ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मैं समाज बिकने नहीं दूंगा…

UB India News by UB India News
December 4, 2023
in पटना, बिहार
0
मैं समाज बिकने नहीं दूंगा…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जातिगत राजनीति एक बार फिर सामने आती दिख रही है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले सभी जातियों के नेता अपने समाज के लोगों को एकजुट करने के प्रयास में लगे हुए हैं. पहले जेडीयू से अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने दलित समाज के लोगों को एकजुट कर भीम संसद कार्यक्रम किया था. आज राजद के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह (RJD Leader Rama Singh) ने पटना के मिलर स्कूल मैदान में संकल्प सभा कर क्षत्रिय समाज को एकजुट किया, जिसमें हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे.

रामा सिंह ने अपने स्लोगन में लिखा है, ‘मैं समाज बिकने नहीं दूंगा.’ इस दौरान रामा सिंह ने बगैर नाम लिए बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) पर भी जमकर हमला किया. रामा सिंह ने भाषण के दौरान कहा कि, हमें अपने समाज के लोगों को एकजुट करना है. अपनी ताकत दिखानी है और इसके लिए आपके नेतृत्व का चयन करना होगा. ऐसा नेतृत्व चयन न कीजिए जो अपने निजी स्वार्थ में आपका इस्तेमाल करते हैं. बता दें कि रामा सिंह वैशाली से सांसद रहे हैं.

RELATED POSTS

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

आनंद मोहन की पत्नी लड़ सकती हैं चुनाव

चर्चा जोरों पर है कि इस बार रामा सिंह राजद के टिकट पर वैशाली से चुनाव लड़ने की कोशिश में हैं. आनंद मोहन की पत्नी वैशाली के पूर्व सांसद लवली आनंद वैशाली से चुनाव लड़ सकती है. ऐसे में अब दो क्षत्रिय नेता आपस में टकराते दिख रहे हैं. रामा सिंह ने कहा कि, यहां सिर्फ वैशाली के नहीं बल्कि पूरे बिहार के लोग आए हैं. मैं किसी व्यक्ति पर नहीं बोल रहा हूं, लेकिन इतना मैं जरूर कहता हूं कि जो लोग निजी स्वार्थ के कारण अपने निजी लालच में समाज का इस्तेमाल कर रहे हैं और समाज को बरगलाने का काम कर रहे हैं, उनसे दूर रहने की जरूरत है.

अपने समाज के लोगों को एकजुट कर रहे रामा सिंह

बताते चलें कि आनंद मोहन भी लगातार अपने समाज के लोगों के बीच जनसभा कर रहे हैं. ऐसे में आनंद मोहन के धुर विरोधी रहे रामा सिंह अब उनकी राह पर चलने लगे हैं और अपने समाज के लोगों से आग्रह करने में जुटे हैं. वहीं कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार ने भीम संसद कार्यक्रम की शुरुआत की थी. नीतीश कुमार भी इस बार दलित वोटों को साधने की कोशिश में लगे हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि बिहार में एक बार फिर जातिगत राजनीति दिखनी शुरू हो गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

Next Post
मिजोरम विधानसभा चुनाव में ZPM को मिला बहुमत, 40 में से 27 सीटों पर मिली जीत ,मुख्यमंत्री पद के दावेदार लालदुहोमा

मिजोरम विधानसभा चुनाव में ZPM को मिला बहुमत, 40 में से 27 सीटों पर मिली जीत ,मुख्यमंत्री पद के दावेदार लालदुहोमा

विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली अप्रत्याशित जीत से कांग्रेस की 2024 वाली योजना कैसे हुई ध्वस्त हुई ?

विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली अप्रत्याशित जीत से कांग्रेस की 2024 वाली योजना कैसे हुई ध्वस्त हुई ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend