ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज किशनगंज के रास्ते बिहार में करेगी एंट्री

UB India News by UB India News
January 30, 2024
in किशनगंज
0
राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज किशनगंज के रास्ते बिहार में करेगी एंट्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत किशनगंज के रास्ते बिहार में एंट्री करेंगे। उनकी यात्रा बिहार-बंगाल बॉर्डर किशनगंज के फरानगोला चौक सुबह 9 बजे पहुंचेगी। इसके बाद राहुल चार दिनों में सात जिलों में 425 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। आज वो यात्रा के दौरान कई जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अररिया के लिए रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन अलर्ट है। जिस रूट से राहुल गांधी गुजरेंगे, उस रूट पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मोहम्मद जावेद ने किशनगंज सीट जीतकर सबको चौंका दिया था। उस वक्त देश में मोदी की सुनामी चल रही थी और मोदी लहर में बिहार की 40 में से 39 सीटों पर एनडीए ने शानदार जीत हासिल की। एकमात्र किशनगंज सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मोहम्मद जावेद ने महागठबंधन को जीत का दीदार करवाया था। किंतु इस बार कांग्रेस को अपनी यह सीट बचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एआईएमआईएम के प्रति वोटरों का बढ़ता रुझान कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी करता दिख रहा है। इस मुश्किल से उबरने के लिए जिला कांग्रेस कमिटी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा को सिर्फ और सिर्फ एआईएमआईएम के मजबूत किले पर केंद्रित किया है।

RELATED POSTS

बिहार के किशनगंज सदर थाना अध्यक्ष के पास मिली 20 करोड़ की बेनामी संपत्ति!

चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….

किशनगंज के रास्ते न्याय यात्रा की बिहार में एंट्री

इन दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर हैं और वो आज किशनगंज के रास्ते बिहार में एंट्री करेंगे। किशनगंज जिले में उनकी तीन सभाएं निर्धारित हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल के फरिंगगोला चेकपोस्ट के रास्ते वो किशनगंज शहर में वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव तक पैदल रोड शो करेंगे। इसके बाद खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम में उनकी जनसभा होगी।

कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में दो सभाएं

इसके बाद वो एआईएमआईएम के गढ़ कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। कोचाधामन विधानसभा में बूढ़ीमारी गांव और टूपामारी गांव में उनकी दो सभाएं होंगी। किशनगंज का कोचाधामन विधानसभा एआईएमआईएम का मजबूत किला है। पिछले लोकसभा चुनाव में लगभग तीन लाख वोट लाने वाले एआईएमआईएम प्रत्याशी अख्तरूल ईमान का कोचाधामन के मौधो हाट में पैतृक घर भी है। 2020 में बिहार विधनसभा चुनाव में कोचाधामन से एआईएमआईएम की टिकट पर इजहार अशफी एक लाख के मार्जिन से चुनाव जीते थे, हालांकि बाद में इजहार अश्फी ने राजद का दामन थाम लिया था। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किशनगंज संसदीय क्षेत्र से एआईएमआईएम के घोषित प्रत्याशी अख्तरूल ईमान काफी मजबूत स्थिति में हैं। राहुल गांधी कोचाधामन में दो सभाएं कर एआईएमआईएम प्रत्याशी के दबदबे को दबाने की पूरी कोशिश करेंगे। किशनगंज संसदीय क्षेत्र के बाद वो अररिया जिले की जोकि हाट विधान सभा सीट को भी साधेंगे। जोकि हाट में भी एआईएमआईएम की पकड़ काफी मजबूत है। यहां से 2020 के विधनसभा सीट से एआईएमआईएम की टिकट पर शाहनवाज ने चुनाव जीता था, किंतु वो भी बाद में राजद में शामिल हो गए।

बूरीमारा में दिन के समय आराम करेंगे राहुल

29 जनवरी को किशनगंज के फरानगोला चौक से प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी कैल्टेक्स चौक, बिहार बस स्टैंड, अशफाक उल्ला खां स्टेडियम, खगड़ा रेलवे फाटक, हलीम चौक, कदम रसूल मदरसा, लहरा चौक, ब्लॉक चौक, मस्तान चौक, मस्जिद चौक, रहमतपाड़ा- नूजन होदा होते हुए बूरीमारा पहुंचेगे। बूरीमारा में राहुल आराम करेंगे।

यादव कॉलेज मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे

राहुल गांधी कजला मनी चौक, पूठी मारी हाट, सोंथा, राज सुंदर बारी चौक, शीतल नगर, चारगदिया बॉर्डर (अररिया), जहांनपुर, जहांनपुर रानी, रानी चौक, हरवा चौक, किसान कॉलेज चौक जोकीहाट, काकन चौक, तारन चौक, बरगाछी चौक, कुर्साकांटा मोर, अररिया जीरोमाइल, अररिया चांदनी चौक, मां काली मंदिर अररिया पहुंचेगे। रात्रि विश्राम यादव कॉलेज मैदान में करेंगे।

जो अन्याय करने वालों के पक्षधर हैं..वो अलग रहेंगे

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कुछ दिन पहले उनके आगमन पर कहा था कि भारत के असंख्य लोगों की लड़ाई राहुल गांधी अपनी पदयात्रा के जरिए लड़ रहे हैं। खास कर जो लोग अन्याय का शिकार हुए हैं। ऐसे में जो लोग पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहते हैं, वे राहुल गांधी के साथ होंगे और जो अन्याय करने वालों के पक्षधर हैं, वो अलग रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के किशनगंज सदर थाना अध्यक्ष के पास मिली 20 करोड़ की बेनामी संपत्ति!

बिहार के किशनगंज सदर थाना अध्यक्ष के पास मिली 20 करोड़ की बेनामी संपत्ति!

by UB India News
April 16, 2026
0

बिहार पुलिस के एक और अधिकारी पर भ्रष्टाचार की गाज गिरी है. किशनगंज सदर थाना के अध्यक्ष (SHO) अभिषेक कुमार...

चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….

चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….

by UB India News
March 26, 2026
0

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव...

समृद्धि यात्रा’ पर CM नीतीश…आज किशनगंज और अररिया के दौरे पर …………….

समृद्धि यात्रा’ पर CM नीतीश…आज किशनगंज और अररिया के दौरे पर …………….

by UB India News
March 12, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दूसरे चरण के तहत आज 11 मार्च को किशनगंज और अररिया...

पांच दिन में सुनवाई होती है, मेरी याचिका दो साल अटकी रही………….

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज से तीन दिवसीय सीमांचल दौरा , सीमा सुरक्षा पर बड़ा फैसला!

by UB India News
February 26, 2026
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बुधवार 25 फरवरी को तीन दिन के दौरे पर बिहार आ रहे हैं। अमित...

AIMIM का सीमांचल में दबदबा, चार में दो सीटें जीतीं, कांग्रेस-JDU ने एक-एक पर दर्ज की जीत

by UB India News
November 16, 2025
0

किशनगंज जिले में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चार सीटों में से दो पर...

Next Post
डबल इंजन की सरकार से बिहार के विकास को गति मिलेगी

डबल इंजन की सरकार से बिहार के विकास को गति मिलेगी

नीतीश कुमार को !गिरगिट रत्न’ से सम्मानित किया जाना चाहिए

नीतीश कुमार को !गिरगिट रत्न’ से सम्मानित किया जाना चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend