ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहली बार काशी की गलियों में पैदल घूमेंगे, जनता से सीधी बातचीत करेंगे नरेंद्र मोदी, 2 दिन का पूरा कार्यक्रम तय

UB India News by UB India News
December 10, 2023
in अध्यात्म, खास खबर
0
पहली बार काशी की गलियों में पैदल घूमेंगे, जनता से सीधी बातचीत करेंगे नरेंद्र मोदी, 2 दिन का पूरा कार्यक्रम तय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दौरे पर आ रहे हैं। 17 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे प्रधानमंत्री पहली बार पक्‍का महाल यानी गंगा किनारे के इलाके की संकरी गलियों में पैदल घूमेंगे और जनता से सीधे रूबरू होंगे। प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्‍प यात्रा में शामिल होंगे तो नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् में आने वाले दक्षिण भारतीय मेहमानों से मिलेंगे और गंगा आरती देखेंगे। वाराणसी शहर से दूर सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाली जनसभा में एक हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद करेंगे।

पीएमओ की ओर से प्रधानमंत्री के बनारस दौरे की प्रारंभिक सूचना मिलने से जिला प्रशासन के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री 17 दिसंबर की दोपहर काशी आएंगे। सबसे पहले नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकसित भारत संकल्‍प यात्रा में शामिल होंगे और प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। इसके बाद नमो घाट पर काशी तमिल संगमम में आए मेहमानों से मिलेंगे। बेहद खास नमो घाट पर बनकर तैयार हो चले हेलिपैड पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्‍टर उतर सकता है। नमो घाट से लौटने के दौरान प्रधानमंत्री कालभैरव और आदिविश्‍वेश्‍वर वॉर्ड की गलियों में पैदल घूम जनता से संवाद करने के साथ स्‍मार्ट सिटी के कार्य देखेंगे। नगर निगम की ओर से प्रमुख गलियों को चमकाने व सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम बीएलडब्‍ल्‍यू गेस्‍ट हाउस में प्रस्‍तावित है।
काशी दौरे के दूसरे दिन 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री हेलिकॉप्‍टर से उमरहां (चौबेपुर) पहुंचेंगे। वहां स्‍वर्वेद मंदिर के लोकार्पण कर आए श्रद्धालुओं से संवाद करेंगे। इसके बाद उनकी जनसभा होगी। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के भोरकला और शाहंशाहपुर में स्‍थान की तलाश की जा रही है। भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि शनिवार यानी 9 दिसंबर तक जनसभा स्‍थल का स्‍थान तय कर लिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री के काशी में भव्‍य स्‍वागत की तैयारी की जा रही है।

यह है स्‍वर्वेद मंदिर की खासियत

– चौबेपुर के उमरहां में दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर के रूप में स्‍थापित है स्‍वर्वेद महामंदिर।
– 64 हजार वर्ग फीट में बनकर तैयार
– सात मंजिल के स्‍वर्वेद महामंदिर का निर्माण 20 साल पहले शुरू हुआ था।
– शिल्‍प और अत्‍याधुनिक तकनीक के अद्भुत सामंजस्‍य के प्रतीक इस मंदिर में नौ गुंबद नौ कमलों की तरह बने हैं।
– मुख्‍य गुंबद 125 पंखुड़ियों के विशालकाय कमल पुष्‍प की तरह हैं।
– महामंदिर परिसर में मकराना पत्‍थर पर पांच हजार दोहे उकेरे गए हैं।
– तीन लाख वर्ग फीट में गुलाबी पत्‍थरों पर की गई नक्‍काशी भी खास है।

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
UNSC की अध्यक्षता कर रहा है रूस, भारतीय डिप्लोमेसी के लिए परीक्षा की घड़ी

अमेरिकी वीटो से गाजा में तत्काल युद्धविराम का प्रस्ताव यूएन सुरक्षा परिषद में हुआ खारिज

तेलंगाना में AIMIM के अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाया

तेलंगाना में AIMIM के अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend