ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रामलला का भव्य मंदिर, गर्भगृह और शोभायात्रा… तस्वीरों में देखें जश्न में डूबी अयोध्या की रौनक

UB India News by UB India News
January 22, 2024
in Lokshbha2024
0
रामलला का भव्य मंदिर, गर्भगृह और शोभायात्रा…  तस्वीरों में देखें जश्न में डूबी अयोध्या की रौनक

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रामलला का भव्य मंदिर, गर्भगृह और शोभायात्रा… तस्वीरों में देखें जश्न में डूबी अयोध्या की रौनक

भारत समेत विश्व भर के रामभक्तों को जिसका इंतज़ार था, वो घड़ी आ ही गई. अयोध्या में राम मंदिर में रामलला का आज, 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह है. इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभूतपूर्व तैयारियां हैं.

Ram Mandir inside photo

इस मौके पर अयोध्या समेत देशभर में उत्सव का माहौल है. भक्त राम के धुन में खोए हुए हैं. अयोध्या की हर-गली पूरी राममय हो गई है. अयोध्या धाम-विराजेंगे श्री राम, राम आ गए हैं, लिखे हुए पोस्टर और होर्डिंग लगे हैं. वहीं, फूलों से जय श्रीराम लिखाकर सजावट की गई है.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर की कई चुनिंदा हस्तियां इस समारोह का हिस्सा बनेंगी. इस खास पल के लिए रामनगरी सजधज कर पूरी तरह तैयार हो गई है. जगह-जगह रामायण के विभिन्न श्लोक वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं. विभिन्न स्थानों पर रामलीला, भगवत कथा, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

pran pratishtha

दोपहर एक बजे तक प्राण-प्रतिष्ठा पूरी हो जाएगी और फिर कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथि रामलला के दर्शन कर सकेंगे.

देश के विभिन्न हिस्सों में इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं और कई जगहों पर सुंदरकांड, अखंड रामायाण पाठ का आयोजन कर भंडारे की व्यवस्था की गई है. मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं और शाम को दिवाली मनाने की तैयारी है.

वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के बीच जश्न का माहौल है. जहग-जगह पर राम नाम की धुन सुनाई दे रही है और भक्त राम की धुन में लीन हैं.

Ram Mandir Inauguration

प्राण प्रतिष्ठा के वक्त के लिए खास इंतजाम हैं. आरती के समय सभी अतिथियों के हाथ में घंटी रहेगी. आरती के समय सेना के हेलीकॉप्टर अयोध्या में पुष्प वर्षा करेंगे.

Ram Mandir consecration event

इसके अलावा परिसर में 30 कलाकार अलग-अलग भारतीय वाद्यों का वादन करते रहेंगे. एक समय वे सभी एक साथ वादन करेंगे और ये सभी भारतीय वाद्य होंगे.

Ram Temple consecration

अयोध्या में लोग भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में तैयार होकर सड़कों पर निकले और उनके पीछे-पीछे मंत्रमुग्ध भक्त भी रैलियों में शामिल हुए.

भव्य राम मंदिर को फूलों और विशेष रोशनी से सजाया गया है और पूरा शहर धार्मिंक रंग में सराबोर है.

यह मंदिर नगरी ‘‘शुभ घड़ी आयी’’, ‘‘तैयार है अयोध्या धाम, विराजेंगे श्री राम’’, ‘‘राम फिर लौटेंगे’’, ‘‘अयोध्या में राम राज्य’’ जैसे नारों वाले पोस्टर और होर्डिंग से पटा हुआ है.

पुष्प पैटर्न और रोशनी से ‘जय श्री राम’ का चित्रण करने वाले औपचारिक द्वार शहर की आभा को बढ़ा रहे हैं

यहां विभिन्न स्थानों र रामलीला, भगवत कथा, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

राम मार्ग, सरयू नदी तट और लता मंगेशकर चौक जैसे अहम स्थानों पर रामायण के विभिन्न श्लोक वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं

सरयू नदी का तट भी सजा-धजा है, जहां हजारों लोग हर शाम को आरती के लिए उमड़ रहे हैं.

बता दें कि अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा की विधि, अभिजीत मुहूर्त में संपन्न की जाएगी. इस ऐतिहासिक अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीएम योगी एक दिन पहले ही अयोध्या धाम पहुंच चुके हैं

वहीं पीएम मोदी सुबह 10.25 पर अयोध्या धाम के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे. 10:45 पर अयोध्या हैलीपैड पर उनका आगमन होगा. यहां से वो सीधे राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचेंगे

इसके बाद 11 बजे से 12 बजे तक वह विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेंगे, जबकि दोपहर 12.05 बजे से 12.55 तक प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा

दोपहर एक बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह समारोह स्थल पर पहुंचेंगे, जहां अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ ही पूरे देश और दुनिया को संबोधित करेंगे. यहां सीएम योगी भी अपना उद्बोधन देंगे

बता दें कि आज देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी आधे दिन के लिए बंद

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
रामलला हुए विराजमान , मोहक मुस्कान, आलौकिक रूप देख भावुक हुए लोग

रामलला हुए विराजमान , मोहक मुस्कान, आलौकिक रूप देख भावुक हुए लोग

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद PM मोदी ने कहा- हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद PM मोदी ने कहा- हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend