सम्राट चौधरी

महागठबंधन में टूट: खेला करने वालों के साथ खेला हो गया - सम्राट चौधरी

राबड़ी देवी होंगी बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष

लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी देवी को राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend