प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से फिनटेक से जुड़े हुए ग्लोबल थॉट लीडरशिप प्लेटफॉर्म-इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित किया. इन्फिनिटी फोरम का दूसरा संस्करण वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के पूर्ववर्ती कार्यक्रम के रूप में भारत सरकार के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण और गिफ्ट सिटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया. यह फोरम ऐसा मंच है कि जहां दुनिया भर से प्रगतिशील विचार, गंभीर समस्याएं, नई टेक्नोलॉजी की तलाश की जाती हैं, उनपर चर्चा की जाती है और समाधानों व अवसरों में विकसित की जाती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में आयोजित फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी इवेंट ‘इन्फिनिटी फोरम-2.0’ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान PM मोदी ने कहा कि पिछली बार जब ये समिट हुआ तब कोरोना महामारी की वजह से दुनिया में कितनी अनसर्टेनिटी थी।
हर कोई ग्लोबल इकोनॉमी ग्रोथ को लेकर आशंका में था, और ये चिंताएं आज भी खत्म नहीं हुई हैं। जियो पॉलिटिकल टेंशन, हाई इंफ्लेशन और डेट लेवल की मुश्किलें भी थीं। ऐसे में भारत रेजिलिएंस और प्रोग्रेस का शानदार उदाहरण बनके उभरा है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने यूनेस्को द्वारा गरबा डांस को इनटेंजिबल कल्चरल हेरिटेज में शामिल किए जाने पर भी बधाई दी। इस इवेंट का आयोजन इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (IFSCA) और गिफ्ट (GIFT) सिटी भारत सरकार के साथ मिलकर कर रहा है।
पूरी दुनिया को भारत से उम्मीद
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज भारत की ग्रोथ स्टोरी ने दुनिया को दिखाया है कि जब पॉलिसी करे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, जब गुड गर्वनेस के लिए पूरी ताकत लगाई जाए और जब देश और देशवासियों का हित ही आर्थिक नीतियों का आधार हो तो क्या नतीजे मिलते हैं। IMF ने कहा था 2023 में 16% ग्लोबल ग्रोथ भारत की वजह से होगी।
इससे पहले जुलाई 2023 में वर्ल्ड बैंक ने कहा था ग्लोबल चैलेंजेस के बीच भारत से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। इसी साल मार्च में आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत ग्लोबल साउथ को लीडरशिप देने के लिए मजबूत स्थिति में है। आज पूरी दुनिया भारत से उम्मीदें लगाए हुए है।
प्रगतिशील विचारों, समस्याओं और इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज पर होगी चर्चा
कार्यक्रम में दुनियाभर के प्रगतिशील विचारों, गंभीर समस्याओं और इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज पर चर्चा, सामाधान और उनसे मिलने वाले अवसरों पर बात की जाती है। इस साल इस कार्यक्रम का थीम “गिफ्ट-IFSC: नर्व सेंटर फॉर न्यू एज ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज” है, जिसे तीन ट्रैक्स पर को-ऑर्डिनेट किया जाएगा…
- प्लीनरी ट्रैक: न्यू एज इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर का निर्माण
- ग्रीन ट्रैक: ‘ग्रीन स्टैक’ के लिए केस का निर्माण करना
- सिल्वर ट्रैक: GIFT IFSC में लॉन्गिविटी फाइनेंस हब बनाना
हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा कार्यक्रम
इस इवेंट का आयोजन ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024’ के पहले किया जा रहा है। यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में आयोजित हो रहा है, जिसमें विदेशों से शामिल होने वाले पार्टिसिपेंट वर्चुअली जुड़ेंगे।
गुजरात के CM, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव भी करेंगे संबोधित
इस कार्यक्रम को गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव के अलावा फाइनेंस मिनिस्ट्री के सेक्रेटरी अजय सेठ, GIFT कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन तपन रॉय, केवी कामत और उदय कोटक जैसी हस्तियां संबोधित करेंगी। वहीं इस इवेंट में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, आदित्य बिरला सन लाइफ, मॉर्गन स्टेनली (इंडिया), बैंक ऑफ अमेरिका, पेटीएम, जिरोधा के प्रतिनिधि समेत 20 देशों के लोग जुड़ेंगे।







