ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन में ‘रहस्यमयी निमोनिया’ तेजी से बना रहा है बच्चों को शिकार, डबल्यूएचओ एवं भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

UB India News by UB India News
November 28, 2023
in खास खबर, स्वास्थ
0
चीन में ‘रहस्यमयी निमोनिया’ तेजी से बना रहा है बच्चों को शिकार, डबल्यूएचओ एवं भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साल 2020 में चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था. इस वायरस ने ही दुनिया भर के करोड़ों लोगों को अपने-अपने घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया था. चाहे भारत हो या अमेरिका, चीन हो या नेपाल सभी मुल्कों को लॉकडाउन का सहारा लेना पड़ा था.

अब इसी देश से एक और डराने वाले वायरस की खबर सामने आ रही है, जिसे लेकर डब्ल्यूएचओ ने भी चेतावनी जारी कर दी है. दरअसल चीनी मीडिया के मुताबिक चीन के उत्तर पूर्वी इलाके में स्थित लियाओनिंग प्रांत के बच्चे तेजी से बीमार पड़ रहे हैं.

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

इस बीमारी के दौरान बच्चों के फेफड़ों में जलन, तेज बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल इसे रहस्यमयी निमोनिया (Mystery Pneumonia) कहा जा रहा है. वहीं इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए और बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है.

हालांकि कोरोना महामारी के बाद ये कोई पहला वायरस जनित बीमारी नहीं है जिसने भारत समेत अन्य देशों को चिंता में डाला है. पिछले कुछ सालों में मंकीपॉक्स, जीका, इबोला जैसी कई ऐसी बीमारियां हैं जो काफी चर्चा में रही. खास बात ये है कि इन सभी वायरस की एशिया-अफ्रीका से ही शुरू हुए.

ऐसे में इस रिपोर्ट में जानते हैं कि इस रहस्यमयी निमोनिया से कैसे बचा जा सकता है और पिछले कुछ सालों में एशिया-अफ्रीका से ही वायरस जनित बीमारियां क्यों पनप रही है.

पहले जानते चीन के इस रहस्यमयी निमोनिया के बारे में 

रहस्यमयी निमोनिया, यह वायरस चीन में तेजी से बच्चों को अपना शिकार बना रहा है. इस वायरस से संक्रमित होने पर बच्चों को फेफड़ों में दर्द और तेज बुखार जैसी परेशानी झेलनी पड़ती है. फेफड़े में दर्द होने की वजह से मरीज को सांस लेने में भी तकलीफ होती है. चीनी मीडिया के अनुसार बीजिंग के लियाओनिंग में फिलहाल पीडियाट्रिक हॉस्पिटल इस संक्रमण से संक्रमित बच्चों से भरा हुआ है.

इस बीमारी को निमोनिया से अलग क्यों माना जा रहा है 

दरअसल निमोनिया के लक्षण की बात करें तो इसमें मरीज को बलगम और बिना बलगम वाली खांसी, बुखार, ठंड लगना और सांस लेने में दिक्कत होती है. वहीं दूसरी तरफ चीन में फैले इस वायरस, जिसे रहस्यमयी निमोनिया कहा जा रहा है, की बात करें तो इससे संक्रमित बच्चों में खांसी के लक्षण नहीं है, लेकिन उन्हें तेज बुखार होता है और फेफड़ों में सूजन भी होती है.

डब्ल्यूएचओ ने क्या कहा

फिलहाल स्वास्थ्य एजेंसी ने चीन से इस बीमारी, इससे जुड़े मामलों और लक्षणों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है. साथ ही डबल्यूएचओ ने इस वायरस से जुड़ी कुछ गाइडलाइन भी जारी की हैं. जिसमें लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. डबल्यूएचओ की गाइडलाइन में लोगों को अपने अपने घरों और आस पास के इलाकों में साफ-सफाई का खास ध्यान रखने के लिए कहा गया है. गाइडलाइन के अनुसार शरीर में कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की भी बात कही गई है. इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल करने के लिए भी कहा गया है.

तो क्या ये वायरस भी कोरोना की तरह महामारी है?

दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से अभी तक तो इस रहस्यमयी निमोनिया के महामारी घोषित नहीं किया गया है. वहीं, सर्विलांस प्लेटफॉर्म प्रो-मेड ने भी कहा कि इसे फिलहाल महामारी कहना गलत होगा और जल्दबाजी भी. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी फिलहाल इस बीमारी की जांच के लिए चीन में हाल फिलहाल में फैले सभी तरह के वायरस की लिस्ट मांगी है.

चीन में पिछले महीने H9N2 (एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस) का पहला मामला सामने आने का बाद इसकी तैयारियों को लेकर डीजीएचएस की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की थी, जिसकी रिपोर्ट डब्ल्यूएचओ (WHO) को दी गई.

रहस्यमयी निमोनिया को लेकर भारत सावधान 

भारत के यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने हाल ही में अपने एक बयान में इस बीमारी का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में इस वायरस के फैलने का खतरा काफी कम है. लेकिन इसके बाद भी मंत्रालय इस स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है. मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, ‘चीन से रिपोर्ट किए गए एवियन इन्फ्लूएंजा मामले के साथ-साथ सांस संबंधी बीमारी के समूहों से भारत को कम जोखिम है.’ इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत चीन में फैले इस खतरनाक वायरस से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार है.

Union Health Ministry decides to proactively review preparedness measures against respiratory illnesses in view of emerging public health situation in China. Advises States/UTs to immediately review public health and hospital preparedness measures. All States/UTs to implement… pic.twitter.com/Q6RNymrmfS

— ANI (@ANI) November 26, 2023

कहां पाए जाते हैं सबसे ज्यादा वायरस जनित खतरनाक बीमारियां

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ‘डिजीज़ आउटब्रेक न्यूज’ के अनुसार, साल 2021 के जनवरी महीने से साल 2022 तक वायरस जनित बीमारियों के मरीज एशियाई या अफ्रीकी देशों में सामने आए है. डिजीज आउटब्रेक न्यूज डब्ल्यूएचओ की एक संगठन है जो वैश्विक स्तर पर पहचाने जाने वाले और अज्ञात रोगों के मामले सामने लाने का काम करती है.

इसी रिपोर्ट के अनुसार साल 2001 से लेकर साल 2011 की तुलना में साल 2012 से लेकर 2022 के बीच अफ्रीका से जूनोटिक बीमारियों में 63 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है. इसके अलावा साल 2016 में प्रकाशित ‘द अमेरिकन नेचुरलिस्ट’ की रिपोर्ट के हवाले से देखा जाए तो चमगादड़ से फैलने वाले वायरस के लिहाज से पश्चिमी अफ्रीका उच्चतम जोखिम वाला क्षेत्र है. साल 1900 और साल 2013 के डेटा के अनुसार सब-सहारा अफ्रीका क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व एशिया भी ऐसी बीमारियों के लिहाज से जोखिम भरे इलाके हैं.

इसी क्षेत्र में ज्यादातर वायरस क्यों मिलते हैं ?

इसका एक सबसे बड़ा कारण है इन महाद्वीपों में जनसंख्या घनत्व. ज्यादा जनसंख्या होने के कारण यहां के लोगों के जानवरों के संपर्क में आने की संभावनाएं बढ़ जाती है. ऐसे में बीमारियों के फैलने का खतरा कहीं ज्यादा बढ़ जाता है. वर्तमान में एशिया और पैसिफिक इलाकों में दुनिया के लगभग 60 प्रतिशत लोग रहते हैं. आबादी बढ़ने के कारण इंसान और जानवर सीधे संपर्क में आने लगे हैं. इन जंगली जानवरों में कई ऐसे खतरनाक वायरस होते हैं जिसके बारे में अब तक नहीं पता लगाया जा सका है. उदाहरण के तौर पर चमगादड़ को ही ले लीजिए, इस छोटे से जानवर की 100 से ज्यादा किस्में किसी भी समय मिल जाएंगी. एक से दूसरे तक होते हुए ये वायरस इंसानों तक पहुंच जाते हैं.

इन क्षेत्रों में बदलावों से गुजरना भी एक बड़ा कारण है. शोधकर्ताओं की मानें तो 18वीं और 19वीं सदी में ब्रिटेन भी औद्योगीकरण के दौरान लगभग ऐसे ही बदलावों के दौर से गुजरा है. उस वक्त ब्रिटेन को टाइफाइड, हैजा जैसी कई बीमारियों को झेलना पड़ा था.

अफ्रीका की बात करें तो यहां जानवरों के कारण फैले संक्रमण से इंसानों के संक्रमित होने की घटनाएं सदियों पुरानी हैं. लेकिन पुराने दौर में यातायात का साधन नहीं होने के कारण यह वायरस अफ्रीका के अंदर ही रह जाता था. इसके अलावा बद्दतर स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक उथल-पुथल भी एक बड़ा कारण है, जिन्हें भी इन बीमारियों के फैलाव के लिए दोष दिया जा सकता है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
प्रयागराज कांड: लारैब के खौफनाक मंसूबे ने उड़ाई पुलिस की नींद

प्रयागराज कांड: लारैब के खौफनाक मंसूबे ने उड़ाई पुलिस की नींद

नई संसद में नए तेवर! आखिर मोदी सरकार का प्‍लान क्‍या है

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend