ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली अप्रत्याशित जीत से कांग्रेस की 2024 वाली योजना कैसे हुई ध्वस्त हुई ?

UB India News by UB India News
December 6, 2023
in ब्लॉग
0
विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली अप्रत्याशित जीत से कांग्रेस की 2024 वाली योजना कैसे हुई ध्वस्त हुई ?

RELATED POSTS

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चार राज्यों के चुनाव नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस बुरी तरह चुनाव हार गई। तीनों राज्यों में बीजेपी को जबरदस्त जीत मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस जीत की हैट्रिक से जनता ने  2024 में जीत की हैट्रिक की गारंटी दे दी है। मोदी ने कहा कि इन नतीजों में जनता ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखा दिया है। मोदी ने कहा कि ये चुनाव नतीजे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर जनता की मुहर है। मोदी ने कहा कि जनता का दिल जीतने के लिए जनसेवा का जज्बा होना चाहिए जो घमंडिया (INDIA) गठबंधन में बिल्कुल नहीं है। गालीगलौज और नकारात्मकता से घमंडिया गठबंधन जनता दिल में जगह नहीं बना सकता। मोदी ने कहा कि ये नतीजे उन ताकतों को चेतावनी है जो विकास की योजनाओं के खिलाफ खड़ी रहती हैं। मोदी ने विपक्ष पर जबरदस्त हमले किए. चूंकि मौका भी था, माहौल भी था, दस्तूर भी था, इसीलिए मोदी ने कहा कि ये चुनाव नतीजे विरोधियों को सबक है कि सुधर जाइए, वरना जनता उन्हें खत्म कर देगी। तीन राज्यों में बीजेपी को एतिहासिक जीत मिली है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने लगातार पांचवी बार बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाई, 230 में 163 सीटें बीजेपी को मिलीं. छत्तीसगढ़ के नतीजे तो कांग्रेस के होश उड़ाने वाले हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में तो ज्यादातर एक्जिट पोल भी कांग्रेस के पक्ष में थे लेकिन यहां भी बीजेपी ने 90 में 54 सीटें जीत लीं। राजस्थान में अंडर करंट तो था, ये अशोक गहलोत समझ गए थे, लेकिन अंडर करंट किसके पक्ष में है, इसका अंदाजा गहलोत नहीं लगा पाए। राजस्थान में बीजेपी ने 200 में से 115 सीटें जीतीं। तेलंगाना में जनता ने केसीआर को विदा कर दिया। कांग्रेस के लिए राहत की बात इतनी है कि तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिल गया। कांग्रेस ने तेलंगाना में 119 में से 64 सीटें जीत लीं, जो बहुमत के आंकड़े से चार ज्यादा है। चुनाव नतीजों के बाद एक बड़ा सवाल ये है कि देश की सियासत पर इसका क्या असर पड़ेगा। कांग्रेस हार का ठीकरा किसके सिर फोड़ेगी और अब इंडिया एलायन्स आगे बढ़ेगा या नहीं। अगर मोदी-विरोधी मोर्चा बनता है, तो उसमें कांग्रेस की स्थिति क्या होगी। मोदी ने भविष्य की राजनीति के संकेत दिए, कहा कि अब जातिवाद का जहर घोलने का वक्त खत्म हो गया।अब झूठे वादे करने वालों का वक्त खत्म हो गया। अब जो विकास की बात करेगा, जो जनता के काम करेगा, वही जनता के दिल पर राज करेगा। मोदी ने अपने भाषण में 2024 का एजेंडा सैट कर दिया। 2024 का चुनाव विकास के एजेंडे पर होगा, मोदी की गारंटी पर होगा, बीजेपी का कैंपेन सकारात्मक होगा, मोदी के नाम और काम पर होगा। मोदी ने विरोधियों से भी कह दिया कि वो भी गाली गलौज और मुफ्त के वादों की राह छोड़कर विकास की राह पर आएं, वरना खत्म हो जाएंगे। मोदी जानते हैं कि चुनाव नतीजों के बाद विरोधी दलों की एकजुटता और बढ़ेगी, माहौल को खराब करने की कोशिश होगी लेकिन मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नकारात्मकता में फंसना नहीं हैं, उलझना नहीं हैं, सही रास्ते पर चलना है। मोदी ने नौजवानों, महिलाओं, किसानों की बात की। विरोधी दलों के साथ मुश्किल ये है कि वो मोदी जैसा प्रखर वक्ता, मोदी जैसा जादुई असर वाला नेता, मोदी जैसी बेदाग छवि वाला नेता, कहां से लाएंगे? इसीलिए मोदी ने कहा कि आज की हैट्रिक 2024 की हैट्रिक की गारंटी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

by UB India News
July 23, 2026
0

पिछले एक महीने में राष्ट्रीय राजनीति तथा संसद का समीकरण जिस तरह से बदला है उसकी कल्पना किसी को नहीं...

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

by UB India News
July 23, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद युवा वर्ग बेहद...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

by UB India News
July 21, 2026
0

आंदोलन लोकतंत्र का एक वैध अधिकार है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी शक्ति उसका शांतिपूर्ण और अनुशासित स्वरूप होता है। जब...

Next Post
चक्रवाती तूफान मिचौंग का आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान, तमिलनाडु में हालात पूरी तरह से बेकाबू ,सड़कों पर चल रहीं नाव, अब तक आठ की मौत

चक्रवाती तूफान मिचौंग का आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान, तमिलनाडु में हालात पूरी तरह से बेकाबू ,सड़कों पर चल रहीं नाव, अब तक आठ की मौत

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री का नाम की घोषणा जल्द करेगी कांग्रेस, रेस में है कई नाम

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री का नाम की घोषणा जल्द करेगी कांग्रेस, रेस में है कई नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend