ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Paytm को राहत! RBI ने दी 15 दिन की मोहलत…वॉलेट और पेमेंट्स के लिए दिया 15 मार्च तक का समय

UB India News by UB India News
February 17, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
Paytm Payments Bank की बढ़ी मुश्किलें, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच शुरू की: सूत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कानूनी पचड़ों और नियमों के उल्लंघन मामले में फंसे देश के बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम को भारतीय रिजर्व बैंक ने थोड़ी राहत दी है.   देश के केंद्रीय बैंक ने पेटीएम को 15 दिन की मोहलत दी है. आरबीआई के अनुसार अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रस्तावित प्रतिबंध सीमा 29 फरवरी को लागू होने के बजाय 15 मार्च को लागू होगा. दरअसल, आरबीआई ने पेटीएम पर लगने वाले बैन की समय सीमा को 15 दिन और आगे बढ़ा दिया है. नई जानकारी के अनुसार अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन 15 मार्च के बाद लागू होगा. इसका मतलब साफ है कि 15 मार्च 2024 तक पेटीएम वॉलेट, फास्टैग और कस्टमर अकाउंट्स में लेनदेन किया जा सकता है. इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने पेटीएम को लेकर एफएक्यू जारी कर दिया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी 2024 को पेटीएम की बैंकिंग सेवा बंद करने का आदेश जारी किया था. आरबीआई ने फैसला सुनाया था कि 29 फरवरी 2024 के बाद पेटीएम वॉलेट, पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट और फास्टैग में कोई क्रेडिट स्वीकार नहीं किया जाएगा. लेकिन अब केंद्रीय बैंक ने इस तारीख में संशोधन करते हुए पेटीएम को 15 दिन की और मोहलत दे दी है और पेटीएम पर प्रतिबंध की तारीख 29 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है. इसका मतलब है कि अब पेटीएम 15 मार्च तक अपनी सर्विस जारी रख सकेगा. इसके साथ ही पेटीएम कस्टमर भी वॉलेट और फास्टैग का 15 दिन और इस्तेमाल कर सकेंगे.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

आरबीआई के अनुसार पेटीएम पर यह कार्रवाई उसके द्वारा किए गए नियमों के उल्लंघन को लेकर की गई है. आरबीआई ने अपनी जांच में पाया था कि पेटीएम ने खाता खोलने से लेकर अन्य नियमों में घोर लापरवाही बरती है. यहां तक कि एक-एक डॉक्यूमेंट पर कई-कई खाते खोले गए हैं. यही नहीं इन खातों में करोड़ों रुपए का ट्रांसजेक्शन भी हुआ है. ऐसे में आरबीआई को आशंका है कि गलत तरीकों से खोले गए इन खातों के माध्यम से कहीं मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम न दिया गया हो.

RBI gives 15-day relaxation to Paytm, extends the date to 15th March from the earlier stipulated timeline of February 29, 2024. https://t.co/UH52h5DIz4 pic.twitter.com/VP7Ou34zua

— ANI (@ANI) February 16, 2024

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
CM केजरीवाल ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव, कल होगी चर्चा

CM केजरीवाल ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव, कल होगी चर्चा

तीन राज्य, तीन अतिरिक्त उम्मीदवार, लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A को दम दिखाएगा NDA

तीन राज्य, तीन अतिरिक्त उम्मीदवार, लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A को दम दिखाएगा NDA

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend