ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होगा

UB India News by UB India News
November 28, 2023
in खास खबर
0
नई संसद में नए तेवर! आखिर मोदी सरकार का प्‍लान क्‍या है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे. इसके तुरंत बाद यानी अगले ही दिन 4 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो जाएगा. खास बात यह है कि ये सत्र पूरे 19 दिन के लिए आयोजित किया जा रहा है. यानी 22 दिसंबर तक इस बार संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित होगा. बताया जा रहा है कि इस दौरान 15 से ज्यादा बैठकें हो सकती हैं. सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर अहम जानकारी साझा की  है.

2 दिसंबर भी है खास
संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले 2 दिसंबर का दिन भी काफी अहम है. दरअसल इस दिन सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. यानी सभी राजनीतिक दलों को न्योता दिया गया है और सत्र के दौरान होने वाले मुद्दों से लेकर अन्य बातों पर विस्तार से चर्चा होगी. इस दौरान संसद सत्र का एजेंडा भी डिस्कस होगा. विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर से चर्चा की जाएगी.

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

बता दें कि आम तौर पर सर्वदलीय बैठक सत्र शुरू होने के ठीक एक दिन पहले बुलाई जाती है. लेकिन इस बार 3 दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे लिहाजा इस बार सर्वदलीय बैठक का एक दिन पहले यानी 2 दिसंबर को होगी. बैठक का वक्त सुबह 11 बजे रखा गया है.

तुरंत सत्र से क्या फायदा
दरअसल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद विधेयकों को लेकर सरकार को मुश्किल आ सकती है, क्योंकि राज्यसभा में स्थिति में बदलाव हो सकता है. यही वजह है कि नतीजों के बाद जब तक सरकार बनेगी तब तक केंद्र सरकार अहम विधेयकों को पारित करा चुकी होगी.

क्या बोले संसदीय कार्य मंत्री
संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी की मानें तो इस बार संसद का शीतकालीन सत्र 4 से 22 दिसंबर तक यानी 19 दिन के लिए आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान 15 बैठकें भी होंगी. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी कि ‘मैं अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कामकाज और अन्य विषयों पर चर्चा का इंतजार कर रहा हूं.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
काशी में आज देव दीपावली की धूम, 21 लाख दीयों से जगमगाएगा बाबा विश्वनाथ का धाम

काशी में आज देव दीपावली की धूम, 21 लाख दीयों से जगमगाएगा बाबा विश्वनाथ का धाम

सीएम KCR को बड़ा झटका, रायतु बंधु योजना पर चुनाव अयोग का एक्शन

सीएम KCR को बड़ा झटका, रायतु बंधु योजना पर चुनाव अयोग का एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend