ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंडी गठबंधन की बैठक में नहीं शामिल होंगे नीतीश कुमार!

UB India News by UB India News
December 6, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
अभी मंजिल बहुत दूर है …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बीमार चल रहे है. नीतीश कुमार के करीबियों के मुताबिक, सीएम को वायरल हुआ है, जिसकी वजह से पिछले एक सप्ताह से नीतीश कुमार किसी से नहीं म‍िले हैं. यहां तक की नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाने नेताओं से भी मुख्‍यमंत्री ने मुलाकात नहीं की है. पिछले एक सप्ताह से बीमार होने की वजह से जीतन राम मांझी ने यह मांग की है कि नीतिश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए, लेकिन इन सभी चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी गठबंधन के अगुवा रहे नीतीश कुमार ने दिल्ली में कल यानी 6 दिसम्बर को होने वाली इंडी अलायंस की बैठक में जाने से मना कर दिया है. अब इंडी अलायंस की दिल्ली में 6 को होने वाली बैठक में लालू यादव, तेजस्वी यादव, ललन सिंह और संजय झा शामिल होंगे.

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से पहले ही बैठक में शामिल नहीं होने का इशारा कर दिया गया है। ऐसे में अगुवा भी भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार का इस बैठक में शामिल नहीं होना काफी चौंकाने वाला है।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

जदयू नेता यह कारण बता रहे
इधर, जदयू की ओर से सीएम नीतीश कुमार के जाने या नहीं जाने के विषय पर अब तक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, जदयू के नेता का कहना है कि सीएम नीतीश कुमार को डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है। उन्हें वायरल बुखार हुआ था। इनदिनों उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं हो रहे। जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा इस बैठक शामिल होंगे। इधर, राजद की ओर से पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल होंगे।

कांग्रेस की हार पर जदयू ने यह कहा…
3 दिसंबर को कांग्रेस जब तीन राज्यों में चुनाव हार गई तो जदयू की प्रतिक्रिया सामने आई थी। जदयू के वरीय नेता और मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा थाा कि यह नतीजे बेहतर भी हो सकते थे। इसको इंडी गठबंधन (I.N.D.I.A.) से मत जोड़िये। इंडी गठबंधन चुनाव में कहीं नहीं था। सिर्फ कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही थी। यह इलाके कांग्रेस पार्टी के गढ़ माने जाते है। पिछले चुनाव में भी इन तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी थी। लिहाजा यह भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार है। इसका इंडी गठबंधन से कोई रिश्ता नहीं है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले अपने घटक दलों से दूरी बना ली थी। अब यह तय हो गया है कि कांग्रेस पार्टी अपने बलबूते पर भाजपा को पराजित नहीं कर सकती है।

वहीं नीतीश कुमार ने बिहार में 10 दिसंबर को होने वाली क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारी भी शुरू कर दी है. इस बैठक में देश की गृहमंत्री अमित शाह आ रहे है, लिहाजा बैठक के मद्देनजर चालीस से ज्यादा मजिस्ट्रेट की तैनाती का आदेश दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, क्षेत्रीय परिषद की बैठक अमित की अध्यक्षता में होगी और यह कार्यक्रम राजधानी पटना हो रहा है, लिहाजा इस बैठक में नीतीश कुमार के शामिल होने की पूरी संभावना है.

अम‍ित शाह की अध्‍यक्षता वाली बैठक में नीतीश कुमार के शाम‍िल होने के बाद से एक बार फिर से कयासों का दौर शुरू हो चुका है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मोदी विरोधी नेताओं और दलों को एक मंच पर लाने वाले नीतीश कुमार ही बीमारी के बहाने बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं, जबकि जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक शामिल हो रहे हैं.

वहीं 24 घंटे के अंदर दिल्ली में होने वाली महागठबंधन की अति महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नही होंगे. ऐसे में सवाल तो उठेगा ही कि आखिर नीतिश कुमार क्या जाहिर करना चाहते हैं? और सवाल यह भी उठता है की आखिर नीतीश को हुआ क्या है…? क्या वास्तव में बीमार है नीतीश कुमार या दिल्ली की बैठक से दूरी है मजबूरी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
खालिस्तानी आतंकी हत्या की साजिश विवाद के बीच एस जयशंकर से बाइडेन के सुरक्षा सलाहकार ने की मुलाकात

खालिस्तानी आतंकी हत्या की साजिश विवाद के बीच एस जयशंकर से बाइडेन के सुरक्षा सलाहकार ने की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के गठन के बाद भाजपा ने राज्य में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर कांग्रेस से सता छिनी

आखिर बीजेपी की इस प्रचंड जीत के पीछे असली वजह क्या है!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend