ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में ‘महापलट’ का इंतजार!

UB India News by UB India News
January 27, 2024
in Lokshbha2024
0
बिहार के 1.2 लाख शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, पटना में CM नीतीश 25 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्त पत्र सौंपा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में अगले कुछ दिन सियासत में बड़े उलटफेर वाले हो सकते हैं। अब तक के संकेत के अनुसार, नीतीश कुमार का महागठबंधन छोड़कर NDA में वापसी और फिर CM बनना लगभग तय दिख रहा है। हालांकि, अंतिम समय में दोनों खेमा बहुत सावधानी से अपने पत्ते फेंक रहा है, जिससे स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। RJD-कांग्रेस की ओर से नीतीश कुमार को मनाने की अंतिम समय में कोशिश कामयाब नहीं रही। लेकिन, RJD आसानी से सरेंडर की मुद्रा में नहीं है और प्लान B पर काम कर रही है। उधर, BJP सैद्धांतिक तौर पर नीतीश कुमार के NDA में वापसी को लेकर तैयार तो दिख रही है लेकिन इसकी औपचारिकता पूरा करने से पहले तमाम पहलुओं पर पूरी तरह आश्वस्त भी होना चाहती है। ऐसे में शनिवार से लेकर रविवार तक पटना में RJD और JDU ने अपने-अपने दलों की अहम मीटिंग बुलाई है।

क्यों जल्दबाजी में नहीं है BJP?

सूत्रों के अनुसार, NDA में JDU की वापसी को लेकर तो BJP का केंद्रीय नेतृत्व तैयार है लेकिन सरकार गठन में बहुत हड़बड़ी में नहीं है। दरअसल, सरकार गठन से पहले BJP आश्वस्त होना चाहता है कि NDA के पास पर्याप्त नंबर है, क्योंकि JDU के कुछ विधायक RJD के संपर्क में भी बताए जा रहे हैं। BJP का मानना है कि नीतीश कुमार के I.N.D.I.A. गठबंधन से अलग होने से उसे बिहार में सियासी लाभ से अधिक नैरेटिव का लाभ मिला है। BJP के राज्य इकाई के अंदर एक मत है कि नीतीश के आने से वोट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और BJP अकेले दम पर अधिक सीट जीत सकती है। एक BJP नेता ने कहा कि जेडीयू को जितनी सीटें देंगे, वे कहीं न कहीं बीजेपी के कोटे से ही जाएंगी।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

वहीं शनिवार को बिहार में बीजेपी की स्टेट एग्जिक्यूटिव की मीटिंग बुलाई गई है। बीजेपी में सुबह से मीटिंग का दौर जारी रहा। बीजेपी बिहार के इंचार्ज विनोद तावड़े ने बीजेपी नेता अमित शाह को सभी डिवेलपमेंट के बारे में बताया। बिहार बीजेपी को वे नेता जो पहले नीतीश पर निशाना साधते रहते थे, उनके सुर भी अब बदल गए हैं। गुरुवार शाम को ही बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, संगठन मंत्री नागेंद्र सहित सीनियर नेताओं को दिल्ली बुलाया और देर रात तक मीटिंग चलती रही।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि अगर नीतीश इस बार फिर एनडीए में आते हैं तो बीजेपी इस बार उनकी शर्तें नहीं मानेगी बल्कि इस बार बीजेपी का अपरहैंड होगा। बीजेपी बहुत संभलकर चल रही है। कहा जा रहा है कि 8 से 10 कांग्रेस विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं, ताकि अगर नंबर गेम में कुछ हेरफेर हुई तो बैकअप प्लान तैयार रहे। वहीं बीजेपी सरकार गठन से पहले पहले के सहयोगी, मसलन चिराग पासवान और जीतन मांझी को भी विश्वाम में लेना चाहती है। इन तमाम मुद्दों पर देर शाम बीजेपी की ओर से अमित शाह, जेपी नड्डा समेत पार्टी के सीनियर नेताओं ने मीटिंग की। इसमें नीतीश कुमार समेत तमाम सहयोगियों को लोकसभा में किस तरह की हिस्सेदारी दी जाएगी, इस पर चर्चा की गई।

क्या है RJD का प्लान B?
RJD ने भी नीतीश कुमार के गठबंधन छोड़ने के बाद प्लान B पर काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी की तरफ से न सिर्फ अपने विधायकों को एकजुट रखने की तैयारी की बल्कि जीतन मांझी और जेडीयू के असंतुष्ट विधायकों से संवाद भी स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। आरजेडी सूत्रों ने कहा कि इस बार आसानी से सरेंडर नहीं करेंगे और अगर नीतीश पाला बदलते हैं तो उनकी ओर से भी गंभीर पलटवार होगा।

JDU की क्या है चुनौती?
इस बार जेडीयू के सामने सत्ता परिवर्तन के बाद की चुनौती अभी से शुरू है। बीजेपी ने पहले ही संकेत दे दिया कि वह इस बार पूरी शर्त नहीं मानेगी। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में इस बार गृह और वित्त बीजेपी अपने पास रख सकती है। ऐसा हुआ तो पहली बार होगा जब नीतीश के सीएम रहते गृह विभाग उनके पास नहीं रहेगा। दरअसल इस बार जेडीयू बारगेन की स्थिति में नहीं है। साथ ही कहीं न कहीं नीतीश कुमार की लोकप्रियता ढलान पर मानी जा रही है।

नीतीश क्यों नाराज हुए कांग्रेस से?
नीतीश कुमार का I.N.D.I.A. से अलग होने के पीछे कांग्रेस से उनकी शिकायत भी रही। नीतीश कुमार के करीबी सूत्रों ने कहा कि तमाम विपक्षी दलों को उन्होंने एकजुट किया। पहली मीटिंग पटना में की। एक सीनियर जेडीयू नेता ने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर तीसरा मोर्चा बनाने की बात चल रही थी, जिसे नीतीश ने इसे खारिज किया। लेकिन जब I.N.D.I.A. गठबंधन ने आकार लिया तो कांग्रेस ने उन्हें जिम्मेदारी देनी तो दूर, कमतर आंकने लगी। साथ ही इसी महीने I.N.D.I.A. गठबंधन की मीटिंग में जिस तरह उनका नाम संयोजक के रूप में घोषित कर फिर टाला गया, उससे वह बेहद नाराज हुए।

I.N.D.I.A. गठबंधन बिखर गया!
नीतीश कुमार के I.N.D.I.A. गठबंधन से अलग होने को विपक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। नीतीश कुमार के I.N.D.I.A. से हटने के बाद तमाम दूसरे क्षेत्रीय दलों का दबाव कांग्रेस पर बढ़ गया है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने कांग्रेस से सीट शेयरिंग करने की संभावना को खारिज कर दिया है। उधर, अखिलेश यादव ने नीतीश के बहाने कांग्रेस की सुस्ती पर निशाना साधा है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी ने मामले की गंभीरता को समझा है और खुद खरगे ने शुक्रवार को तमाम सहयोगियों से बात की है।

बिहार के लिए ज़रूरी हैं नीतीश?
नीतीश कुमार के बारे में लगातार सवाल उठ रहे हैं कि वह बार-बार अपनी बातों से पलट जाते हैं। लेकिन इससे बड़ा सवाल है कि ऐसे आरोप लगाने वाले दल उन्हें अपने खेमे में लेने के लिए आतुर क्यों रहते हैं? पिछले दिनों अमित शाह ने बिहार का खासकर दौरा यह संदेश देने के लिए किया था कि अब नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हैं, लेकिन उसके कुछ महीने बाद पार्टी को अपना दरवाजा खोलना पड़ा। दरअसल राज्य में आरजेडी और बीजेपी दोनों दलों के पास अपना मजबूत वोट बैंक है लेकिन इन दोनों की ताकत में नीतीश कुमार एक्स फैक्टर बनते रहे हैं। वह जिधर जाते हैं, उसका पलड़ा अपेक्षाकृत भारी हो जाता है। यह हर चुनाव में साबित भी हुआ है। नीतीश के पास एक खामोश वोट बैंक है, जिनमें बड़ा तबका अतिपिछड़ा का है। ऐसे में जब तक नीतीश कुमार के वोट में आरजेडी या बीजेपी पूरी तरह सेंध नहीं मार पाती, वह सबसे लिए जरूरी बने रहेंगे।

बिहार में सीटों का पूरा गुणा गणित इस तरह समझें
बिहार विधानसभा में कुल सीटें 243
बहुमत का आंकड़ा- 122

अगर नीतीश NDA में जाते हैं तो…
BJP- 78
JDU-45
HAM- 4

महागठबंधन
RJD-79
कांग्रेस-19
लेफ्ट-16
AIMIM-1
कुल-115

निर्दलीय-1

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
राजभवन और बिहार सरकार टकराव हुआ समाप्त ! कुलपति नियुक्ति का नोटिफिकेशन वापस लिया शिक्षा विभाग

बिहार में कल शाम होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, राजभवन पहुंचे भाजपा के बड़े नेता

अपराधी, आतंकवादी ,उग्रवादी से हम किसी भी हालत में समझौता नहीं कर सकते……….

सम्राट चौधरी ने पगड़ी बांध सीएम पद से हटाने की ली थी सौगंध !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend