ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आत्मकथा में किसी को निशाना नहीं बनाया : ISRO प्रमुख एस सोमनाथ

UB India News by UB India News
November 8, 2023
in खास खबर, विज्ञान
0
आत्मकथा में किसी को निशाना नहीं बनाया : ISRO प्रमुख एस सोमनाथ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन एस सोमनाथ (S Somnath) ने आज कहा कि किसी संगठन में शीर्ष पद तक पहुंचने के सफर के दौरान हर व्यक्ति को किसी न किसी तरह की चुनौतियों से गुजरना पड़ता है और उन्होंने भी जीवन में कठिनाइयों का सामना किया है.
यह भी पढ़ें

“आपको बाहर निकाला जा सकता है”: आत्‍मकथा पर छिड़े विवाद से पहले ISRO प्रमुख ने NDTV से क्या कहा था
सोमनाथ ने कहा कि उन्होंने अंतरिक्ष एजेंसी में अपनी दशकों लंबी यात्रा के दौरान जिन चुनौतियों का सामना किया उनमें से कुछ चुनौतियों का जिक्र अपनी जल्द प्रकाशित होने वाली आत्मकथा, “निलावु कुदिचा सिम्हंगल” (अनुवाद – शेर जिसने चांदनी पी ली) में किया है.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

उन्होंने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया से कहा, “लेकिन यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है.”

एस सोमनाथ ने उस रिपोर्ट पर यह प्रतिक्रिया दी जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने आत्मकथा में उनके पूर्ववर्ती के सिवन के बारे में कुछ आलोचनात्मक टिप्पणियां की हैं.

संगठन में पद पाना भी एक चुनौती
इसरो प्रमुख ने कहा, “ऐसे प्रमुख पदों पर रहने वाले व्यक्तियों को कई चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है. उनमें से एक संगठन में पद पाने की चुनौती है.” ये ऐसी चुनौतियां हैं जिनसे हर किसी को गुजरना पड़ता है.

उन्होंने बताया, “अधिक व्यक्ति एक महत्वपूर्ण पद के लिए पात्र हो सकते हैं. मैंने बस उस खास पॉइंट को सामने लाने की कोशिश की. मैंने इस संबंध में किसी विशेष व्यक्ति को टारगेट नहीं किया.”

चंद्रयान-2 मिशन की विफलता की घोषणा में स्पष्टता की कमी थी
सोमनाथ ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी किताब में चंद्रयान-2 मिशन की विफलता की घोषणा के संबंध में स्पष्टता की कमी का जिक्र किया है. उन्होंने कहा, लैंडिंग के समय यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा गया था कि संचार विफल हो गया है और यह दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा.

सोमनाथ ने कहा, “मेरा मानना है कि यह बताना एक अच्छी परंपरा है कि वास्तव में क्या हुआ है. इससे संगठन में पारदर्शिता बढ़ेगी. इसलिए मैंने पुस्तक में उस विशेष घटना का उल्लेख किया.”

आत्मकथा में चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा
इसरो प्रमुख ने दोहराया कि उनकी आत्मकथा उन लोगों को प्रेरित करने का एक प्रयास है जो जीवन में चुनौतियों और बाधाओं से लड़कर कुछ हासिल करना चाहते हैं, न कि किसी की आलोचना करना चाहते हैं.

क्यों छपवाने से हटे पीछे?
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमनाथ ने इस बार की पुष्टि की है कि अब वह अपनी आत्मकथा पब्लिश नहीं कराएंगे. सोमनाथ ने कहा कि उन्होंने अपनी आत्मकथा में किसी को जानबूझकर निशाने पर नहीं लिया है. उनकी आत्मकथा लोगों को नई राह दिखाती और प्रेरणा देती. उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था.

आखिर ऐसा क्या लिखा था, क्यों है विवाद?
एस. सोमनाथ ने अपनी आत्मकथा ‘निलावु कुदिचा सिम्हंगल’ (द लायंस दैट ड्रंक द मून) में चंद्रयान-2 मिशन के कामयाब नहीं होने की वजहें गिनाई थीं. साथ ही इसरो के पूर्व अध्यक्ष के. सिवन पर कई आरोप लगाए थे. सोमनाथ ने दावा किया है कि चंद्रयान-2 की असफल लैंडिंग के पीछे एक सॉफ्टवेयर की खामी थी. लेकिन तब इसरो चेयरमैन रहे के. सिवन ने सबको बताया कि लैंडर के साथ संपर्क स्थापित नहीं हो पाया.

के. सिवन के बारे में क्या लिखा है?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सोमनाथ ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि के. सिवन नहीं चाहते थे कि वो (सोमनाथ) इसरो के अध्यक्ष बनें. आत्मकथा के मुताबिक इसरो का चीफ बनने के बाद के. सिवन ने सोमनाथ की विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक के रूप में पदोन्नति में जानबूझ कर देरी की. वीएसएससी के पूर्व निदेशक बी.एन. सुरेश के हस्तक्षेप के बाद उन्हें पदोन्नत किया गया.

एस. सोमनाथ ने अपनी आत्मकथा में यह भी दावा किया है कि उन्हें इसरो अध्यक्ष बनने से रोकने के लिए यू.आर. राव अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक को अंतरिक्ष आयोग का सदस्य बना दिया गया था. उन्होंने दावा किया है कि डॉ. सिवन अपने सेवा विस्तार के लिए भी प्रयास कर रहे थे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
वह सपा का पोषित अपराधी है, उसको मिट्टी में मिला देंगे….

बेटियों की सुरक्षा में लगाई सेंध, तो यमराज भी नहीं रोक पाएंगे रास्ता

यह एक बहुत ही जटिल स्थिति है लेकिन कई सारी संभावनाएं हैं

यह एक बहुत ही जटिल स्थिति है लेकिन कई सारी संभावनाएं हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend