ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समय से दो सप्ताह पहले शीतकालीन सत्र क्यों?

UB India News by UB India News
November 6, 2023
in पटना, विधानमंडल
0
समय से दो सप्ताह पहले शीतकालीन सत्र क्यों?

File photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया। वर्षों से चली आ रही परंपरा के मुताबिक इस बार सत्र को तय समय से दो सप्ताह पहले आहूत किया गया है। अभी तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में होता था। ऐसे में सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि आखिर क्यों नीतीश कुमार सरकार को इस बार अपने तय समय से पहले शीतकालीन सत्र बुलाना पड़ा है।

बिहार में छठ को महापर्व के रूप में मनाया जाता है। अधिमास होने के कारण इस बार छठ नवंबर में पहली सप्ताह की जगह तीसरे सप्ताह में मनाया जाएगा। वहीं दीपावली नवंबर के दूसरे सप्ताह में है। ऐसे में सत्ता पक्ष के नेता ऑफ द रिकॉर्ड बताते हैं कि छठ- दीपावली को देखते हुए सत्र को समय से पहले आहूत किया गया है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

नीतीश कुमार को आशंका समय से पहले हो सकता है लोकसभा का चुनाव, इसलिए सत्र पहले

नीतीश कुमार के बारे में कहा जाता है कि उनके हर काम के पीछे कुछ बड़ी प्लानिंग होती है। ऐसे में परंपरा को बदलने के पीछे भी बड़ा सियासी मायने निकाला जा रहा है। सियासी जानकार बताते हैं कि सीएम नीतीश कुमार को इस बात की आशंका है कि केंद्र सरकार समय से पहले लोकसभा का चुनाव करवा सकती है।

इस स्थिति में वे इस सत्र में अपने एजेंडे को लागू करा कर अपने आप को मजबूत करना चाहते हैं। नीतीश कुमार पहले भी कई बार सार्वजनिक मंच से समय से पहले चुनाव कराने और अधिकारियों को तैयार रहने की बात कर चुके हैं।

पार्टी में टूट का खतरा, इसलिए अपना एजेंडा जल्दी पास कराने की कोशिश

पॉलिटिकल जानकार कहते हैं कि नीतीश कुमार को जेडीयू में टूट की आशंका है। बीजेपी के साथ-साथ आरजेडी की भी नजर जेडीयू के विधायकों पर है। रह-रह कर इसकी चर्चा भी होने लगती है। हालांकि, जेडीयू के बड़े नेता हमेशा अपनी पार्टी को अटूट होने का दावा करते रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार खुद सार्वजनिक रूप से बीजेपी को चुनौती दे चुके हैं कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो जेडीयू को तोड़कर दिखाएं।

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है।
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है।

अब जानिए शीतकालीन सत्र में किन एजेंडो को लागू कर सकते हैं सीएम

जातीय गणना रिपोर्ट पर सदन में बहस करा सकती है सरकार
22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय निर्धारित किया गया है। बिहार में सत्ताधारी दलों को इस बात की आशंका है कि इसके बाद ही लोकसभा चुनाव की तारीख घोषणा हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने आनन-फानन में जातीय गणना की रिपोर्ट जारी की। अब इसे विधान मंडल के दोनों सत्रों में पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके आधार पर सरकार कुछ बड़ी घोषणा भी कर सकती है।

अतिपिछड़ों-दलितों के लिए खोल सकती है पिटारा

इसकी पूरी संभावना है कि शीतकालीन सत्र में सरकार अतिपिछड़ों और दलितों के लिए पिटारा खोल सकती है। जातीय गणना की रिपोर्ट के आधार पर सरकार अतिपिछड़ों और दलितों के लिए लाभकारी और कल्याणकारी योजना ला सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
रोज बिहार आएं… हमको ही मिलेगा फायदा’

सारे गुजराती ठग वाले बयान पर सुप्रीम कोर्ट से तेजस्वी को मिली राहत

पहले नौकरी, अब बिजली मांगने वालों को सरकार गोली मार रही है

RJD का कलम से वास्ता नहीं सिर्फ लाठी बांटती है..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend