ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अनुच्छेद 370 का दम तो निकल ही चुका था, अंतिम संस्कार भी हो गया!

UB India News by UB India News
December 12, 2023
in LOKSHBHA, Lokshbha2024
0
आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, हर रोज बैठेगी 5 जजों की संविधान पीठ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के संविधान और अनुच्छेद 370 के रिश्‍ते का पटाक्षेप कुछ यूं ही होना था। तमाम मोड़ से गुजरते हुए एक लंबी कहानी सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर खत्म हुई। वैसे तो आर्टिकल 370 की मौत 5-6 अगस्‍त, 2019 को ही हो चुकी थी, जब संसद ने जम्‍मू और कश्‍मीर का विशेष दर्जा निरस्‍त किया था। बस अंतिम संस्कार बचा था, जो सोमवार को पूरा हो गया।

  • चूंकि संसद पहले ही जम्‍मू और कश्‍मीर राज्‍य को भंग विघटित कर चुकी थी, यह काफी हद तक अंतिम संस्कार की तरह था। सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही में कुछ समय लगा। हालांकि, आखिर में इसमें दोबारा से जान नहीं फूंकी गई। समय को पीछे नहीं किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने वही किया जो ज्यादातर लोगों को उम्मीद थी कि अनुच्छेद 370 के मृत्युदंड की घंटी बजने के चार साल बाद – इसे औपचारिक तरीके से दफना दिया जाए।
  • कानूनी रूप से, अनुच्छेद 370 को निरस्त बड़ी चतुराई से किया गया था। यह प्रावधान अपने आप में एक चक्रव्यूह मालूम पड़ता था। इसे संशोधित करने या समाप्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर की संविधान सभा की सिफारिश की जरूरत थी, जिसका अस्तित्व साढ़े छह दशक पहले ही खत्म हो चुका था। सुप्रीम कोर्ट ने इसे अलग तरह से देखा। बहुमत के फैसले में कहा गया है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की शक्ति पूरी तरह से राष्ट्रपति के पास है और इसे संविधान सभा की सिफारिश के बिना भी प्रयोग किया जा सकता है। सरकार ने चक्रव्यूह से बाहर निकलने का एक रास्ता खोज लिया, जो देवताओं की मदद के बावजूद अभिमन्यु भी नहीं कर सके थे।
CJI Blog

ऐतिहासिक फैसला देने वाले ‘पंच परमेश्वर’

 

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

  • इस फैसले ने अनुच्छेद 370 की मूल संरचना को पूरी तरह से बदल दिया है। इस अनुच्छेद के अनुसार, स्वतंत्र भारत की हर सरकार का मानना था कि जम्मू-कश्मीर और भारत के बीच भविष्य के संबंध, कम से कम औपचारिक रूप से, जम्मू-कश्मीर के लोगों और बाकी भारत के लोगों के बीच आपसी सहमति से निर्धारित होंगे। यह भारत सरकार द्वारा 27 अक्टूबर, 1947 को महाराजा हरि सिंह द्वारा दिए गए ‘एक्सेशन ऑफ इंस्ट्रूमेंट’ को स्वीकार करने के वादे को पूरा करने का एक प्रयास था, जिसमें उसने महाराजा को आश्वासन दिया था कि राज्य का भविष्य ‘जनमत’ के आधार पर तय किया जाएगा।
  • लेकिन अब जम्मू-कश्मीर के लोगों को इस प्रक्रिया में अपनी आवाज उठाने का मौका दिए बिना ही अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया गया है। चार साल बीत जाने के बाद, यह समझा जा सकता है कि सुप्रीम कोर्ट भारत सरकार को कोई अलग प्रक्रिया अपनाने के लिए बाध्य नहीं करना चाहता था। हालांकि, यह कहना कि केवल राष्ट्रपति ही अनुच्छेद 370 को निष्क्रिय कर सकते हैं, उस पवित्र वादे से मुकर जाना है। यह अनुच्छेद 370 के ताबूत में आखिरी कील ठोकने जैसा लगता है।
  • शायद यह कहा जा सकता है कि अनुच्छेद 370 भले ही कुछ मायनों में एक असाधारण प्रावधान था, जिसकी व्याख्या के लिए अलग योजना की जरूरत थी। लेकिन अनुच्छेद 356 के तहत, राष्ट्रपति शासन के दौरान क्या किया जा सकता है या क्या नहीं, यह एक ऐसा सवाल है जो केवल जम्मू-कश्मीर तक सीमित नहीं है। यह एक संवैधानिक सवाल है जिसका भारतीय संघवाद के भविष्य पर बड़ा असर पड़ता है। भारतीय संविधान, संसद को एक राज्य की सीमाओं को फिर से तय करने या एक नया राज्य बनाने का अधिकार देता है, लेकिन केवल प्रभावित राज्य विधानमंडल की राय जानने के बाद।
  • जरा सोचिए, अगर कोई राज्य जैसे पश्चिम बंगाल, राष्ट्रपति शासन के अधीन है। क्या संसद अब राज्य विधानसभा की गैरमौजूदगी में पश्चिम बंगाल की सीमा को फिर से तय कर सकती है और गोरखालैंड बना सकती है? यह राजनीतिक रूप से दूर की कौड़ी लग सकता है, सुप्रीम कोर्ट का फैसला इस संभावना को खत्म नहीं करता है, खासकर तब जब उसने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में पुनर्गठन को कानूनी रूप से स्वीकार किया है।
  • इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को दोष देना एक पेड़ को न देखकर उसके पत्तों को देखने जैसा होगा। सुप्रीम कोर्ट का यह कहना सही है कि संविधान, खासतौर से अनुच्छेद 356 खुद राष्ट्रपति को राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अधिकार देता है। शायद आज, संविधान लागू होने के लगभग 75 साल बाद, यह पूछना ठीक है कि क्या संविधान की यह केंद्रीकृत योजना वास्तव में एकता को बढ़ावा देती है या अब इसका मुख्य विरोधाभास है।
  • अगर राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की चिंता पर ध्यान दिया जाता तो न तो इस फैसले की जरूरत होती और न ही अनुच्छेद 370 को समाप्त करने की। 6 सितंबर, 1952 को प्रसाद ने कहा कि अनुच्छेद 370(3) के तहत अनुच्छेद को संशोधित या समाप्त करने की शक्ति का बार-बार उपयोग नहीं किया जा सकता है – जब जम्मू-कश्मीर संविधान सभा ने अपना काम पूरा कर लिया है, तो उसे भारत के साथ अपने संबंधों की प्रकृति पर सिफारिश करनी चाहिए और अनुच्छेद का अस्तित्व समाप्त हो जाना चाहिए। नेहरू और शेख अब्दुल्ला दोनों की राय अलग थी और अनुच्छेद 370 वह चैनल बन गया जिसके माध्यम से भारतीय संविधान जम्मू-कश्मीर पर लागू हुआ।
  • राष्ट्रपति, अपने पद की मर्यादा को बनाए रखते हुए, निर्वाचित नेताओं के सामने झुक गए और राज्य का विशेष दर्जा अनजाने में सेमी-परमानेंट हो गया। अनुच्छेद 370 को 26 जनवरी, 1957 को ही खत्‍म हो जाना चाहिए था।

अब, 66 साल बाद, अनुच्छेद 370 को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के साथ मजबूती से दफना दिया गया है। यह जम्मू-कश्मीर के लिए एक नई शुरुआत करने का समय है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लेख को लेकर संजय राउत के खिलाफ FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लेख को लेकर संजय राउत के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार की सियासत में ‘बाप’ पॉलिटिक्स, तेजस्वी से सम्राट चौधरी तक… विरोधियों को पिता की याद क्यों दिलाते हैं नीतीश?

कांग्रेस से नाराज चल रहे CM नीतीश कुमार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend