प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवंबर को सागवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों की 9 विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास करेंगे। मोदी की सभा को लेकर भाजपा लोगों की भीड़ जुटाने में लगी है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सागवाड़ा में जनसभा के 3 दिन बाद उसी जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवंबर डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे विशेष हेलिकॉप्टर से सागवाड़ा सभा स्थल के पीछे बनाए गए हेलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद वे जनसभा में आदिवासियों को साधने का प्रयास करेंगे।
सभा में डूंगरपुर जिले की 4, बांसवाड़ा जिले की 5 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी और लोग शामिल होंगे। डूंगरपुर, बांसवाड़ा में 9 में से अभी भाजपा के पास 3 सीटे ही हैं। डूंगरपुर की 2 सीटों पर बीटीपी से टूटकर नई बनी बीएपी का कब्जा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासियों के साथ खुद को जोड़ते हुए उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए साधने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम पर आ चुके हैं।
साजहाजपुर विधानसभा के कोटड़ी कस्बे में आज आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार शाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सभा स्थल , हेलीपैड आदि का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए ।भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है ।

प्रधानमंत्री मोदी 11:30 बजे कोटडी स्थित श्री देवनारायण गौशाला के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे । यहां से वे गौशाला अवलोकन व कोटड़ी श्याम श्री चारभुजा नाथ व सर्वेश्वर महादेव के दर्शन करने के बाद सड़क मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सभा स्थल पहुचेंगे ।मोदी की सभा को लेकर सोमवार को अजमेर रेंज आईजी लता मनोज व सम्भागीय आयुक्त सहित जिले के आला अधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी सभा स्थल व हेलीपैड का जायजा लेने पहुचे ।

उन्होंने बारीकी से सभा स्थल व हेलीपैड का जायजा लिया । पीएम की सभा को लेकर प्रशासन सहित अन्य एजेंसियों ने पूरी तैयारी की है । सभा स्थल के मार्ग व कोटड़ी कस्बे में जगह – जगह , यातायात व पार्किंग के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है । आमसभा में जहाजपुर ,शहापुरा, भीलवाड़ा ,मांडलगढ़ आदि विधानसभा क्षेत्र से समर्थक जुटेंगे । भाजपा ने करीब एक से डेढ़ लाख लोगों के आमसभा में पहुंचने का दावा किया है । आमसभा के लिए एक लाख बीस हजार वर्ग फिट में टेंट व्यवस्था की गई है , लोगों के बैठने के लिए 70 हजार कुर्सियां लगाई गई है ।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्थान के दौरें पर रहते हुए कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
राजनाथ सिंह सुबह 11.30 बजे उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में भाजपा उम्मीदवार नानालाल अहारी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे झाड़ोल विधानसभा के कोटड़ा में 13.25 भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल खराड़ी के समर्थन में जनता को संबोधित करेंगे।
इन दोनों विधानसभाओं में पिछले दिनों भाजपा की और से असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भी चुनावी दौरा कर चुके है।
राजनाथ सिंह इसके बाद दोपहर 2 बजे पचपदरा और सवा तीन बजे सिरोही के शिवगंज में भी सभा को संबोधित करेंगे।
राहुल सहित 22 दिग्गजों की सभाएं: शाह, योगी भी करेंगे प्रचार
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव प्रचार अब अंतिम पड़ाव पर है। 25 नवंबर को राजस्थान की 200 सीटों में से 199 सीटों पर मतदान होगा। जहां मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।
वहीं, दुष्यंत चौटाला, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित कई बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा व रोड शो करेंगे।
बीजेपी के ये नेता करेंगे जनसभा
नरेंद्र मोदी- सुबह 11.30 बजे भीलवाड़ा के कोटड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिलों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
अमित शाह- सुबह 9.30 बजे आकेलिया फार्म हाउस, जैतारण में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जालौर, रानीवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
राजनाथ सिंह- सुबह 11.30 बजे उदयपुर के खैरवाड़ा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.00 बजे झाड़ोल में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.00 बजे सिरोही में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
जेपी नड्डा- सुबह 10 बजे सीकर के दातारामगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी गजानंद कुमावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
योगी आदित्यनाथ- भीलवाड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे है। इसके बाद जोधपुर, सूरसागर और सरदारपुरा सीट के मतदाताओं को बीजेपी के पक्ष में साधेंगे। इसके बाद 1.05 बजे बीकानेर के नोखा में, दोपहर 1.40 बजे डीडवाना में, दोपहर 2.20 पर चूरू के रतनगढ़ में और दोपहर 3.20 बजे अलवर के तिजारा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
शिवराज सिंह चौहान- दोपहर 12.00 बजे देवली-उनियारा के लिए हिण्डौली से जनसभा को संबोधित करेंगे।
इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी कई विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे।
कांग्रेस के ये नेता करेंगे जनसभा
राहुल गांधी- दोपहर 12.00 बजे राजाखेड़ा के मनिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1.30 बजे नदबई में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.00 बजे गंगापुर सिटी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रियंका गांधी- दोपहर 12.30 बजे चुरू में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे शाहपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।
अशोक गहलोत– दोपहर 12.00 बजे कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य के समर्थन में सोजत में मरुधर केसरी रोड के पास स्थित ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
सचिन पायलट – सुबह 10 बजे सांगरिया-हनुमानगढ़, दोपहर 12.45 बजे मुण्डावर-खैरथल, दोपहर 2.00 बजे शाहपुरा-जयपुर ग्रामीण और दोपहर 3.15 श्रीमाधोपुर-नीमकाथाना में जनसभा को संबोधित करेंगे।
तीसरे मोर्चे के रूप में यह करेंगे जनसभा
दुष्यंत चौटाला- हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रत्याशी गायत्री चौटाला के समर्थन में दोपहर 12.00 बजे हिण्डौन में जनसभा को संबोधित करेंगे।







