ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव बचा सकते हैं सरकार !

UB India News by UB India News
January 27, 2024
in Lokshbha2024
0
लालू यादव  बचा सकते हैं सरकार !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जारी राजनीतिक हलचल के बीच सबकी नजरें आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह पर टिकी हैं। यूं तो नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ जाने के बाद की तस्वीर साफ दिख रही है, लेकिन लालू प्रसाद यादव के अगले दांव पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि इस वक्त लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर हैं और वह पटना में हैं, इसलिए वह इतनी आसानी से नीतीश कुमार और बीजेपी के मूवमेंट को होते हुए देखते नहीं रहेंगे। तय माना जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव बिहार में अपनी पार्टी की सत्ता बनाए रखने के लिए कोई ना कोई दांव जरूर चलेंगे। बिहार की जनता के मन में उठ रहे इन्हीं सवालों का जवाब टटोलने के लिए नवभारत टाइम्स.कॉम के संवाददाता ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत की, जिसमें राजनीति की कई नई बातें देखने को मिली।

तेजस्वी यादव सरकार से समर्थन वापसी की कर सकते हैं पहल

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

आरजेडी के सूत्रों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से राबड़ी आवास पर पार्टी नेताओं की हुई बैठकों के बाद इस विकल्प पर भी चर्चा हुई कि क्या आरजेडी को पहल करते हुए नीतीश सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा कर देनी चाहिए। पार्टी सूत्र का कहना है कि इस विकल्प पर कब और कैसे अंतिम फैसला लेना है यह लालू प्रसाद यादव तय करेंगे। विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि आरजेडी नीतीश सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा करने के बाद आगे का स्टेप भी सोच रखी है। उसके बाद बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने की वजह से तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं।

अगर तेजस्वी यादव एक बार सरकार बनाने में सफल होते हैं तो उन्हें बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए मौका मिल जाएगा। उस वक्त लालू प्रसाद यादव अपने दांव पेच से अगर जेडीयू के कुछ विधायकों को अपने पाले में कर लेते हैं तो खेल उल्ट सकता है। बता दें कि इस वक्त बिहार विधानसभा में महागठबंधन खेमे की बात करें तो आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19 और लेफ्ट के 16 विधायक हैं। एक विधायक AIMIM के हैं। इन सबको मिलाकर यह नंबर 115 होता है, जो बहुमत से 7 विधायक कम है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी से हाथ मिलाने की अटकलों के बाद गर्म हुई राजनीति

सीएम के चेहरे के लिए दलित चेहरा आगे कर सकती है आरजेडी

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि लालू प्रसाद यादव इस विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं कि किसी दलित नेता को सीएम चेहरे के लिए आगे किया जाए। ताकि जीतन राम मांझी की पार्टी के 4 विधायकों का समर्थन हासिल किया जा सके। या फिर दलित सीएम फेस के नाम पर जेडीयू के कुछ और विधायकों को अपने साथ लाया जा सके। लेकिन यहां बता दें कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष मांझी ने साफ तौर से कहा है कि वह किसी सूरत में एनडीए से नहीं अलग होंगे। अगर उन्हें सीएम पद भी ऑफर होता है तो वह उसे नहीं स्वीकार करेंगे।

आरजेडी के इस विकल्प का बीजेपी के पास क्या है जवाब?

वहीं नवभारत टाइम्स.कॉम के संवाददाता ने जब एनडीए खेमे से इन दांव पेच को लेकर बात की तो यहां भी अलग ही खेल होने की खबरें मिली। एनडीए सूत्र ने बताया कि अगर लालू प्रसाद यादव कोई दांव पेच करते हैं तो उनके पास भी इसका जवाब देने की पूरी तैयारी है। सूत्र ने बताया कि कांग्रेस के 19 विधायकों में बड़ा तबका उनके खेमे में आने को तैयार है। कहा तो यहां तक गया कि कांग्रेस के करीब 10 से ज्यादा विधायक अलग गुट बनाने को तैयार हैं, अगर चार या पांच विधायक और तैयार हो जाते हैं तो उन्हें महाराष्ट्र की तरह अलग गुट की मान्यता देकर एनडीए में लाया जा सकेगा। इस कदम के बाद बिहार में आरजेडी के लिए सारे विकल्प बंद हो जाएंगे। बीजेपी सूत्र ने बताया कि कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक बने नेता अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं।

नीतीश कुमार एनडीए में लौटे तो ‘खेला’ कर देंगे स्पीकर? लालू के खास अवध बिहारी पर सबकी नजरें

बीजेपी की यह प्लानिंग कितनी सटीक बैठती है इसकी पुष्टि पूर्णिया में कांग्रेस विधायकों की बुलाई गई बैठक के बाद हो पाएगी। देखना होगा कि पूर्णिया में कांग्रेस के 19 विधायकों में कितने पहुंचते हैं। हालांकि बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी के विधायक एकजुट हैं। उल्टा उन्होंने बीजेपी के 20 विधायकों के उनके संपर्क में होने का दावा कर दिया है। बता दें कि इस वक्त एनडीए खेमे को देखें तो BJP के 78 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम के 4 विधायक हैं। इसमें अगर जेडीयू के 45 विधायक आते हैं तो यह नंबर 127 तक पहुंच जाता है, जो बहुमत से पांच ज्यादा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
महंगाई पर मौसम भारी……..

वित्त मंत्री इस बार पेश करेंगी अंतरिम बजट, पूर्ण बजट से कैसे अलग

शिक्षा विभाग पर RJD-JDU में रार! क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है?

बिहार की राजनीति में बड़े राजनीतिक बदलाव के लिए तैयार है बिहार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend