ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं सोनिया गांधी

UB India News by UB India News
February 20, 2024
in Lokshbha2024
0
राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं सोनिया गांधी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) राजस्थान से राज्यसभा (Rajya Sabha Elections) के लिए निर्विरोध चुन ली गई हैं. रायबरेली सीट से लोकसभा में 6 कार्यकाल पूरा करने के बाद संसद के उच्च सदन में यह उनका पहला कार्यकाल है. सोनिया गांधी ने 15 फरवरी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करते हुए राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नॉमिनेशन फाइल किया था. सोनिया गांधी के अलावा राजस्थान से बीजेपी के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ राज्य से उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुने गए है. राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें हैं. इसके साथ कांग्रेस के 6 और बीजेपी के 4 सांसद हो जायेंगे.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान में 3 सीटों पर चुनाव होने थे. इसमें 3 उम्मीदवारों ने ही नॉमिनेशन फाइल किए थे. राज्यसभा चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी. किसी प्रत्याशी के नाम वापस नहीं लिए जाने पर तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया. जरूरत होने पर वोटिंग 27 फरवरी को होनी थी.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

विधानसभा के प्रमुख सचिव और राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि राजस्थान से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव- 2024 के लिए तीन सीटों पर तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है.

इन सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल
राजस्थान से राज्यसभा सदस्य डॉ. मनमोहन सिंह (कांग्रेस) और भूपेन्द्र सिंह (बीजेपी) का कार्यकाल 3 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. एक खाली सीट पर चुनाव हुआ है, क्योंकि बीजेपी के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक चुने जाने के बाद दिसंबर में सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था.

मध्य प्रदेश और गुजरात में भी निर्विरोध चुने गए सांसद
इसके साथ ही मध्य प्रदेश से बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं. इसमें बीजेपी के एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया, बंशीलाल गुर्जर के नाम शामिल हैं. कांग्रेस से अशोक सिंह को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना गया है. जबकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा का सांसद चुना गया है.

सोनिया गांधी ने 2004 में पहली बार रायबरेली से लड़ा चुनाव
सोनिया गांधी ने 2004 में पहली बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ा था. वह 2009, 2014 और 2019 के चुनाव में यहां से सांसद चुनी गईं. सोनिया गांधी 13 अप्रैल 2019 को आखिरी बारी रायबरेली आई थीं. तब उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था. इसके बाद वह रायबरेली नहीं आईं.

अब प्रियंका गांधी को इस सीट से किया जा सकता है लॉन्च
इसके बाद प्रियंका गांधी ने ही मां के लिए चुनाव प्रचार किया था. अब सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद रायबरेली सीट पर प्रियंका गांधी को टिकट दिए जाने की चर्चा जोरों पर है.

कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है रायबरेली
रायबरेली की सीट कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है. 1952 के पहले लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस यहां सिर्फ तीन बार हारी है. यह सीट गांधी परिवार की विरासत वाली रही है. फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू, शीला कौल जैसे लोग इस सीट से सांसद रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल हुआ पास- जानें, बिल की अहम बातें

महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल हुआ पास- जानें, बिल की अहम बातें

युवा बनकर आया हूं बुजुर्ग बनकर जाउंगा……

युवा बनकर आया हूं बुजुर्ग बनकर जाउंगा......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend