ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या संसद में फिर कोई बड़ा फैसला लेगी मोदी सरकार? लोकसभा में सभी सांसदों को हाजिर रहने का आदेश

UB India News by UB India News
December 9, 2023
in खास खबर, सांसद
0
क्या संसद में फिर कोई बड़ा फैसला लेगी मोदी सरकार? लोकसभा में सभी सांसदों को हाजिर रहने का आदेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार (8 दिसंबर) को 5वां दिन है। आज TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे कैश फॉर क्वेरी आरोप पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की जाएगी। इसको लेकर कांग्रेस लोकसभा चीफ व्हिप के सुरेश ने कहा- अगर रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा के निष्कासन की बात कही गई है, तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। BJP ने गुरुवार को लोकसभा में अपने सभी सांसदों को मौजूद रहने के लिए 3 लाइन का व्हिप जारी किया था, ताकि वोटिंग के दौरान सांसदों की स्ट्रेंथ पूरी रहे।

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही लोकसभा और राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस जारी है। बीते बुधवार को लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2023 पर चर्चा हुई। इस शीतकालीन सत्र के बीच खबर आ रही है कि भाजपा एक बार फिर से संसद में कोई बड़ा फैसला लेने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने सांसदों को संदेश भी भेज दिया है।

RELATED POSTS

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

भाजपा ने सांसदों को जारी किया व्हिप
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के अपने सभी वर्तमान सांसदों को 8 दिसंबर 2023 यानी शुक्रवार के दिन सदन में उपस्थित रहने के लिए लाइन व्हिप जारी किया है। सूत्रों की मानें तो ये व्हिप काफी अहम माना जा रहा है। खबर है कि 8 दिसंबर को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में किन्हीं बहुत ही महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए ही सभी सांसदों को व्हिप जारी किया गया है।

जम्मू और कश्मीर के लिए विधेयक पेश
संसद में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2023 विधेयक आया है। पहले विधेयक में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कश्मीरी प्रवासियों और पीओके से विस्थापित लोगों के लिए 3 सीटें रिजर्व करने की बात कही गई है। दूसरे बिल में वंचित और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण की बात कही गई है। बता दें कि 3 सीट में से 1 सीट महिला और एक पीओके से विस्थापित नागरिक के लिए रिजर्व होगी।

इसके पहले चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान यूनिवर्सिटी (संशोधन) बिल 2023 ध्वनि मत से पारित हो गया। ये बिल तेलंगाना में सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए लाया गया था।

संसद की कार्यवाही के चौथे दिन महुआ कुछ इस अंदाज में लोकसभा में पहुंची थीं।
संसद की कार्यवाही के चौथे दिन महुआ कुछ इस अंदाज में लोकसभा में पहुंची थीं।

महुआ का निष्कासन कैसे संभव
चौथे दिन की कार्यवाही के बाद विपक्षी सदस्यों ने कहा कि मोइत्रा पर निर्णय लेने से पहले सिफारिशों पर चर्चा होनी चाहिए। बसपा सांसद दानिश अली ने गुरुवार को कहा- अगर रिपोर्ट पेश की जाती है, तो हम पूरी चर्चा हो सके, इस पर जोर देंगे क्योंकि मसौदा ढाई मिनट में अपनाया गया था।

विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली एथिक्स कमेटी ने 9 नवंबर को सब्मिट की गई अपनी रिपोर्ट में कैश-फॉर-क्वेरी आरोप में महुआ को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की है। हालांकि मोइत्रा को केवल तभी निष्कासित किया जा सकता है, जब सदन पैनल की सिफारिश के पक्ष में वोटिंग करेगा।

राज्यसभा में इंडियन इकोनॉमी पर बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार (7 दिसंबर) को कहा कि 2014 में घरेलू LPG कनेक्शन 14.5 करोड़ थे, जो अब 31.4 करोड़ हो गए हैं। यानी बीते 9 सालों में 16.9 करोड़ LPG कनेक्शन बढ़े हैं। वहीं पीएम किसान योजना के तहत 11 करोड़ लाभार्थियों को सहायता दी जा रही है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान वित्त मंत्री राज्यसभा में देश की अर्थव्यवस्था के बारे में जानकारी दे रही थीं। पढ़ें पूरी खबर…

शीतकालीन सत्र के दौरान दिव्यांगजन भी संसद पहुंचे। इन सभी ने संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही देखी।
शीतकालीन सत्र के दौरान दिव्यांगजन भी संसद पहुंचे। इन सभी ने संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही देखी।
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार 4 दिसंबर से शुरू हुआ। यह सेशन 22 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन के दौरान दोनों सदनों में 15 बैठके होंगी। लोकसभा में PM नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही NDA के सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से कहा- बाहर मिली पराजय का गुस्सा सदन में मत निकालिए।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 28, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 28, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
क्या है INDIA गठबंधन का भविष्य? तेलंगाना के शपथ समारोह में कांग्रेस के साथ नजर नहीं आए विपक्ष के नेता

क्या है INDIA गठबंधन का भविष्य? तेलंगाना के शपथ समारोह में कांग्रेस के साथ नजर नहीं आए विपक्ष के नेता

गोगामेड़ी हत्याकांड: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, सुखदेव को 9, नवीन को लगी 7 गोलियां

गोगामेड़ी हत्याकांड: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, सुखदेव को 9, नवीन को लगी 7 गोलियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend