ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के पास मिला कुबेर का खजाना, नोट गिनने वाली मशीन भी हांफ गई

UB India News by UB India News
December 9, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के पास मिला कुबेर का खजाना, नोट गिनने वाली मशीन भी हांफ गई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के तीन राज्यों झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 10 ठिकानों पर छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम ने करोड़ों रुपये कैश जब्त किए। अब तक 150 करोड़ रुपये से अधिक की गिनती हो चुकी हैं। लेकिन गिनती पूरी होने के अभी दो दिन का और वक्त लग सकता है। कैश का सही-सही आंकड़ा गिनती पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आयकर विभाग की टीम ने आलमािरयों में मिले नोटों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कराया है। नोटों से भरे सबसे अधिक अलमारी ओडिशा के बलांगीर में मिले हैं। आयकर विभाग के अनुसार यह देश में कानूनी तरीके से जब्त की जाने वाली सबसे बड़ी नकदी होने का अनुमान है।

कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के रिश्तेदारों के नाम ओडिशा में शराब का बड़ा कारोबार है। बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज मूल रूप से झारखंड के लोहरदगा जिले की है। इस कंपनी ने 40 साल पहले ओडिशा में देशी शराब बनानी शुरू की थी। कंपनी की बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) की साझेदारी फर्म है। इसी कंपनी की बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, क्वालिटी बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड और किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड भी है।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज में सांसद धीरज प्रसाद साहू के अलावा उनके परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। धीरज साहू तीसरी राज्यसभा सांसद बने हैं। इसके अलावा वे चतरा लोकसभा सीट से दो बार कांग्रेस के टिकट चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। उद्योगपति राय साहब बलदेव साहू के पुत्र धीरज प्रसाद साहू का जन्म 23 नवंबर 1959 को लोहरदगा स्थित पैतृक आवास में हुआ। रांची के लोकसभा सांसद रहे स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू के भाई धीरज साहू तीन बार से लगातार राज्यसभा सांसद है। पहली बार वे जून 2009 के उपचुनाव में राज्यसभा सांसद बने थे। इसके बाद जुलाई 2010 में दूसरी बार और 2018 में तीसरी बार राज्यसभा पहुंचे। वे संसद की कई समितियों के सदस्य रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव के दौरान वर्ष 2018 में धीरज प्रसाद साहू ने जो शपथ पत्र चुनाव आयोग को दिया था, उसमें अपनी संपत्ति 34 करोड़ रुपये बताई थी। उन्होंने खुद पर 2.36 करोड़ रुपये का कर्ज भी घोषित किया था। जबकि वित्त वर्ष 2016-17 के इनकप टैक्स रिटर्न में उन्होंने अपनी आमदनी 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने कंपनी के कई खातों को फ्रीज कर दिया है। आयकर विभाग की ओर से आय का स्रोत और इतनी बड़ी संख्या में कैश जमा करने से संबंधित जानकारी कंपनी संचालकों से मांगी जाएगी। यह भी चर्चा है कि इतनी बड़ी रकम को देखते हुए मामले की जांच में ईडी की भी एंट्री हो सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

Next Post
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरूआत, PM मोदी की शादी को लेकर युवाओं से खास अपील

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरूआत, PM मोदी की शादी को लेकर युवाओं से खास अपील

पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों का कौन कर रहा है सफाया ,  एक और दुश्मन की अनजान लोगों ने कर दी हत्या …..

पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों का कौन कर रहा है सफाया , एक और दुश्मन की अनजान लोगों ने कर दी हत्या .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend