ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UB India News by UB India News
November 22, 2023
in दुर्घटना
0
उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. आज यानी मंगलवार को रेस्क्यू टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है. एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे के माध्यम से पहली बार टनल में फंसे मजदूरों को देखा गया. यही नहीं कैमरे और माइक के माध्यम से कुछ मजदूरों से बातचीत करने का प्रयास भी किया गया.  राहत की बात यह है कि टनल में फंसे सभी मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं और जल्द ही बाहर निकलने की उम्मीद लगाए हुए हैं.

इस बीच सिल्कयारा सुरंग में फंसे मजदूरों से उनके परिवार वाले पाइपलाइन के जरिए बातचीत कर रहे हैं. मजदूरों से बात करने के बाद उनके परिवार वालों ने राहत की सांस ली है. इस बीच टनल में फंसे अपनी मां के लिए ऐसा भावुक संदेश भेजा, जिसको सुनकर कोई भी इमोशनल हो सकता है. सुरंग में 10 दिन से फंसे एक मजदूर ने कहा कि…मां मैं बिल्कुल ठीक हूं…आप अपना खाना समय पर खाती रहना.

RELATED POSTS

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

इस बीच उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे एक श्रमिक के परिवार के एक सदस्य ने बताया, “टनल में मेरा बड़ा भाई फंसा हुआ है. उसका नाम विश्वजीत कुमार है. मैं उनसे लगातार संपर्क में हूं. मेरा एक और परिजन सुबोध कुमार भी अंदर है. वहां सभी लोग ठीक हैं। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. वे खुश हैं कि दूसरी पाइप मिल गई जिससे खाना जाएगा.अभी तक केवल ड्राई फ्रूट्स जा पा रहा था. हमें बहुत राहत महसूस हो रही है.

श्रमिकों तक भोजन के साथ ही अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स के जरिए एक मैसेज में कहा कि सिलक्यारा टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतर्गत 6 इंच व्यास की पाइप मलबे के आर-पार किए जाने से श्रमिकों तक भोजन के साथ ही अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है. इस संबंध में आदरणीय प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी हमें निरंतर प्राप्त हो रहा है. हमारी सरकार सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

पहली बार एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे के माध्यम से बातचीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग के अंदर फँसे श्रमिकों से पहली बार एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे के माध्यम से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम पूछा गया. सभी श्रमिक बंधु पूरी तरह सुरक्षित हैं.

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों की पहली वीडियो मंगलवार को सामने आई है, जिसमें टनल में फंसे मजदूर दिखाई दे रहे हैं. सुरंग के अंदर मलबे में से एक छह इंच चौड़ी पाइपलाइन डाली गई, जिसके जरिए मजदूरों के लिए खाने में खिचड़ी और पानी भेजा गया था. इसी पाइप में एक कैमरा भी डाला गया, जिससे वीडियो सामने आया है. जिसमें ये देखा जा सकता है कि मजदूर किन हालातों में सुरंग में पिछले दस दिनों से रह रहे हैं.

सोमवार को रेस्क्यू ऑपरेशन टीम ने सुरंग के अंदर एक छह इंच का पाइप डाला था, जिसके जरिए मजदूरों तक खाना भेजा गया. वहीं मजदूर किस हालात में हैं, उनकी तबीयत कैसी है, ये जानने के लिए इसी पाइप से एक एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरा भी भेजा गया, जिसमें सारे मजदूर दिखाई दे रहे हैं. इस टीम ने वॉकी-टॉकी के जरिए उनसे बात भी की और उनका हौसला भी बढ़ाया.

टनल में फंसे मजदूरों की वीडियो
टनल में फंसे मजदूरों का जो वीडियो सामने आया है. उसमें देखा जा सकता है कि सारे मजदूर एकसाथ खड़े हुए हैं. रेस्क्यू टीम ने कहा कि हम आपको यहां से देख सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें मैसेज दिया गया कि वो कैमरे में लगे माइक के पास जाकर बात करें. इसके साथ ही राहत की बात ये है कि सभी मजदूर सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं.

सुरंग में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन का आज दसवां दिन है. सोमवार को मजदूरों को खाने के लिए खिचड़ी, दाल समेत खाद्य सामग्री भेजी गई. कुक रवि रॉय ने कहा कि एक व्यक्ति के हिसाब 750 ग्राम खाना तैयार किया गया है. खिचड़ी के साथ संतरे-सेब और नींबू का रस भी भेजा गया है. इस पाइप के जरिए मोबाइल और चार्जर भी जाएगा.

वर्टिकल सुंरग के जरिए रास्ता बनाने की कोशिश
वहीं दूसरे तरफ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत तमाम एजेंसियों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है. मजदूरों को टनल से निकालने के लिए सभी विकल्पों पर एकसाथ काम किया जा रहा है. सोमवार को विदेश से एक टनल एक्सपर्ट भी यहां पहुंच गए हैं. वहीं सुरंग के ऊपर पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में वर्टिकल ड्रिलिंग के जरिए मशीन से रास्ता बनाने की कोशिश की जा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 10, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

Next Post
समय से दो सप्ताह पहले शीतकालीन सत्र क्यों?

बिहार में अब मिलेगा 75 प्रतिशत आरक्षण, नीतीश सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

भारत में लोकपाल के क्या हैं अधिकार, कब और किसके खिलाफ कर सकता है कार्रवाई?

भारत में लोकपाल के क्या हैं अधिकार, कब और किसके खिलाफ कर सकता है कार्रवाई?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend