ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पत्रकार सौम्या विश्वनाथ मर्डर केस में चारों आरोपियों को उम्रकैद की सजा, साकेत कोर्ट का बड़ा फैसला

UB India News by UB India News
November 26, 2023
in खास खबर, मीडिया
0
पत्रकार सौम्या विश्वनाथ मर्डर केस में चारों आरोपियों को उम्रकैद की सजा, साकेत कोर्ट का बड़ा फैसला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथ मर्डर केस में चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. साकेट कोर्ट ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है. मामले में दोषी रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक और अजय कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है. चारों पर मकोका का केस लगाया गया था. चारों दोषियों को दो मामलों में यानी उम्रकैद और मकोका में अलग अलग उम्रकैद की सजा सुनाई है. इस लिहाज से दोनों उम्रकैद एक के बाद एक चलेंगी. हत्या में 25-25 हजार रुपए और मकोका में एक एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. यानी चारों दोषियों को डबल उम्रकैद और सवा-सवा लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना न देने पर छह महीने अतिरिक्त कैद होगी.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रविंद्र पांडे ने सौम्या की हत्या के अपराध में रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत सिंह मलिक और अजय कुमार का अपराध दुर्लभतम श्रेणी में नहीं आता, लिहाजा मृत्युदंड नहीं दिया. कोर्ट में महिलाओं के कार्य स्थल और रात शिफ्ट आदि के दौरान सुरक्षा पर चिंता जताई है.

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

सौम्या 30 सितंबर, 2008 को जब रात साढ़े तीन बजे अपनी कार से घर लौट रही थीं, तब गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. उस समय दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि इस हत्या का मकसद लूटपाट था. सौम्या की हत्या के मामले में पांच लोगों रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक, अजय कुमार और अजय सेठी को गिरफ्तार किया गया था और ये सभी आरोपी मार्च, 2009 से न्यायिक हिरासत में हैं. दिल्ली पुलिस ने इन सभी आरोपियों पर मकोका लगाया था.

पुलिस ने बताया था कि आईटी पेशेवर जिगिशा घोष की हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी से विश्वनाथन हत्याकांड की गुत्थी सुलझी. मलिक ने 2019 में हाईकोर्ट से त्वरित सुनवाई की दरख्वास्त की थी. इसके बाद हाईकोर्ट ने निचली अदालत से इस बात पर रिपोर्ट मांगी थी कि आरोपपत्र दाखिल किये जाने के साढ़े नौ साल बाद भी सुनवाई क्यों नहीं पूरी हुई. निचली अदालत ने हाईकोर्ट को सूचित किया था कि देरी की प्राथमिक वजह अभियोजन पक्ष के गवाहों की गैरमौजूदगी तथा विशेष जन अभियोजक की नियुक्ति में लगा समय थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
चांद के बाद अब भारत का अगला लक्ष्य सूर्य, एक हफ्ते में लॉन्च होने वाला है मिशन

आदित्य एल1 को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कहां तक पहुंचा सूर्य मिशन?

भाजपा जो कहती है, उसे पूरा कर लेती है :तेलंगाना में PM मोदी की हुंकार

भाजपा जो कहती है, उसे पूरा कर लेती है :तेलंगाना में PM मोदी की हुंकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend