ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेगें, 6000 करोड़ का देंगे सौगात

UB India News by UB India News
October 31, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है :पीएम मोदी भोपाल में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30-31 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। 30 अक्टूबर को सुबह लगभग10:30 बजे वे अंबाजी मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे, इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे मेहसाणा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।31 अक्टूबर को सुबह लगभग 8 बजे वेकेवड़ियाजाएंगे और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्‍चात राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन होगा। वेकेवड़िया में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद लगभग11:15 बजे वेआरंभ 5.0 में 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित करेंगे।

मेहसाणा में प्रधानमंत्री

RELATED POSTS

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

प्रधानमंत्री मेहसाणा में लगभग 5800करोड़ रुपये की रेल, सड़क, पेयजल और सिंचाई से जुड़ी विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे।

जिन परियोजनाओं का उद्घाटन होगा और राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा उनमें वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) का न्यू भांडू-न्यू साणंद (एन) खंड,वीरमगाम-सामाखियाली रेल लाइन का दोहरीकरण,कटोसन रोड-बेचराजी, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल साइडिंग) रेल परियोजना,मेहसाणा और गांधीनगर जिले के विजापुर तालुका और मनसा तालुका की विभिन्न ग्राम झीलों की रिचार्ज प्रक्रिया परियोजना,मेहसाणा जिले में साबरमती नदी पर वलसाना बैराज,बनासकांठा मेंपालनपुर पेयजल की व्यवस्था के लिए दो योजनाएंऔर धरोई बांध आधारित पालनपुर जीवन रेखा परियोजना – प्रमुख कार्य (एचडब्ल्यू) और 80न्यूनतम तरल निर्वहन (एमएलडी) क्षमता का जल उपचार संयंत्र शामिल हैं।

प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे उनमें महिसागर जिले के संतरामपुर तालुका में सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने की परियोजना, साबरकांठा केनरोदा-देहगाम-हरसोल-धनसुरा रोडकाचौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण,गांधीनगर जिले में कलोल नगरपालिका सीवेज और सेप्टेज प्रबंधन के लिए परियोजना,सिद्धपुर (पाटन), पालनपुर (बनासकांठा)बयाद (अरावली) और वडनगर (मेहसाणा) में सीवेज संयंत्रों के लिए परियोजनाएं शामिल हैं।

केवड़िया में प्रधानमंत्री

देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के संरक्षण और इसे सुदृढ़ बनाए रखने की भावना कोऔर मजबूतकरने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय एकता दिवस परेड देखेंगे जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस की विभिन्‍न टुकड़ियां शामिल होंगी। परेड के मुख्‍य आकर्षणों में अन्‍य विशेषताओं के अतिरिक्‍त केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ)की सभी महिलाबाइकर्स द्वारा डेयरडेविल शो, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महिला पाइप बैंड, गुजरात महिला पुलिस द्वारा कोरियोग्राफ किया गया विशेष कार्यक्रम, विशेष एनसीसी शो, स्कूल बैंड प्रदर्शन, भारतीय वायु सेना द्वारा फ्लाई पास्ट, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत गांवों के आर्थिक परिदृश्‍य का प्रदर्शन शामिल हैं।

केवड़िया में प्रधानमंत्री 160 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा उनमें एकता नगर से अहमदाबाद तक हेरिटेज ट्रेन,नर्मदा आरती लाइव के लिए परियोजना,कमलम् पार्क,स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर के भीतर एक पैदल मार्ग,30 नई ई-बसें, 210 ई-साइकिलें और कई गोल्फ कार्ट,एकता नगर में सिटी गैस वितरण नेटवर्क और गुजरात राज्य सहकारी बैंक का ‘सहकार भवन’ से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्‍त, प्रधानमंत्री केवड़िया में ट्रॉमा सेंटर और एक सौर पैनल के साथ उप-जिला अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री आरंभ 5.0 के समापन पर 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित करेंगे। आरंभ का 5वां संस्करण ‘हार्नेसिंग द पावर ऑफ डिसरप्शन’विषय पर आयोजित किया जा रहा है। यह उन व्यवधानों को रेखांकित करने का एक प्रयास है जो वर्तमान और भविष्य को नया आकार देते हैं और समावेशी विकास के लिए शासन की परिधि में व्यवधानोंकी  शक्ति का उपयोग करने के विभिन्‍न मार्गदिखाते हैं। ‘मैं नहीं हम’थीम वाले 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स में भारत की 16 सिविल सेवाओं और भूटान की 3 सिविल सेवाओं से 560 अधिकारी प्रशिक्षु शामिल हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 12, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

Next Post
SEARO ने भारत के सामने खड़ा किया धर्मसंकट

SEARO ने भारत के सामने खड़ा किया धर्मसंकट

इजरायली विमान पहुंचा रूस तो फिलिस्तीन समर्थकों ने एयरपोर्ट पर बोला धावा, यहूदियों की करने लगे तलाश

इजरायली विमान पहुंचा रूस तो फिलिस्तीन समर्थकों ने एयरपोर्ट पर बोला धावा, यहूदियों की करने लगे तलाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend