ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मैक्रों के दौरे पर भारत और फ्रांस के बीच हुए ये अहम समझौते

UB India News by UB India News
January 28, 2024
in कारोबार, केंद्रीय राजनीती
0
मैक्रों के दौरे पर भारत और फ्रांस के बीच हुए ये अहम समझौते
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और फ्रांस के बीच दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है. 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने भारत के साथ कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. इसी कड़ी में दोनों देश डिफेंस इंडस्ट्रियल सेक्टर के बीच एकीकरण को और गहरा करने, को-डिजाइन, सह-विकास और को-प्रोडक्शन के अवसरों की पहचान करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं.

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच डिफेंस सेक्टर के एकीकरण को और गहरा करने के साथ ही इस सेक्टर के को-डिजाइन, सह-विकास व को-प्रोडक्शन के अवसरों की पहचान करने के लिए मिलकर काम करने पर प्रतिबद्धता दोहराई.

RELATED POSTS

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

GST कलेक्शन पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार, क्या ये अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत है?

डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप का किया स्वागत

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी और कहा कि रक्षा औद्योगिक सहयोग विशेष रूप से डिजाइन स्टेज से न केवल युवाओं के लिए अच्छी नौकरियां पैदा करता है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ाता है. यही नहीं यह वैज्ञानिक, तकनीकी क्षेत्र में व्यापक प्रगति का भी समर्थन करता है. 2047 के लिए विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए दोनों नेताओं ने एक महत्वाकांक्षी डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप को अपनाने का स्वागत किया.

यहां मिलकर काम करेंगे दोनों देश

भारत और फ्रांस मिलिट्री हार्डवेयर के को-डिजाइनिंग, को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन सहित इस क्षेत्र में साझेदारी के अवसरों की पहचान करने के लिए औद्योगिक सहयोग पर एक नया रोड मैप बनाने पर सहमत हुए हैं. दोनों देश संयुक्त रूप से एक मल्टी-मिशन हेलीकॉप्टर बनाएंगे. शीर्ष अधिकारियों ने शुक्रवार (26 जनवरी) को कहा कि फ्रांसीसी इंजन निर्माता कंपनी सफरान भारत में लड़ाकू जेट इंजन बनाने के लिए 100% टेक्नॉलजी ट्रांसफर करना चाहती है.

डिफेंस के साथ कई और सेक्टर में भी साझेदारी

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि दोनों देश डिफेंस स्पेस पार्टनरशिप, सैटेलाइट लॉन्च, क्लीन एनर्जी में जॉइंट रिसर्च, हेल्थ केयर में सहयोग, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सेक्टर में सहयोग और फ्रांस में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले भारतीय छात्रों के लिए शेंगेन वीजा की वैधता को पांच साल के लिए सक्रिय करने के भी समझौते पर पहुंचे हैं.

एच125 हेलीकॉप्टरों का भी होगा भारत में उत्पादन

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि टाटा और एयरबस हेलीकॉप्टर महत्वपूर्ण स्वदेशी और लोकलाइजेशन कम्पोनेंट के साथ भारत में एच125 हेलीकॉप्टरों का उत्पादन करने के लिए साझेदारी करेंगे. यह सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल के तहत निजी क्षेत्र में भारत की पहली हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन होगी. भारत में बने पहले H125 हेलीकॉप्टर का उत्पादन 2026 में शुरू होने की उम्मीद है. यही नहीं, फ्रांस भारत को लड़ाकू जेट इंजन डिजाइन और विकसित करने में मदद करने के लिए भी कदम बढ़ा सकता है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने का सुझाव दिया है। कहा गया है कि...

GST कलेक्शन पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार, क्या ये अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत है?

GST कलेक्शन पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार, क्या ये अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत है?

by UB India News
August 11, 2026
0

भारत में वस्तु एवं सेवा कर यानी GST से सरकार की कमाई लगातार मजबूत हो रही है. जुलाई 2026 में देश...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

Next Post
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 और 2027 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड की धरती पर होगा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 और 2027 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड की धरती पर होगा

कलकत्ता हाईकोर्ट के 2 जजों की लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल,

कलकत्ता हाईकोर्ट के 2 जजों की लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend