ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP आदिवासियों को कहती है वनवासी, लोगों को जानवरों जैसा समझते हैं उनके नेता’, राहुल गांधी

UB India News by UB India News
November 4, 2023
in LOKSHBHA
0
BJP आदिवासियों को कहती है वनवासी, लोगों को जानवरों जैसा समझते हैं उनके नेता’, राहुल गांधी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने शनिवार (4 नवंबर) को राज्य के बस्तर जिले के जगदलपुर में रैली की. राहुल ने यहां बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के नेता आदिवासियों को वनवासी कहते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने एक नया शब्द निकाला है, वे लोग आदिवासियों के लिए वनवासी शब्द का इस्तेमाल करते हैं.

राहुल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी और वनवासी में बहुत अंतर है. अभी एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक आदिवासी एक ऊपर पेशाब किया गया और फिर उसे वायरल किया गया. पेशाब करने वाला शख्स बीजेपी का नेता ही था. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता आदिवासियों को जानवर से भी बदतर समझते हैं. इस वजह से ही वे जानबूझकर आदिवासी लोगों के लिए वनवासी शब्द का इस्तेमाल करते हैं.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

राहुल ने समझाया आदिवासी शब्द का मतलब

कांग्रेस नेता ने लोगों को आदिवासी शब्द का मतलब भी समझाया. उन्होंने कहा कि आदिवासी का मतलब देश के पहले और असली मालिक से है. यानी इस देश की जमीन जंगल जो कभी आपकी हुआ करती थी, आज उसे आप से ले लिया गया है. राहुल ने कहा कि बीजेपी कभी इस बारे में बात नहीं करती है, क्योंकि उसे ये सब आपको लौटना पड़ेगा. इसलिए उन्होंने ये शब्द निकाला है, वनवासी यानी जानवरों की तरह वन में रहने वाला. ये शब्द अपमानजनक है, कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं करती है.

मोदी जी खुद को क्यों कहते हैं ओबीसी?, राहुल का सवाल

राहुल ने कहा कि हमने अडानी का प्रोजेक्ट कैंसिल करके दिखाया है. देश के सबसे बड़े उद्योगपति और पीएम मोदी के दोस्त के प्रोजेक्ट को हमने कैंसिल किया है. हम जनता का नुकसान नहीं सह सकते हैं. कांग्रेस के कारण अब पीएम मोदी वनवासी नहीं बोलते आदिवासी बोलते हैं लेकिन सोच वनवासी वाली है. इस देश में दलितों को हर रोज तंग किया जाता है. ओबीसी का अपमान होता है. पीएम कहते हैं इस देश में सिर्फ एक ही जाति है गरीब की, तब आप खुद को ओबीसी क्यों बोलते हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी अपने भाषण में कहते देश में एक ही जाती है, सिर्फ गरीब. मतलब इस देश में दलित, आदिवासी और पिछड़े नहीं है. देश में अगर सिर्फ एक जाति है तो आप अपने आप को ओबीसी कैसे कहते है.

राहुल ने गिनवाई सरकार की उपलब्धि

राहुल ने कहा कि यहां सबसे बड़ी मांग बैंक की मांग है, क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने आपको जो पैसे दिए उसे अब आप बैंक में सुरक्षित रखना चाहते हैं. चार हजार सीधा बैंक में हम बोनस देंगे. 23 लाख करोड़ रुपये हमनें किसानों के बैंक खाते में सीधे डाले हैं. जगदलपुर में तीन सौ स्कूल खोले. 23 हजार लोगों को जमीन बांटी गई है. स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले, जिसमें बच्चे अंग्रेजी सीख रहे हैं. राहुल ने कहा कि बीजेपी सोचती है कि कहीं आदिवासी अंग्रेजी ना सीख जाए, क्योंकि वह हमारी नौकरी ले सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
क्या राम मंदिर, टीका-चंदन और रुद्राक्ष से उन गरीब के बच्चों का पेट भरेगा जो…………

क्या राम मंदिर, टीका-चंदन और रुद्राक्ष से उन गरीब के बच्चों का पेट भरेगा जो............

नीतीश, लालू और तेजस्वी ने CM आवास पर की ‘सीक्रेट मीटिंग’

नीतीश, लालू और तेजस्वी ने CM आवास पर की 'सीक्रेट मीटिंग'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend