ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज पूरे भारत में दिखेगा,बिहार में रात 1.05 से 2.24 बजे तक लगेगा ग्रहण

UB India News by UB India News
October 29, 2023
in अध्यात्म, खास खबर
0
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज पूरे भारत में दिखेगा,बिहार में रात 1.05 से 2.24 बजे तक लगेगा ग्रहण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज शरद पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण आज 28 तारीख के रात्रि में लगेगा। रात्रि में 1 बज कर 5 मिनट में लगेगा। इसलिए तारीख वह 29 हो जाएगी। रात 2: 24 मिनट तक चंद्र ग्रहण का समय रहेगा। लगभग 80 मिनट तक चंद्र ग्रहण का समय रहेगा।

विज्ञान में चंद्र ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. आज देर रात साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह ग्रहण 28-29 अक्टूबर की मध्यरात्रि 01:05 बजे से शुरू होकर 02:24 बजे तक रहेगा. आज शरद पूर्णिमा भी है, जिसकी वजह से इस ग्रहण का महत्व और बढ़ गया है. साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा.

इन जगहों पर दिखेगा चंद्र ग्रहण

आज का चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, इंडोनेशिया, फ्रांस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर पर भी देखा जा सकेगा. भारत के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, कोयंबटूर, नासिक, रायपुर, भोपाल, जोधपुर, प्रयागराज, देहरादून और पटना जैसे शहरों में यह ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण कैसे लगता है

चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा को अपनी छाया से ढक लेती है तब चंद्रमा का कुछ भाग लुप्त हो जाता है. यानी छाया के कारण चंद्रमा का यह भाग  स्पष्ट दिखाई नहीं देता है, इसी खगोलीय घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं. चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं- पूर्ण, आंशिक और उपच्छाया चंद्र ग्रहण. आज लगने वाला ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण है.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा होगा. भारत में दिखाई देने की वजह से यहां इसका सूतक काल भी माना जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले लग जाता है. सूतक काल 28 अक्टूबर की शाम से 4 बजे से लग जाएगा और ग्रहण खत्म होने के बाद ही यह समाप्त होगा. सूतक काल के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं और पूजा-पाठ भी नहीं किया जाता है.

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने का महत्व है लेकिन चंद्र ग्रहण के सूतक से ग्रहण समापन तक न खीर बनानी चाहिए और न ही चाँदनी में रखनी चाहिए. ऐसे में आप सूतक काल शुरू होने के पहले खीर बनाने के लिए गाय के दूध में कुशा या तुलसी का पत्ता डाल दें. फिर उसे ढककर रख दें. इससे दूध शुद्ध रहेगा. ग्रहण खत्म होने के बाद इसकी खीर बनाकर भोग लगाएं और फिर चांदनी में भी इसे रख सकते हैं.

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का असर विभिन्न राशि के जातकों पर अलग-अलग पड़ेगा। कई राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव पड़ेगा, तो कई राशि के जातकों को इससे फायदा भी पहुंचेगा। ज्योतिषाचार्य मनोज मिश्रा के मुताबिक जानिए किन राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

मेष राशि– यह चंद्र ग्रहण उन्हें मानसिक परेशानी दे सकता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।

वृष राशि– इस चंद्र ग्रहण में उनके खर्चे में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस ग्रहण के अशुभ फलों से बचने के लिए- अपने किसी भी कार्य की शुरुआत पानी पीकर करनी चाहिए।

मिथुन राशि– इस चंद्र ग्रहण में उनका इनकम बढ़ता हुआ नजर आ रहा है साथ ही उनकी तरक्की भी होगी।

कर्क राशि– यह चंद्र ग्रहण काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी, जॉब्स इत्यादि के अवसर प्राप्त आ सकते हैं। या फिर उन्हें प्रमोशन का भी संकेत मिल सकता है।

सिंह राशि- भाग का उदय होगा और आर्थिक दृष्टि से उनका समय अच्छा रहेगा।

कन्या राशि- यह चंद्र ग्रहण उतना अच्छा नहीं रहने वाला है। इस दौरान उनके सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

तुला राशि- बिजनेस व्यापार में थोड़ा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर उन्हें आर्थिक दृष्टि से लाभ दिखाई दे रहा है तो वह कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि- यह चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। उन्हें मानसिक तनाव या विवाद बना रहेगा। साथ ही किसी भी चीज के लिए उन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि- यह चंद्र ग्रहण काफी अच्छा होगा। उन्हें धन लाभ होने का संकेत दिखाई दे रहा है। कोई पुराना धन भी मिल सकता है। अचानक आर्थिक प्रगति हो सकती है।

मकर राशि– इस राशि के जातक के लिए भी यह चंद्र ग्रहण अच्छा रहेगा उनके कर्म में वृद्धि होगा और पराक्रम बढ़ेगा। जिससे वह अपना तरक्की कर पायेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी उनके लिए अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि- इस राशि के जातक के लिए यह चंद्र ग्रहण उनके इनकम का स्रोत बनेगा, साथ ही जॉब में भी उन्हें जल्द सफलता मिल सकती है।

मीन राशि- इस राशि के जातक के लिए भी यह चंद्र ग्रहण अच्छा है। लेकिन थोड़ा सा संघर्ष करने के बाद उनको सफलता भी मिलेगी और धन लाभ भी होगा।

जिन राशियों के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं वह क्या करें

आचार्य मनोज मिश्रा ने बताया कि आज बहुत ही अच्छा दिन शरद पूर्णिमा है। आज के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करें। साथ ही इस मंत्र ॐ श्रीं श्रीये नमः का उच्चारण करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होगीं। आर्थिक परेशानी खत्म होगी।

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें

पहला- ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। क्योंकि चंद्र से जो करने ग्रहण के दौरान निकलते हैं वह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

दूसरा- जो गर्भवती स्त्री है उनको खासकर ग्रहण में बाहर नहीं नहीं जाना चाहिए और उनको चंद्र ग्रहण के दौरान सूत से नाप कर उनकी जितनी लंबाई है। उस सूत को घर में रखा जाता है। अगर गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर से बाहर जाती हैं तो ऐसी मानता है कि बच्चे का कोई एक अंग कम होता है।

तीसरा-चंद्र ग्रहण के 3 से 4 घंटे पहले ही खाना खा लेना चाहिए और अगर घर में खाना बच जाए तो उसमें तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए। तुलसी का पत्ता डालने से ग्रहण का दोष उसे चीज में नहीं लगता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
इंडिया मोबाइल कांग्रेंस में एरिक्सन लाई 6G टेक्नोलॉजी:जियो ने पेश की स्पेस फाइबर टेक्नोलॉजी, भारत में टाटा ग्रुप बनाएगा आईफोन

इंडिया मोबाइल कांग्रेंस में एरिक्सन लाई 6G टेक्नोलॉजी:जियो ने पेश की स्पेस फाइबर टेक्नोलॉजी, भारत में टाटा ग्रुप बनाएगा आईफोन

राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में उतरेंगे, दो दिन करेंगे पार्टी का प्रचार, चार चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में उतरेंगे, दो दिन करेंगे पार्टी का प्रचार, चार चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend