ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू खुद मंदिरों के लगाते रहे हैं चक्कर और उनके नेताओ ने हिन्दू देवी-देवताओं और धर्मग्रंथों को निशाने पर लेते रहे

UB India News by UB India News
October 28, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
लालू खुद मंदिरों के लगाते रहे हैं चक्कर और उनके नेताओ ने हिन्दू देवी-देवताओं और धर्मग्रंथों को निशाने पर लेते रहे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी (BJP) हिन्दुत्व के नाम पर वोटरों को अपने पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास कर रही है। मंदिरों के पुनरुद्धार अभियान में बीजेपी लगी हुई है। अयोध्या में लंबे समय के कानूनी दांव-पेंच के बाद अब नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख भी तय हो गई है। वर्ष 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी ने हिंदुत्व के उभार के सहारे ही जीता था। यह जानते हुए भी कि हिंदुत्व भाजपा का आजमाया नुस्खा है, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता हिन्दू देवी-देवताओं और धर्मग्रंथों को निशाने पर लेते रहे हैं। इससे बीजेपी की बिहार में राह आसान होती जा रही है।

हिन्दुत्व पर अक्रामक रहे हैं शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर

बिहार में आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री बने चंद्रशेखर ने हिन्दू धर्मग्रंथों को नफरती बताया था। मनुस्मृति और रामचरित मानस उनके निशाने पर रहे। उसके बाद लगातार वे रामचरित मानस और मनुस्मृति के खिलाफ आग उगलते रहे हैं। बाद में तो एक दिन उन्होंने यह भी कह दिया कि राम उनके सपने में आए थे। राम ने उन्हें अपने को बचा लेने का उनसे आग्रह किया। चंद्रशेखर के बयान को लेकर आरजेडी में विवाद भी हुआ था। चंद्रशेखर के पक्ष में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह खुल कर खड़े हो गए, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने राम मनोहर लोहिया के रामायण मेला आयोजित करने का हवाला देकर चंद्रशेखर के बयान पर आपत्ति जताई।

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

जगदानंद सिंह ने राम मंदिर पर ही सवाल उठाया

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तो अयोध्या में बने राम मंदिर के बारे में नफरती टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर का निर्माण नफरत की जमीन पर हो रहा है। उन्होंने कहा था- ‘कण-कण में रहने वाले राम अब पत्थरों की चहारदीवारी में चले गए हैं, जहां नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अब भारत में उन्मादियों के राम बचेंगे। अब गरीबों के, झोपड़ी वालों के, तुलसी के राम, अयोध्या के राम, शबरी के जूठे बेर खाने वाले राम भारत में नहीं, बल्कि पत्थरों की भीतर रहेंगे।‘ जगदानंद सिंह के निशाने पर बीजेपी थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए जिस अंदाज में बयान दिया, उससे राम और अयोध्या के बारे में आस्था रखने वालों के दिल पर चोट तो पहुंची ही होगी।

RJD के विधायक फतेह बहादुर ने भी खोला मोर्चा

आरजेडी के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अब दुर्गा को लेकर नफरती टिप्पणी की है। फतेह बहादुर सिंह ने दुर्गा को काल्पनिक बता दिया है। उन्होंने हिन्दू आस्था पर यह कह कर चोट पहुंचाई है कि जब ब्रिटिश हुकूमत ने भारत को गुलाम बनाया, उस वक्त दुर्गा जी कहां थीं! आरजेडी विधायक ने कहा कि दुर्गा की कहानी काल्पनिक है। मैं उन्हें शक्तिशाली देवी मान लेता, लेकिन मेरे पास साक्ष्य हैं। उनका तर्क था- मनु वादियों के अनुसार देश में 33 करोड़ देवी-देवता हैं। जब भारत गुलाम हुआ, उस समय भारतीयों की संख्या 30 करोड़ थी। मैं उन मनुवादियों से पूछना चाहता हूं, जिन्होंने ये लिखा कि महिषासुर की करोड़ों की संख्या वाली सेना के साथ मां दुर्गा ने लड़ाई लड़ी। महिषासुर का वध कर दिया। जब मुट्ठी भर अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बनाया तो मां दुर्गा क्या कर रही थीं? दस हाथ का औजार कहां था? उन्होंने तो दुर्गा की पूजा-अर्चना को ही नाजायज खर्च वाला काम बता दिया।

आरजेडी सुप्रीमो खुद मंदिरों के लगाते रहे हैं चक्कर

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंदिरों में जाते हैं। मत्था टेकते हैं। देवी-देवताओं के दर्शन करते हैं। इस साल नवरात्रि में उनके घर में पूजा-अर्चना हुई थी। कुछ ही दिनों पहले लालू गोपालगंज गए तो उन्होंने थावे मंदिर में देवी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। सप्ताह भर पहले डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव खुद थावे मंदिर गए थे। ऐसे में आरजेडी नेताओं की हिन्दुओं की आस्था के खिलाफ बयानबाजी किसी की समझ में नहीं आती। आरजेडी के नेता भी अच्छी तरह समझते हैं कि हिंदुत्व का राग अलाप कर बीजेपी कहां से कहां पहुंच गई है। इसके बावजूद हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने से किसी को वे रोक नहीं पा रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
न बाबर की फिफ्टी काम आई और न ही अफरीदी की पेस…..आज न्यूजीलैंड VS ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला

न बाबर की फिफ्टी काम आई और न ही अफरीदी की पेस.....आज न्यूजीलैंड VS ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला

कनाडा में हिंसा का माहौल…’, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- पहले खालिस्तानी तत्वों पर लगाम लगाए ट्रूडो सरकार

यह जयशंकर की कूटनीति है जनाब... दोस्‍त की खातिर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भुलाई दुश्‍मनी, कनाडा को खुला सपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend