ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

I.N.D.I.A गठबंधन बड़ा झटका, बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

चुनावी नतीजों के बाद 'INDIA' गठबंधन को बड़ा झटका, बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

UB India News by UB India News
December 5, 2023
in पश्चिम बंगाल
0
मुंबई में I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन ,सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर होगी चर्चा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ममता बनर्जी का कहना है कि मुझे इंडिया गठबंधन की बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है. किसी ने मुझे इस बैठक के बारे में नहीं बताया और ना ही इस संबंध में मुझे कॉल कर सूचित किया गया. उत्तरी बंगाल में मेरा छह से सात दिन का कार्यक्रम है. मैंने अन्य योजनाएं भी बनाई हैं. अगर अब वे मुझे बैठक के लिए बुलाते हैं तो मैं अपनी योजनाएं कैसे बदल सकती हूं.

हाल ही में चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है. बीजेपी की यह जीत विपक्षी INDIA गठबंधन के लिए खतरे की घंटी है. ऐसे में विपक्षी इंडिया गठबंधन की बुधवार को अहम बैठक होने जा रही है. लेकिन इस बैठक से पहले विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल नहीं होंगी.

RELATED POSTS

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

इस मामले पर ममता बनर्जी का कहना है कि मुझे इंडिया गठबंधन की बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है. किसी ने मुझे इस बैठक के बारे में नहीं बताया और ना ही इस संबंध में मुझे कॉल कर सूचित किया गया. उत्तरी बंगाल में मेरा छह से सात दिन का कार्यक्रम है. मैंने अन्य योजनाएं भी बनाई हैं. अगर अब वे मुझे बैठक के लिए बुलाते हैं तो मैं अपनी योजनाएं कैसे बदल सकती हूं.

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने भी बताया था कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि कांग्रेस ने छह दिसंबर को नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई है.

सूत्रों का कहा था कि छह दिसंबर को होने वाली इस बैठक में ममता बनर्जी नहीं जा सकती क्योंकि उनका पहले से कार्यक्रम तय है.

बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रंचड जीत हासिल कर जीत की हैट्रिक लगा दी. राजस्थान में बीजेपी ने दमदार वापसी करते हुए 115 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को 69 सीटें मिली हैं. वहीं, अन्य के खाते में 15 सीटें आईं.

मध्य प्रदेश में बीजेपी 163 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में लौटी जबकि कांिग्रेस को 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. वहीं, अन्य के खाते में एक ही सीट आई. छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां बीजेपी 54 सीटों के साथ सत्ता परिवर्तन करने में कामयाब रही जबकि कांग्रेस के खाते में 35 सीटें आईं.

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और पीएम मोदी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस, टीएमसी, राजद, जदयू, आप, सपा, डीएमके समेत 26 विपक्षी दल एक साथ आए थे. इन विपक्षी दलों के गठबंधन को ‘INDIA’ गठबंधन नाम दिया गया. ‘INDIA’ गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी. जबकि दूसरी बैठक बेंगलुरु और तीसरी बैठक मुंबई में आयोजित की गई थी. खड़गे ने चौथी बैठक दिल्ली में 6 दिसंबर को बुलाई है. अब सभी की नजरें छह दिसंबर की इसी बैठक पर लगी है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

by UB India News
July 19, 2026
0

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

by UB India News
July 9, 2026
0

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं....

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

by UB India News
June 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है।...

बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें…………………….

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

by UB India News
June 27, 2026
0

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी...

Next Post
मणिपुर के तेंगनौपाल में उग्रवादियों के दो समूहों के बीच गोलीबारी, 13 लोगों की मौत

मणिपुर के तेंगनौपाल में उग्रवादियों के दो समूहों के बीच गोलीबारी, 13 लोगों की मौत

क्या लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गए हैं पीएम मोदी?

क्या लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गए हैं पीएम मोदी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend