ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर, राजा भैया और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन के संकेत

UB India News by UB India News
February 20, 2024
in Lokshbha2024
0
यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर, राजा भैया और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन के संकेत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश की सियासत में जोरदार हलचल मची हुई है। एक तरफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उठापटक के संकेत मिल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव अब लोकसभा चुनाव में जीत का समीकरण तलाशने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस क्रम में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम आकार लेता दिख रहा है। समाजवादी पार्टी और रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के बीच गठबंधन की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समाजवादी पार्टी राजा भैया की पार्टी को पांच सीटें ऑफर कर सकती है। यूपी चुनाव 2022 में राजा भैया ने प्रतापगढ़ की दो सीटों पर जीत दर्ज कर खुद को कांग्रेस के समकक्ष ला दिया था। दरअसल यूपी चुनाव 2022 में कांग्रेस को दो और बहुजन समाज पार्टी को महज एक सीट पर जीत हासिल हुई थी। हालांकि इस चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राजा भैया के बीच बयानों के वाण खूब चले थे। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की राजा भैया से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव की वोटिंग को लेकर समर्थन जुटाने के प्रयास के तौर पर भी इस मुलाकात को देखा जा रहा है।

सपा की परेशानी है बड़ी

समाजवादी पार्टी के सामने इस समय परेशानी काफी बढ़ी हुई है। एक तरफ यूपी चुनाव 2022 के बाद साथी बने दल एक- एक कर साथ छोड़ चुके हैं। सुभासपा, महान दल से लेकर राष्ट्रीय लोक दल तक अखिलेश यादव का साथ छोड़ती दिखी। पार्टी के भीतर भी बगावत के सुर उभरने लगे हैं। इस बीच पार्टी अपने पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक फ्रंट यान पीडीए के जरिए लोकसभा चुनाव में बड़ा असर छोड़ने की कोशिश में है। इसके लिए अखिलेश यादव लगातार प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी के रुख के बाद यूपी में विपक्षी गठबंधन के आकार लेने की संभावना कम ही है। समाजवादी पार्टी ने पहले ही 27 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में सपा की ओर से राजा भैया को पांच सीटें दी जा सकती है।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी की विनिंग सीटों पर दावे की खबरें हैं। इस पर सपा तैयार नहीं है। ऐसे में दोनों दलों की राहें अलग होती दिख रही हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़े राजनीतिक तनाव ने अखिलेश की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जयंत चौधरी पहले ही अखिलेश यादव का साथ छोड़कर एनडीए की तरफ जा चुके हैं। इस प्रकार की स्थिति में समाजवादी पार्टी अब एक बड़े चेहरे को साथ जोड़ने की कोशिश करती दिख रही है। राजा भैया इसमें मुफीद नजर आ रहे हैं।

राजा भैया से मुलाकात करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल

राजा भैया से मुलाकात करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल

 

मुलायम से रहे हैं नजदीकी संबंध

राजा भैया और मुलायम सिंह यादव के संबंध काफी पुराने हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक साथ राजनीति की। मुलायम सिंह यादव के बीमार होने के दौरान राजा भैया लगातार उनसे मुलाकात करते रहे थे। हालांकि, अखिलेश यादव के साथ उनके संबंध कभी भी मधुर नहीं रहे हैं। यूपी चुनाव 2022 की चुनाव के दौरान कुंडा की जनसभा में अखिलेश यादव ने उन पर जमकर हमला बोला था। कुंडा की कुंडी लगाने तक की बात कह दी थी। उस समय राजा भैया ने जवाबी हमला करते हुए कहा था कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि कुंडा में हमारी कुंडी लगा दे। हालांकि, अब दोनों दलों के बीच तनाव कम होता दिख रहा है। वैसे राजा भैया की पार्टी के दो विधायकों पर अखिलेश की नजर है। राज्यसभा चुनाव में अगर ये विधायक उनके तीसरे उम्मीदवार को वोट करें तो इसका असर उनकी जीत के समीकरण पर पड़ सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं सोनिया गांधी

राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं सोनिया गांधी

महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल हुआ पास- जानें, बिल की अहम बातें

महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल हुआ पास- जानें, बिल की अहम बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend