प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के UAE दौरे पर हैं। वो आज शाम को अबु धाबी में 27 एकड़ में फैले पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। सुबह से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गया है।
मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी BAPS ने बनाया है। इसकी लागत 700 करोड़ रुपए आई है।
PM मोदी 13 जनवरी को दुबई पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। 65 हजार भारतीयों से कहा- राष्ट्रपति नाहयान ने मंदिर के प्रस्ताव को बगैर एक पल भी गंवाए हां कहा दिया। उन्होंने मुझसे यह तक कह दिया था कि जिस जमीन पर आप लकीर खींच देंगे, मैं वो आपको दे दूंगा।
मोदी ने कहा- हम देशवासियों की जरूरत का ध्यान रखते हैं। पिछले 23 सालों में मेरा सिद्धांत रहा है- मिनिमम गवर्नमेंट मैक्जिमम गरर्नेंस। हमने लोगों के पार्टिसिपेशन को प्राथमिकता दी। हमने इस बात पर ध्यान दिया कि भले ही किसी चीज की पहल सरकार करे लेकिन आगे चलकर उसे जनता खुद संभाले। जनभागीदारी को बढ़ावा दिया।
मोदी बोले- कोरोना के बाद भारत सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा
मोदी ने कहा- मैंने 13 साल भारत के गुजरात राज्य में लोगों की सेवा की। केंद्र में लोगों की सेवा करते हुए मुझे 10 साल होने वाले हैं। मेरा मानना है कि सरकार का अभाव नहीं होना चाहिए और न ही सरकार का दबाव होना चाहिए। लोगों के जीवन में सरकार का दखल कम से कम होना चाहिए।
कोरोना के बाद दुनियाभर में सरकारों पर भरोसा कम हुआ। लेकिन भारत में ऐसा नहीं हुआ। बीते सालों में भारत सरकार पर देश के लोगों का भरोसा बढ़ा है। भारतीयों को सरकार की कमेटमेंट पर पूरा विश्वास है।
मोदी बोले- ऐसी सरकारों की जरूरत जो भ्रष्टाचार से दूर हो
आज विश्व को ऐसी सरकारों की जरूरत जो सबको साथ लेकर चले, जो क्लीन हो, भ्रष्टाचार से दूर हो। ऐसी सरकार जो पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों को लेकर गंभीर हो।
विश्व को ऐसी सरकार चाहिए जो ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ बिजनेस को अपनी प्राथमिक बनाए।