ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी, अभी और झेलना पड़ेगा सर्दी का सितम

UB India News by UB India News
January 16, 2024
in खास खबर, स्वास्थ
0
दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी, अभी और झेलना पड़ेगा सर्दी का सितम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इनदिनों शीतलहर और कोहरे का दोहरा कहर देखने को मिल रहा है. कोहरे के चलते यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. कड़ाके की ठंड से दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठिठुर रहा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और कोहरे से राहत न मिलने की भविष्यवाणा की है. ठंड का आलम ये है कि रविवार को राजधानी दिल्ली का तापमान तीन डिग्री हो गया. इसी के साथ अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत के लोगों को इसी तरह की ठंड और कोहरे का कहर झेलना पड़ेगा. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. यही नहीं उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक शीतलहर के और गंभीर होने की संभावना है.

कब मिलेगी उत्तर भारत को ठंड से राहत

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी. जल्द ही न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा. जिससे कड़ाके की ठंड में राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, इनदिनों पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. उधर दक्षिणी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में न्यूनतम तापमान 8 से10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है.

पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी
पंजाब से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक शीतलहर का कहर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कल यानी 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की संभावना है. जिसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 16-17 जनवरी और उत्तराखंड में 17 जनवरी को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. जबकि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में 16-18 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 17 जनवरी को ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है.

कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 18 ट्रेनें चल रहीं लेट
उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में इनदिनों ठंड के साथ कोहरा भी परेशान कर रहा है. कोहरे के चलते दिल्ली आने वाले 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. उधर विमानों की उड़ान पर भी कोहरे का असर देखा जा रहा है. जिसके चलते दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि यात्री यात्रा से पहले एयरलाइंस से संपर्क जरूर कर लें.

आज (सोमवार) जो ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं उनमें अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस एक घंटा, नांदेड़-अमृतसर दो घंटा लेट, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली डेढ़ घंटा, कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस आधा घंटा, रीवा-आनंदविहार चार घंटा, बनारस-नई दिल्ली चार घंटा, जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस 6 घंटा, हैदराबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस 6.30 घंटा की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
शीतलहर की चपेट में बिहार , कोल्ड-डे का अलर्ट, 8 फ्लाइट्स रद्द, 17 लेट; 20 घंटे लेट पहुंची राजधानी एक्सप्रेस

शीतलहर की चपेट में बिहार , कोल्ड-डे का अलर्ट, 8 फ्लाइट्स रद्द, 17 लेट; 20 घंटे लेट पहुंची राजधानी एक्सप्रेस

राबड़ी आवास पर सबसे बड़ा ‘सियासी’ भोज, दही-चूड़ा खाने पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, सियासत तेज

राबड़ी आवास पर सबसे बड़ा 'सियासी' भोज, दही-चूड़ा खाने पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, सियासत तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend