ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लीबिया के समुद्र तट पर प्रवासियों से भरा जहाज डूबा, कम से कम 61 लोगों की मौत

UB India News by UB India News
December 17, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, दुर्घटना
0
लीबिया के समुद्र तट पर प्रवासियों से भरा जहाज डूबा, कम से कम 61 लोगों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में एक बार फिर से प्रवासियों को लेकर जा रहा एक जहाज हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि इस जहाज में सवार करीब 61 लोगों की मौत हो गई है. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के मुताबिक, लीबिया समुद्री तट पर एक जहाज डूब गया. इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 61 शरणार्थियों की डूबने से मौत हो गई. संगठन के लीबिया कार्यालय ने रविवार तड़के हादसे में जिंदा बचे लोगों के हवाले से बताया कि जहाज पर करीब 86 लोग सवार थे.

जान जोखिम में डालकर करते हैं सफर

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

आईओएम के लीबिया कार्यालय ने एक बयान में कहा कि, ऐसा माना जाता है कि लीबिया के उत्तर-पश्चिमी तट पर ज़ुवारा से रवाना होने के बाद ऊंची लहरों के कारण प्रवासियों से भरा जहाज डूब गया. बता दें कि लीबिया और ट्यूनीशिया शरणार्थियों और शरण चाहने वाले अफ्रीकी, मिडिट ईस्ट के लोगों के लिए एक प्रमुख रास्ता है. ये शरणार्थी यहां होते हुए इटली के रास्ते यूरोप पहुंचने की कोशिश करते हैं. लेकिन कई बार इनकी नौकाएं और जहाज हादसे का शिकार हो जाते हैं.

इस हादसे में ज्यादातर महिलाएं और बच्चों की मौत हुई है. जो नाइजीरिया, गाम्बिया और अन्य अफ्रीकी देशों के नागरिक थे. आईओएम कार्यालय के मुताबिक, हादसे में करीब 25 लोगों को बचा लिया गया है. जिन्हें लीबिया के हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है. जहां उनके स्वास्थ्य की जांच की गई.

इस साल अब तक 2250 लोगों की हो चुकी है मौत

आईओएम के प्रवक्ता फ्लेवियो डि जियाकोमो ने एक्स पर बताया कि इस साल मध्य भूमध्यसागरीय प्रवासी मार्ग पर 2,250 से अधिक लोग मारे गए है. उन्होंने कहा कि लोगों की संख्या बताती है कि समुद्र में लोगों की जान बचाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. बता दें कि इससे पहले 14 जून 2023 को लीबिया से इटली जा रही शरणार्थियों से भरी एक नौका दक्षिण-पश्चिमी ग्रीस के पास समुद्र में पलट गई थी. इस नाव में 750 शरणार्थी सवार थे.

इस हादसे में जिंदा बचे लोगों के मुताबिक, जहाज में मुख्य रूप से सीरियाई, पाकिस्तानी और मिस्र के प्रवासी सवार थे. जिसमें से केवल 104 की जान बची थी. जबकि सिर्फ 82 के शव ही बरामद हुए थे. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल ट्यूनीशिया और लीबिया से एक लाख 53 हजार से ज्यादा शरणार्थी इटली पहुंचे हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गिरा पारा, दिल्ली – बिहार में ठंड़ शुरू, आज दक्षिण में बारिश का अनुमान

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गिरा पारा, दिल्ली - बिहार में ठंड़ शुरू, आज दक्षिण में बारिश का अनुमान

अभी नहीं तो कभी नहीं … 12 जून को पटना में जुटेंगे बिपक्ष

भाजपा विरोधी राजनीतिक दल दुविधा के दौर...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend