ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश का PM कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो!

UB India News by UB India News
October 28, 2023
in जदयू, पटना
0
देश का PM कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हों कि उन्हें कुछ नहीं बनना है लेकिन उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्हें लगातार प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताते रहे हैं। सीएम आवास पहुंचे उत्तर प्रदेश के जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यूपी के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपील की और सीएम आवास के बाहर ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए।

दरअसल, एनडीए से अलग होने के बाद से ही जेडीयू के कार्यकर्ता और नेता इस बात को कहते रहे हैं कि नीतीश में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं और वे पीएम पद के असली दावेदार हैं हालांकि समय समय पर मुख्यमंत्री ये बात कहते रहे हैं कि उन्हें कोई लालसा नहीं है और वे कुछ नहीं बनना चाहते है। बावजूद इसके कई ऐसे मौके आए जब उनकी ही पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताया।

RELATED POSTS

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

उधर, सरकार में सहयोगी बनी आरजेडी के नेता भी तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए नीतीश कुमार को समय समय पर यह कहकर लॉलीपॉप दिखाते रहते हैं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बन जाएं तो बिहार के लिए गौरव की बात होगी। सियासी गलियारे में इस बात की भी चर्चा लगातार होती रही है कि नीतीश कुमार यूपी के फूलपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं हालांकि पार्टी की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास में उत्तर प्रदेश से आए जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकी और यूपी में संगठन को मजबूत करने के साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर जरूरी टिप्स दिए। बैठक के बाद सीएम आवास से बाहर निकले जेडीयू नेताओं ने ‘ देश का प्रधानमंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए। इस दौरान जेडीयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।

फूलपुर से आए जेडीयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक स्वर में कहा है कि वे फूलपुर से चुनाव लडें और देश के भावी प्रधानमंत्री बनें। जेडीयू नेता ने कहा कि हमलोगों ने अपनी बात रख दी है अब फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही लेना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

Next Post
कुछ बड़ा करने जा रहे है पीके !

मुझे धकिया दें इनके बस में नहीं’ ...........

इजरायल ने हमास से छीना गाजा पट्टी के कुछ इलाकों का कंट्रोल ,हमास की धमकी-हमले बंद करो वरना बंधकों को मारेंगे

हमास को पूरी तरह तबाह करने के लिए क्या है इजरायल की सैन्य रणनीति?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend