ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमास की कैद से 24 बंधक रिहा, गाजा में पहुंची सबसे बड़ी मानवीय मदद

UB India News by UB India News
November 26, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
हमास की कैद से 24 बंधक रिहा, गाजा में पहुंची सबसे बड़ी मानवीय मदद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग में शांति की उम्मीद नजर आने लगी है. पहली बार हमास ने गाजा में बंधक बनाए गए दो दर्जन लोगों को अपनी कैद से आजाद कर इजरायल भेजा. इसके बदले में इजरायल ने भी फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है. इजरायल-हमास के बीच हुए समझौते के तहत बंधकों को रिहा किया गया है. गाजा में 7 अक्टूबर के बाद से ही इजरायल और हमास के बीच जंग चल रही है.

मिडिल ईस्ट में चल रहे इस युद्ध में अब तक 15 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है. इजरायल में हमास के हमले में मरने वालों का आंकड़ा 1200 के करीब है. जिस वक्त हमास ने इजरायल पर हमला किया था, उस वक्त 250 के करीब लोगों को अगवा किया गया था. इजरायल इन सभी बंधकों को रिहा करवाने के लिए काम कर रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि एक महीने से ज्यादा वक्त से चल रहे इस युद्ध के अब तक के क्या बड़े अपडेट्स हैं.

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

  • इजरायल-हमास के बीच चार दिनों तक गाजा पट्टी में युद्ध रोकने के लिए समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत शुक्रवार (24 नवंबर) से चार दिनों तक गाजा में कोई बमबारी नहीं होगी. इसके बदले में हमास चार दिनों के भीतर 50 बंधकों को रिहा भी करेगा, जबकि इजरायल जेल में फिलिस्तीनियों को रिहा करने वाला है.
  • हमास ने शुक्रवार को 24 बंधकों को रिहा किया, जिसमें 13 इजरायल, 10 थाईलैंड और 1 फिलीपींस का नागरिक शामिल था. इसके बदले में इजरायल की जेल में बंद 39 फिलिस्तानी महिलाओं और बच्चों को रिहा किया गया. इजरायल की जेल में 8300 के करीब फिलिस्तीनी कैदी बंद हैं.
  • मोसाद और इजरायली रक्षा विभाग को शनिवार को रिहा किए जाने वाले बंधकों की दूसरी लिस्ट मिल चुकी है. बंधकों की रिहाई का जिम्मा संभाल रहे अधिकारी ने उनके परिवार से बात की है. जब तक बंधकों को इजरायल के सुरक्षित हाथों में नहीं लौट दिया जाता है, तब तक ये लिस्ट जारी नहीं होगी.
  • इजरायल की सेना ने दक्षिणी गाजा के लोगों से कहा है कि वे उत्तर की ओर नहीं जाएं. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल शहर सेद्रोत में धमाकों की तेज आवाज सुनी गई है, जो गाजा पर दागे गए तोप के गोले जैसा मालूम पड़ता है. ये हमला युद्ध रुकने से 15 मिनट पहले किया गया.
  • संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि युद्ध रुकने के पहले दिन मानवीय मदद के साथ 137 ट्रकों को गाजा भेजा गया है. शुक्रवार से 1.3 लाख लीटर डीजल और चार ट्रक गैस भी गाजा में पहुंचना शुरू हो जाएगी. 7 अक्टूबर को हुए हमले के बाद गाजा में पहुंची ये सबसे बड़ी मदद होगी.
  • इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह गाजा में बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि बंधकों की रिहाई इस युद्ध का एक प्रमुख लक्ष्य है. हम युद्ध के सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.
  • सीएनएन ने कहा है कि अगर इजरायल और हमास के बीच इसी तरह से बंधकों और कैदियों की आवाजाही होती रहती है, तो ये युद्ध रुकने की दिशा में एक संकेत हो सकता है. बंधकों को रिहा करवाना कठिन काम होता है, मगर ऐसा हुआ है. अगर ऐसा चलता रहता है, तो आने वाले दिनों में अच्छे संकेत मिल सकते हैं. हालांकि, अभी भी गाजा में 200 के करीब बंधक हैं, जिनकी रिहाई के बाद ही युद्ध पूरी तरह से रुक सकता है. हालांकि, अभी इसे युद्ध रुकने की दिशा में पहला कदम कहा जा सकता है.
  • अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सात हफ्तों से चल रहे युद्ध में शुक्रवार की रात पहली ऐसी रात रही है, जब लोग बिना किसी हवाई हमले के डर के सो पाए हैं. कुल मिलाकर 48 घंटों में ये पहला मौका है, जब फिलिस्तीनी लोग चैन की नींद सो पाए हैं. हालांकि, अभी भी लाखों लोग अपने घर नहीं लौट सकते हैं.
  • ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरून ने कहा है कि इजरायल को सुरक्षित रखने के लिए फिलिस्तीनियों के लिए लंबे समय तक सुरक्षा और स्थिरता की व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ये सोचना होगा कि युद्ध खत्म होने के बाद गाजा में क्या होगा और इसे कैसे स्थिर किया जाएगा.
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि गाजा के अल-शिफा अस्पताल में लगभग 100 फिलिस्तीनी मौजूद हैं. इजरायल के सैनिकों ने यहां पर छापेमारी की है और हमास की सुरंगों का होने का दावा किया है. अस्पताल के डायरेक्टर अबु सालमिया का भी कुछ पता नहीं चल पाया है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी

उत्तरकाशी: रेस्क्यू ऑपरेशन में बुरी तरह फंसी ऑगर मशीन बाहर निकाली गई, आज होगी वर्टिकल ड्रिलिंग

उत्तरकाशी: रेस्क्यू ऑपरेशन में बुरी तरह फंसी ऑगर मशीन बाहर निकाली गई, आज होगी वर्टिकल ड्रिलिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend