ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देशभर के मंदिरों में ‘स्वच्छता अभियान’ जारी, केशव प्रसाद मौर्या और धर्मेंद्र प्रधान ने की साफ-सफाई

UB India News by UB India News
January 15, 2024
in अध्यात्म, खास खबर
0
देशभर के मंदिरों में ‘स्वच्छता अभियान’ जारी, केशव प्रसाद मौर्या और धर्मेंद्र प्रधान ने की साफ-सफाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देशभर में 14 जनवरी को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत देशभर के मंदिरों और कई स्थानों पर कई मंत्रियों और नेताओं न साफ सफाई की। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले स्वच्छता अभियान के तहत गांधीनगर के ढोलेश्वर महादेव मंदिर में सफाई अभियान में भाग लिया। साफ सफाई के बाद सीएम ने गांधीनगर के ढोलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बी अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले स्वच्छता अभियान में भाग लिया। केशव प्रसाद मौर्या ने इस बाबत कहा कि राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक परमहंस रामचंद्र दास महाराज अक्सर राम जन्मभूमि मंदिर मामले की सुनवाई की पैरवी के लिए यहां आते और रुकते थे।

देश भर के मंदिर में स्वच्छता अभियान जारी
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या से प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया था कि स्वच्छा मोहल्ला, स्वच्छ ग्राम, आयोध्या धाम। पीएम मोदी ने स्वयं इस अभियान की शुरुआत पंचवटी से की थी, जहां भगवान राम अपने वनवास के दौरान सबसे लंबे समय तक रहे थे। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इसके तहत उन्होंने ओडिशा के अंगुल में स्थित मां हिंगुला मंदिर में साफ-सफाई की। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। इसके तहत भाजपा ने हिंदू समुदाय के लोगों से सेवा प्रदान करने और आज (मकर) से शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान में भाग लेने का अनुरोध किया। बता दें कि यह अभियान 22 जनवरी तक रामलला के प्राण प्रतिष्ठा तक चलेगा।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

पीएम मोदी ने पंचवटी से की शुरुआत
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने नासिक में धाम पंचवटी से 11 दिन के विशेष अनुष्ठान को शुरू किया था। पीएम ने इस दौरान मंदिर में साफ-सफाई भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भावुक हूं, भाव-विह्वल हूं। जिस सपने को अनेक पीढ़ियों ने वर्षों तक एक संकल्प की तरह अपने हृदय में जिया, उन्हें उसे साकार होते हुए देखने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि हर कोई 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा है। भगवान राम ने यहां पंचवटी में काफी समय व्यतीत किया था। ऐसे में मैं लोगों से अपील करता हूं कि 22 जनवरी को रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के मंदिर और तीर्थस्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाएं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
14 जनवरी 1992 मोदी ने लिया था संकल्प, राम मंदिर बनने पर ही वापस आऊंगा अयोध्या

14 जनवरी 1992 मोदी ने लिया था संकल्प, राम मंदिर बनने पर ही वापस आऊंगा अयोध्या

आखिरी समय में छोड़े जाने वाले विधायी हथगोलों को छिपा रही सरकार ; कांग्रेस

मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस ने साधा निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend