ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डीपफ़ेक के ख़िलाफ़ नियम बनाएगी सरकार

UB India News by UB India News
November 24, 2023
in खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
डीपफ़ेक के ख़िलाफ़ नियम बनाएगी सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

‘डीपफेक’ को लेकर केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ बैठक की. इस बैठक में Google, Facebook, YouTube समेत ऑनलाइन प्लेटफार्मों भी मौजूद रहे. इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस बैठक में चार अहम मुद्दों पर सहमति बनी है. डीपफेक आज लोकतंत्र के लिए नया खतरे की तरह है. और सरकार को लगता है कि इसके खिलाफ तुरंत कदम उठाने की जरूरत है. केंद्र सरकार जल्द ही इसे लेकर नियम तय करेगी. साथ ही हमे लगता है कि इसके खिलाफ लोगों में जागरूकता को बढ़ाना बेहद जरूरी है.

अश्विनी वैष्णव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि हम हम डीपफेक से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए नियम बनाएंगे. आज लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए हम दिसंबर के पहले सप्ताह में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ अगले दौर की बैठक भी करेंगे.

इन मुद्दों पर हुई बात

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बैठक में चार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई. पहला मुद्दा था – डीपफेक का पता कैसे लगाया जा सकता है; क्या और कैसे लोगों को डीपफेक पोस्ट करने से रोका जा सकता है और क्या ऐसी सामग्री को वायरल होने से रोका जा सकता है. साथ ही साथ एक रिपोर्टिंग तंत्र कैसे लागू किया जा सकता है ताकि किसी भी ऐप या वेबसाइट पर उपयोगकर्ता प्लेटफॉर्म और अधिकारियों को डीपफेक के बारे में सचेत कर सकें. ताकि इसे लेकर कार्रवाई की जा सके. जनता के बीच इसे लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार, इंडस्ट्री और मीडिया को साथ मिलकर काम करना होगा.

रश्मिका का आया था डीपफेक वीडियो

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का एक फेक वीडियो (Rashmika Mandanna Deepfake Video) सामने आया था. जिसे AI के जरिए बनाया गया था. वीडियो में देखा गया था कि एक महिला लिफ्ट में एंट्री लेती है, जिसका चेहरा हूबहू रश्मिका जैसा है. उस महिला के चेहरे को AI के डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद से बिल्कुल रश्मिका जैसा बना दिया गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद रश्मिका मंदाना का रिएक्शन भी आया था. रश्मिका ने फेक वीडियो को बहुत डरावना बताया था.

रश्मिका ने एक्स पर लिखा था पोस्ट

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था “मेरे डीपफेक वीडियो, जो ऑनलाइन फैलाए जा रहे हैं. मुझे उसके बारे में बात करते और उसे शेयर करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है. ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो इस टेक्नोलॉजी के मिस यूज की वजह से खतरे में आ गए हैं.”
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
कांग्रेस ने राजस्थान को अपराध में नंबर वन बनाया

कांग्रेस ने राजस्थान को अपराध में नंबर वन बनाया

श्रीदेवी को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 9वां सीजन

श्रीदेवी को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 9वां सीजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend