ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिवराज राजनीति के धोनी तो कैलाश हैं हार्दिक पांड्या’ राजनाथ सिंह ने इस नेता को दी जीत की अग्रिम बधाई

UB India News by UB India News
October 30, 2023
in LOKSHBHA
0
शिवराज राजनीति के धोनी तो कैलाश हैं हार्दिक पांड्या’ राजनाथ सिंह ने इस नेता को दी जीत की अग्रिम बधाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्यप्रदेश की इंदौर-1 से बीजेपी ने कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव मैदान में उतारा है। कैलाश विजयवर्गीय के यहां से चुनाव लड़ने से ये सीट राज्य के हॉट सीटों में शामिल हो गई है। रविवार को केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से की। राजनाथ ने कहा कि अगर शिवराज सिंह चौहान धोनी हैं तो कैलाश विजयवर्गीय हार्दिक पांड्या हैं।

इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का मुकाबला कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला से है। संजय शुक्ला ने 2018 में विधानसभा का चुनाव इंदौर-1 से जीता था। राजनाथ सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में जनसभा को भी संबोधित किया।
राजनाथ सिंह

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

नीमच में की थी शिवराज की तारीफ
राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं एक महीने पहले नीमच आय़ा था। वहां मैंने कहा था कि हमारे शिवराज सिंह चौहान, राजनीति के धोनी हैं। मैच कैसा भी हो वो बहुत अच्छी तरह से फिनिश करते हैं। आज मैं इंदार में कह रहा हूं कि शिवराज सिंह चौहान अगर धोनी हैं तो कैलाश विजयवर्गीय हार्दिक पांड्या हैं। राजनाथ सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को जीत की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय की जीत पर मैं जनता का आभार प्रकट करने के लिए खुद इंदौर आऊंगा।

ईमानदार नेता हैं कैलाश विजयवर्गीय
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा कि इंदौर के विकास में कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका विशेष रही है। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय को बेहद ईमानदार नेता बताते हुए उनके समर्थन में मतदान करने की अपील की। राजनाथ सिंह ने कहा कैलाश विजयवर्गीय के जीत का दावा किया। राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में इंदौर के फेमस पोहा जलेबी का भी जिक्र किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज, मजदूरों को हर साल दस हजार, छत्तीसगढ़ की जनता से राहुल गांधी का वादा

10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज, मजदूरों को हर साल दस हजार, छत्तीसगढ़ की जनता से राहुल गांधी का वादा

तेलंगाना में बीजेपी जीती तो कौन बनेगा मुख्‍यमंत्री? अमित शाह के बयान पर दिलचस्प चर्चा

तेलंगाना में बीजेपी जीती तो कौन बनेगा मुख्‍यमंत्री? अमित शाह के बयान पर दिलचस्प चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend