ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में नई सरकार में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा , नीतीश कुमार ने फिर से गृह मंत्रालय

सम्राट आ जाएं चाहे विजय, सरकार में चलेगी तो नीतीश कुमार की ही, मंत्रालय बंटवारे के बाद ऐसे ही मिल रहे संकेत

UB India News by UB India News
February 4, 2024
in पटना, बिहार
0
बिहार में बदलाव की गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ेगी ……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में नई सरकार में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा हो गया है। काफी खींचतान के बाद भी सीएम नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय अपने पास ही रखा है। हालांकि वित्त, स्वास्थ्य जैसे विभाग बीजेपी के कोटे में गया है। विभागों का बंटवारा देखकर ऐसा लगता है जैसे एक बार फिर से सरकार चलाने में सीएम नीतीश कुमार की चली है।

बिहार में डबल इंजन की सरकार को लेकर भले यह कहा जाता रहा कि इस बार बीजेपी ज्यादा समझौते के मूड में नहीं है। दो टकराने वाले डेप्युटी सीएम देकर बीजेपी नेतृत्व ने नीतीश कुमार पर अपरोक्ष रूप से शिकंजा कसने की तैयारी कर भी ली है। पर विभाग को लेकर जो निर्णय सामने आया है वह यही साबित कर रहा है कि नीतीश कुमार अपने शर्त पर सत्ता चलाते हैं और इस वक्त वे किसी भी तरह के दबाव में नहीं आते हैं।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

नीतीश ने जो चाहा वह किया

इस बार भी एनडीए की सरकार ने नीतीश कुमार का अपर हैंड साफ दिखता है। मुख्यमंत्री की कुर्सी भी हथियाई। जबकि बीजेपी के सूत्र यह कहते नहीं थकते कि इस बार जेडीयू बीजेपी के साथ सरकार बनाती है तो ड्राइविंग सीट पर बीजेपी होगी। पर यह नहीं हुआ। बीजेपी की ओर से एक और जंग की शुरुआत हुई कि गृह बीजेपी के पास रहेगी इस गृह विभाग को लेकर पांच दिनों तक विभागों का बंटवारा नहीं हुआ। लेकिन लाख कोशिश के बावजूद नीतीश कुमार गृह विभाग पर कुंडली मार कर बैठ गए।

कुर्सी छोड़ देंगे पर गृह मंत्रालय नहीं

बीजेपी और जेडीयू के बीच जब गृह मंत्रालय को लेकर टकराहट बरकरार थी तब राजनीतिक विश्लेषक भी यही कह रहे थे कि नीतीश कुमार गृह विभाग के लिए किसी हद तक जा सकते हैं। और विश्लेषक इसकी वजह भी बताते थे। इनका मानना था कि यह वही विभाग है, जिसके कारण नीतीश कुमार को सुशासन बाबू कहा गया। राज्य से सामान्य रूप से अपहरण उद्योग समाप्त हो गए। नरसंहार पर विराम लग गया। नीतीश कुमार इसी यूएसपी के सहारे आरजेडी के जंगल राज के तिलिस्म को तोड़ा और बेहतर लॉ एंड ऑर्डर के पर्याय बन गए। इस चेहरे ने नीतीश कुमार को देशव्यापी पहचान दिलाया और बिहार की सत्ता के लिए बतौर सीएम के चेहरे की जरूरत बन गए। ऐसे में नीतीश कुमार गृह छोड़ देंगे यह नामुमकिन है।

वित्त बीजेपी की झोली में

वैसे तो बीजेपी के पास वित्त हमेशा रहा। सुशील मोदी एक सफल वित्त मंत्री माने भी गए। बाद में वित्त मंत्री की भूमिका में तारकेश्वर प्रसाद आए। लेकिन इस बार स्थिति कुछ दूसरी थी। बाजार सत्र की तैयारी वित्त मंत्री रहे विजय चौधरी कर चुके थे। इस बीच महागठबंधन की सरकार चली गई। ऐसे में माना जा रहा है था कि वित्त जेडीयू के खाते में रहेगा और बदले में शिक्षा बीजेपी के पास रहेगी। पर बीजेपी ने वित्त विभाग को प्राथमिकता दी और डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी वित्त देखेंगे।

नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन (ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।)सम्राट चौधरी (डेप्युटी सीएम)वित्त, नगगर विकास और आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्सय संसाधन, विधिविजय सिन्हा (डेप्युटी सीएम)कृषि, पथ निर्माण, भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति और युवा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रणविजय कुमार चौधरी (कैबिनेट मंत्री )जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण और परिवहन, शिक्षा, सूचना और जन संपर्कबिजेंद्र प्रसाद यादव (कैबिनेट मंत्री )ऊर्जा, योजना और विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, ग्रामीण कार्य, अल्पसंख्यक कल्याणडॉक्टर प्रेम कुमार (कैबिनेट मंत्री )सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटनश्रवण कुमार (कैबिनेट मंत्री )ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षणसंतोष कुमार सुमन (कैबिनेट मंत्री )सूचना प्रावैद्यिकी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याणसुमित कुमार सिंह (कैबिनेट मंत्री)विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
बीजेपी को रसातल से शिखर पर पहुंचाने वाले नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिला भारत रत्न

बीजेपी को रसातल से शिखर पर पहुंचाने वाले नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिला भारत रत्न

आज 23 फरवरी सन् 2023 का पंचांग

आज 5 फरवरी 2024 का पञ्चांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend