ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मरीजों ने खोल दी तेजस्वी के विभाग की पोल……

UB India News by UB India News
October 31, 2023
in जदयू, नालंदा, स्वास्थ
0
मरीजों ने खोल दी तेजस्वी के विभाग की पोल……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार (JDU MP Kaushlendra Kumar) सोमवार (30 अक्टूबर) की रात बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंच गए. औचक निरीक्षण कर मरीजों से हालचाल जाना. सांसद ने इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया. इस दौरान कुछ मरीज और उनके परिजनों ने सांसद से शिकायत करते हुए डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के विभाग की पोल खोल दी.

सांसद से कहा कि किसी भी वार्ड में डॉक्टर भर्ती मरीज का हालचाल जानने नहीं आते हैं. पैथोलॉजी के टेक्नीशियन की भी शिकायत की गई. वहीं एक मरीज के परिजन ने सांसद से कहा, “सेवा में कमी तो है सर, जनता का कुछ सेवा नहीं हो रहा है.”

RELATED POSTS

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

सांसद के आने की खबर मिलते ही दौड़े दौड़े डीएस और अकाउंटेंट अस्पताल पहुंचे. सांसद ने निरीक्षण करने और मरीजों से हालचाल लेने के बाद व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएस को निर्देश दिया. प्रसव वार्ड में गंदगी देखकर सांसद अधिकारियों पर भड़क गए. स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कहा.

‘लाइट खराब, थोड़ी बहुत साफ-सफाई की कमी‘

सदर अस्पताल में एक मात्र बंद पड़े लिफ्ट को भी जल्द चालू कराने की सांसद ने बात कही. सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि मरीजों की शिकायत थी इसलिए उन्होंने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया है. यह भी कहा कि सरकार ने जो व्यवस्था की है वो काफी की है. हालांकि कुछ कुछ कमी है. जहां पर पोस्टमार्टम होता है वहां पर दो-तीन दिन से लाइट खराब है. स्ट्रेचर आदि साफ है. थोड़ी बहुत साफ-सफाई की कमी है उसको ठीक करने की जरूरत है.

सांसद ने माना रात में नहीं हो पाते हैं कुछ टेस्ट

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आगे कहा कि रात में कुछ टेस्ट हैं जो नहीं होते हैं. हालांकि और कोई दिक्कत नहीं है. सांसद ने यह भी कहा कि मैं तो सिविल सर्जन को ये कहना चाहूंगा कि अगर थोड़ा सा ध्यान दिया जाए तो यह बिहार का एक नंबर अस्पताल बनेगा. वहीं अस्पताल में बंद पड़े लिफ्ट को लेकर जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द इसको चालू करा दिया जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

by UB India News
July 19, 2026
0

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र...

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 19, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

by UB India News
July 17, 2026
0

इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया है। चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक एक 10 वर्षीय बच्चे...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

Next Post
यूपी में कुछ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है जदयू

यूपी में कुछ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है जदयू

महिला हेल्प डेस्क के खुलने के बाद छह महीने में 47,000 से अधिक शिकायतें पहुंची ………

महिला हेल्प डेस्क के खुलने के बाद छह महीने में 47,000 से अधिक शिकायतें पहुंची .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend