ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेंसेक्स ने छुआ नया कीर्तिमान, नई ऊंचाई पर निफ्टी

UB India News by UB India News
January 16, 2024
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर मार्केट सोमवार को रिकॉर्ड बढ़त के साथ ओपन हुआ और ये पहली बार 73000 के पार चला गया. जबकि निफ्टी ने भी 22000 का आंकड़ा पार कर दिया. सोमवार को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 481 अंकों के उछाल के साथ 73049 के स्तर पर ओपन हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी 158 अंकों की तेजी के साथ 22053 पर खुला. भारतीय शेयर बाजार में अभी भी तेजी का रुख जारी है. बाजार के जानकारों का कहना है कि निफ्टी बहुत जल्द 22400 के लेवल तक पहुंच सकता है.

आईटी कंपनियों की शेयरों में तेजी

RELATED POSTS

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

शेयर बाजार की शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख बना रहा. विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस  के शेयरों में तेजी की वजह से सेंसेक्स-निफ्टी ने आज इतिहास रच दिया. सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 611 अंक चढ़कर 73180के स्तर पर पहुंच गया. जबकि निफ्टी ने 167 अंक की छलांग लगाई और ये 22061 के स्तर तक पहुंच गया.

पिछले हफ्ते भी बाजार ने रचा था इतिहास

बता दें कि शेयर बाजार ने पिछले सप्ताह भी इतिहास रछा था. एनएसई निफ्टी 21928 ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया और बीएसई सेंसेक्स 72720 के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था. बता दें कि इस हफ्ते एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे प्रमुख कंपनियां अपने नतीजों का ऐलान करेंगी. इसका असर शेयर बाजार पर पड़ने की संभावना है. वहीं आज मार्केट की चाल थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर निर्भर करेगी और दिसंबर के थोक महंगाई दर के आंकड़े आज जारी किए जाएंगे.

कंपनियों के नतीजे
इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आने हैं जिनका असर स्टॉक मार्केट पर देखने को मिल सकता है. एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक जैसी बड़ी कंपनियां इस हफ्ते अपने नतीजे जारी करने वाली हैं. इसके अलावा आज ही थोक मूल्य सचूकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े भी आने हैं. इसका असर पर भी बाजार पर हो सकता है.

कहां जाएगा बाजार
बाजार जानकारों का मानना है कि अभी मार्केट और ऊपर जाएगा. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विस के चीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि इस हफ्ते निफ्टी 22,240 या 22,400 तक जा सकता है. जियोजीत के ही चीफ इन्वेस्टमेंट स्टैटजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि निफ्टी कंसोलिडेशन की रेंज से बाहर आ गया और इसके अब ऊपर जाने के ही संकेत मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले बाजार को मोमेंटम से बढ़त मिल रही थी और अब फंडामेंटल्स से मिल रही है. इन्वेस्टमेंट सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड जय पटेल का कहना है कि निफ्टी जल्द ही 21,500 के स्तर तक जा सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

Next Post
ताइवान की सत्ताधारी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के विलियम लाई चिंग-ते राष्ट्रपति चुनाव जीते , चीन की बढ़ी टेंशन

ताइवान की सत्ताधारी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के विलियम लाई चिंग-ते राष्ट्रपति चुनाव जीते , चीन की बढ़ी टेंशन

दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी, अभी और झेलना पड़ेगा सर्दी का सितम

दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी, अभी और झेलना पड़ेगा सर्दी का सितम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend