दिल्ली में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कई दौर की बातचीत हो चुकी है. बातचीत अंतिम स्टेज पर पहुंच चुकी है. बहुत जल्द ही ऐलान हो जायेगा. चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम केजरीवाल ने ये बात कही. उन्होंने इंडिया गठबंधन के बारे में कहा कि अगर हम एक हो जाएं तो बीजेपी को हराया जा सकता है. ये हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में करके दिखा दिया है.







