ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान में ऑपरेशन लोटस की तैयारी में BJP! कांग्रेस ने विधायकों व नेताओं को बुलाया जयपुर

UB India News by UB India News
February 16, 2024
in Lokshbha2024
0
राजस्थान में ऑपरेशन लोटस की तैयारी में BJP! कांग्रेस ने विधायकों व नेताओं को बुलाया जयपुर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस को राजस्थान में झटका लगने वाला है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा “ऑपरेशन लोटस” की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और राजस्थान के दिग्गज आदिवासी नेता महेंद्रजीत मालवीय अब भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

मालवीय ने की सीएम भजनलाल से मुलाकात
मालवीय ने एक दिन पहले जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उसके बाद वे दिल्ली पहुंचे। शुक्रवार को वे दिल्ली में सक्रिय रहे। सूत्रों के अनुसार, मालवीय अगले एक-दो दिन में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मालवीय का प्रदेश के तीन आदिवासी जिलों के वोट बैंक पर काफी प्रभाव है।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

कांग्रेस से इसलिए नाराज हैं मालवीय
आदिवासियों पर मालवीय के प्रभाव के कारण ही पिछले दिनों उन्हे कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था। लेकिन मालवीय विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बनना चाहते थे। प्रतिपक्ष के नेता को केबिनेट मंत्री स्तर की सुविधा मिलती है। लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह की पसंद के टीकाराम जूली को प्रतिपक्ष का नेता बना दिया गया। जिससे मालवीय नाराज हो गए। मालवीय चौथी बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव निर्वाचित हुए हैं।

मालवीय ने दिए कांग्रेस छोड़ने के संकेत
मालवीय ने “दैनिक जागरण” से बातचीत में कांग्रेस छोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा,कांग्रेस की जो स्थिति है वह सब देख रहे हैं। पार्टी में जो पहले सोच था वह अब नहीं रहा है। अशोक गहलोत सरकार में मुझे तीन साल तक मंत्री नहीं बनाया गया,आखिरी में दो साल के लिए मंत्री बनाया । मेरा प्रतिपक्ष के नेता पद को लेकर हक था, लेकिन वह भी नहीं बनाया गया।

मालवीय को यहां से मिल सकती है टिकट
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ लोगों के बीच घिर गई है। आगे देखते हैं,क्या होता है। सूत्रों के अनुसार मालवीय के साथ आदिवासी क्षेत्र के दो पूर्व विधायक और कुछ अन्य कांग्रेसी नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। मालवीय को भाजपा बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है।

कांग्रेस ने विधायकों व नेताओं को जयपुर बुलाया
मालवीय के भाजपा नेताओं के संपर्क में होने की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के नेता सक्रिय हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आदिवासी नेता रमीला खड़िया, नानालाल निनामा व अर्जुन सिंह बामनिया सहित अन्य नेताओं को जयपुर बुलाया है। मालवीय के पार्टी छोड़ने से होने वाले नुकसान की संभावनाओं पर पार्टी नेतृत्व विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार गहलोत के स्तर पर मालवीय से संपर्क साधने का भी प्रयास किया जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
CPIML के विधायक मनोज मंजिल की विधानसभा सदस्यता रद्द

CPIML के विधायक मनोज मंजिल की विधानसभा सदस्यता रद्द

क्या नीतीश कुमार फिर आरजेडी से जुड़ने वाले हैं?

क्या नीतीश कुमार फिर आरजेडी से जुड़ने वाले हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend