ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार और परिवारवाद से ग्रस्त कांग्रेस और बीआरएस, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू: जेपी नड्डा

UB India News by UB India News
November 27, 2023
in LOKSHBHA
0
भ्रष्टाचार और परिवारवाद से ग्रस्त कांग्रेस और बीआरएस, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू: जेपी नड्डा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक हैं। वहीं इस चुनाव से पहले सभी बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हैदराबाद में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चुनावी रैली के दौरान भाजपा नेता जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस को एक ही सिक्के को दो पहलू बताया है। उन्होंने कांग्रेस और बीआरएस दोनों को भ्रष्ट, परिवारवादी बताया है। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर अपने परिवार को आगे बढ़ाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का परिवार आगे बढ़ रहा है, लेकिन राज्य अभी भी पिछड़ा हुआ है।

कांग्रेस और बीआरएस पर लगाए आरोप
जेपी नड्डा ने कहा कि तेलंगाना के लोग कांग्रेस के दमन को कभी नहीं भूलेंगे, वह कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे। वहीं जहां तक BRS का सवाल है तो बीआरएस ने सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाया है। तेलंगाना अलग राज्य बनने के बाद राज्य अभी तक पिछड़ा हुआ है, जबकि केसीआर का परिवार आगे बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि BRS ने जनता के लिए कुछ नहीं किया। आगे उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कुशासन अपनी चरम सीमा पर है। कांग्रेस और बीआरएस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों पर भ्रष्टाचार, परिवारवाद और कुशासन के आरोप हैं और ये दोनों कभी भी इससे आगे नहीं बढ़ सकतीं।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

पीएम मोदी के नेतृत्व में होगा जनता का कल्याण
उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दृढ़ विश्वास है और वह भ्रष्ट बीआरएस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि कुक्कटपल्ली का ऊर्जावान माहौल कहता है कि तेलंगाना ने भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति को खत्म करने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता का दृढ़ विश्वास है कि केवल माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही उनका कल्याण, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और किसानों का कल्याण संभव है। बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होने वाला है। वहीं विधानसभा चुनाव की मतगणना 03 दिसंबर को होनी है। इस बार पांच राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और सभी जगहों पर एक ही साथ मतगणना की जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
क्या कर्नाटक की तरह तेलंगाना भी कांग्रेस की झोली में डाल देंगे डीके

क्या कर्नाटक की तरह तेलंगाना भी कांग्रेस की झोली में डाल देंगे डीके

तेलंगाना चुनाव के लिए तैनात किए जाएंगे 2.5 लाख कर्मचारी”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

तेलंगाना चुनाव के लिए तैनात किए जाएंगे 2.5 लाख कर्मचारी": मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend