ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिजोरम में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

UB India News by UB India News
November 3, 2023
in LOKSHBHA
0
मिजोरम:  174 में से 114 उम्मीदवार करोड़पति, 7 पर आपराधिक मामले दर्ज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतदान होना है. इस बार यहां मुख्यमंत्री जोरमथांगा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. 1987 में राज्य का दर्जा प्राप्त करने के बाद से मिजोरम में परंपरागत रूप से दो-दलीय प्रणाली थी, जिसमें कांग्रेस और एमएनएफ दो पार्टियां थीं, लेकिन इस बार चीजें बदली हुई नजर आ रहीं हैं.

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इस राज्य में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था. मिजो नेशनल फ्रंट ने जहां 10 साल से सत्ता में काबिज कांग्रेस को हराकर राज्य की कमान संभाली थी, तो वहीं जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) ने विधानसभा चुनावों में प्रमुख विपक्ष के रूप में कांग्रेस की जगह ले ली थी. इस बार भी ऐसा ही उलटफेर होगा या नहीं, ये 3 दिसंबर को नतीजे आने पर साफ होगा. फिलहाल हम आपको बता रहे हैं इस चुनाव में कौन-कौन से मुद्दे हावी रहेंगे, कौन सी सीट महत्वपूर्ण है और कौन-कौन सी पार्टी मैदान में है.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

2018 के नतीजों पर एक नजर

2018 के विधानसभा चुनावों में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 26 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस वोट शेयर के मामले में मिजोरम में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही और 5 सीटें हासिल करने में कामयाब रही. ZPM उम्मीदवारों ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा और उन्हें 6 सीटें मिलीं.

ये प्रमुख राजनीतिक दल एवं गठबंधन हैं मैदान में

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 नवंबर को होने वाले मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 27 निर्दलीय प्रत्याशी हैं, जबकि बाकी अन्य पांच राजनीतिक दलों के उम्मीदवार हैं. इस चुनाव में कुल 8,56,868 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट, मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं. एमएनएफ ने 25 मौजूदा विधायकों को मैदान में उतारा है, जबकि छह मौजूदा विधायक जेडपीएम उम्मीदवारों से हैं.

भाजपा ने 2018 के चुनावों में 39 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक सीट जीती. इस बार पार्टी ने 23 उम्मीदवारों को उतारा है. वहीं, आदमी पार्टी (आप) यहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जोरमथांगा का एमएनएफ भाजपा के नेतृत्व वाले नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) का हिस्सा है और केंद्र में एनडीए का सहयोगी है. हालांकि पार्टी मिजोरम में बीजेपी के साथ काम नहीं करती है.

ये फैक्टर इस चुनाव में नतीजे कर सकते हैं प्रभावित

मिजोरम चुनाव पर मणिपुर हिंसा का असर पड़ सकता है. मई में हिंसा के बाद राज्य में मणिपुर से लगभग 13,000 लोग शरणार्थी बने हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने कहा कि वह राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा नहीं करेंगे. इस बीच, भाजपा की नजर राज्य के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले भाषाई अल्पसंख्यकों जैसे चकमा, ब्रू, मारा और लाई समुदाय के लोगों के वोटों पर है.

2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में 39 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने इस बार 23 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. भगवा पार्टी ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और असम के साथ लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद के समाधान समेत अन्य का वादा किया है.

दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लालसावता ने दावा किया है कि कांग्रेस मिजोरम में अगली सरकार बनाएगी और कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो 1 लाख लोगों के लिए नौकरियां पैदा करेगी. कांग्रेस ने प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने का भी वादा किया है.

मिजो राष्ट्रवाद एक और मुद्दा है जो सत्तारूढ़ दल के पक्ष में काम कर सकता है. दरअसल, मिजोरम और असम के बीच सीमा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है. जुलाई 2021 में असम और मिजोरम के पुलिस बलों के बीच हिंसक झड़प में 6 लोगों की जान भी चली गई थी.

इन प्रमुख विधानसभा सीटों पर रहेगी सबकी नजर

1. आइजोल पूर्व-I:  मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने 2018 के चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी. इस बार फिर से वह आइजोल पूर्व-I से ताल ठोक रहे हैं. जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM)  ने उपाध्यक्ष लालथनसांगा को यहां से उतारा है, जबकि कांग्रेस ने लालसांगलुरा राल्टे को टिकट दिया है.

2. सेरछिप:  जेडपीएम नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा इस सीट से खड़े हैं. वहीं, एमएनएफ से नवागंतुक जे माल्सावमज़ुअल वानचावंग और कांग्रेस से आर वानलालट्लुआंगा उम्मीदवार हैं.

3. हच्छेक:  त्रिपुरा सीमा के पास ममित जिले में आने वाली हच्छेक सीट से कांग्रेस विधायक लालरिंदिका राल्टे मैदान में हैं. उनके खिलाफ एमएनएफ के वर्तमान राज्य खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे खड़े हैं.

4. आइजोल पश्चिम-III: आइजोल पश्चिम-III सीट पर एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है. जेडपीएम के विधायक वीएल जैथनजमा को इस बार कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता और एमएनएफ उम्मीदवार के. सावमवेला चुनौती दे रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, 33 नामों का ऐलान

सर्वे के नतीजों से राजस्थान में कांग्रेस को झटका !

हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता : अमित शाह

मुजफ्फरपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend