ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वसुंधरा राजे और योगी बालकनाथ का सीएम रेस से बाहर?

UB India News by UB India News
December 10, 2023
in LOKSHBHA
0
वसुंधरा राजे और योगी बालकनाथ का सीएम रेस से बाहर?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद से ही प्रदेश की सियासत में सवाल गूंजने लगा की आखिर सीएम की कुर्सी किसे मिलेगी. यानी कौन होगा राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री.

अब तक प्रदेश के सीएम उम्मीदवारों की लिस्ट में से जिन दो बड़े चेहरे को मुख्यमंत्री पद सौंपे जाने की चर्चा थी, उनमें से एक ‘वसुंधरा राजे सिंधिया’ को केंद्रीय नेतृत्व ज्यादा महत्व नहीं देना चाहती है और बाबा बालकनाथ योगी का सांसदी से इस्तीफे ने इन चर्चाओं पर लगभग फुल स्टॉप लगा दिया है. सियासी गलियारों में चर्चा तो इस बात की भी है कि राजस्थान में बीजेपी अब नए चेहरे पर दांव लगाने पर विचार कर रही है.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

ऐसे में इस रिपोर्ट में जानते हैं कि आखिर वसुंधरा राजे और योगी बालकनाथ के सीएम रेस से बाहर होने की चर्चा क्यों हो रही है और अब कौन कौन से दिग्गज इस रेस में शामिल हैं…

अब तक सीएम लिस्ट में किन नेताओं का नाम था शामिल

  • वसुंधरा राजे सिंधिया
  • बाबा बालकनाथ योगी
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • दीया कुमारी
  • अश्विनी वैष्णव

योगी बालकनाथ कैसे हुए लिस्ट से बाहर

योगी बालकनाथ ने राजस्थान के तिजारा सीट से विधानसभा चुनाव जीता है. उनके इस सीट पर जीत हासिल करने के साथ ही कयास लगाया जाने लगा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह ही राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी योगी बालकनाथ को सौंपी जाएगी. लेकिन राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के तिजारा से नव निर्वाचित विधायक बाबा बालक नाथ का एक ट्वीट आया है.

इस ट्वीट में उन्होंने संदेश दे दिया है कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी की रेस से बाहर हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि उन्हें अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में काम करना है.

योगी बालकनाथ ने ट्वीट में लिखा, ‘पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता-जनार्दन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्र सेवा का अवसर दिया. चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया व सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करें. मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है.’

योगी बालकनाथ ने अपने इस ट्वीट से साफ कर दिया कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की जितनी भी चर्चाएं चल रही हैं. वह सिर्फ अफवाह ही है.

वसुंधरा राजे से क्यों नाराज है आलाकमान 

राजस्थान में चुनाव परिणाम को आए पांच दिन बीत चुके हैं. इन पांच दिनों के दौरान मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए एक दर्जन से ज्यादा नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन तस्वीर अब भी धुंधली ही नजर आ रही है. सीएम के तमाम नामों के बीच वसुंधरा राजे सबसे बड़ा नाम है. राजस्थान की सियासत में वसुंधरा कितना बड़ा चेहरा हैं ये तो पूरा देश जानता है. हालांकि वसुंधरा ने 5 साल तक केंद्रीय नेतृत्व से लगभग दूरी बनाए रखने के बाद अब मुख्यमंत्री बनने के लिए दबाव बनाना शुरू किया है, जो केंद्रीय नेतृत्व को अच्छा नहीं लग रहा है.

चुनाव परिणाम आने के बाद से ही वसुंधरा राजे की सीएम दावेदारी के समर्थन में लगातार विधायक लामबंद होते नजर आए. इतना ही नहीं उनके जयपुर के निवास में पिछले दिनों 50 से ज्यादा विधायकों ने पहुंचकर मुलाकात भी की थी. इस मुलाकात के बाद चर्चा हुई की वसुंधरा का ये शक्ति प्रदर्शन सीएम पोस्ट पर दावेदारी को लेकर है.

इस बीच केंद्रीय आलाकमान ने 7 दिसंबर यानी गुरुवार को वसुंधरा को दिल्ली बुलाया. दिल्ली पहुंचकर उनकी मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई. इन दोनों के बीच करीब 80 मिनट तक बातचीत हुई. इस मुलाकात के बाद जब वसुंधरा राजे वापस राजस्थान लौटीं, तो वह मुस्कुरा रही थीं. उन्होंने मीडिया या पत्रकारों के सामने कुछ भी नहीं कहा.

क्या वसुंधरा को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहती बीजेपी?

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद से ही वसुंधरा राजे ने केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिया था. उस वक्त वसुंधरा राजे को मनाने की तमाम कोशिशें हुईं. उन्हें केंद्र में शामिल होने तक का ऑफर दिया गया, लेकिन वह नहीं मानीं. उनके इस अड़ियल बर्ताव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने अपने विश्वस्त चेहरों को राज्य में सेट करने की जुगत लगाना शुरू कर दिया.

इस बार चुनाव में कई सांसदों ने जीत दर्ज की है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के काफी करीबी हैं. ऐसे में अगर वसुंधरा को मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो दिल्ली के ये नेता हमेशा राह में रोड़ा बने रहेंगे जो सरकार के लिए मुश्किल होगा.

प्रेशर पॉलिटिक्स का दांव पड़ा उलटा

इसके अलावा ऐसा दावा किया जा रहा है कि वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने चुनाव परिणाम के बाद अपने समर्थक विधायकों को रिसोर्ट में लेकर गए. उनका ऐसा कदम केंद्रीय नेतृत्व के बीच बहुत गलत संदेश पहुंचाने का एक और कारण बना.

दरअसल किशनगंज विधायक ललित मीणा के पिता हेमराज मीणा ने हाल ही में इसका खुलासा किया. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह ने बीते मंगलवार को कुछ विधायकों को वसुंधरा राजे से मिलाने के लिए जयपुर लाए थे. उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान उन्हें सीकर रोड के ‘आपणो राजस्थान’ रिसोर्ट में ठहराया गया था.

नए मुख्यमंत्री की तलाश के लिए राजनाथ की एंट्री

वर्तमान में राजस्थान के सीएम की रेस में दीया कुमार, राज्यवर्धन सिंह राठौर के अलावा ओम माथुर, अर्जुन राम मेघवाल, सीपी जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत और अश्विनी वैष्णव का नाम लिया जा रहा है. हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों में से किसे सीएम की कुर्सी मिलेगी. या फिर चौंकाने वाले फैसले लेने वाली पार्टी बीजेपी एक बार फिऱ कोई ऐसा फैसला लेती है जो सबको चौंका कर रख देगा.

फिलहाल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी भी तरह के सियासी घमासान को रोकने के लिए ही केंद्रीय नेतृत्व ने राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक बनाकर राजस्थान भेजा है. राजनाथ सिंह के साथ राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी राजस्थान पहुंचे है.

कितने सीटों पर मिली जीत 

रविवार 3 दिसंबर की देर रात तक राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए. इस चुनाव परिणाम के तहत प्रदेश की 115 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का ‘कमल’ खिल गया. 115 सीटों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में बाजी मार ली. वहीं कांग्रेस की बात करें तो यहां कांग्रेस के हाथ केवल 69 सीट ही लगीं. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के कई प्रत्याशियों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की, तो कई प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर बहुत कम रहा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
केंद्र सरकार हर संभव बिहार को मदद कर रही है : विजय कुमार सिन्हा

केंद्र सरकार हर संभव बिहार को मदद कर रही है : विजय कुमार सिन्हा

‘देश में सबसे ज्यादा क्रिमिनल लोग RJD…

नीतीश कुमार के अहंकार ने उनको बर्बाद कर दिया.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend