ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस के कार्यक्रम से CM नीतीश ने बने दुरी , BJP ने विपक्ष पर साधा निशाना

UB India News by UB India News
October 27, 2023
in कांग्रेस, पटना, मुख्यमंत्री
0
कांग्रेस के कार्यक्रम से CM नीतीश ने बने दुरी , BJP ने विपक्ष पर साधा निशाना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की 136 वीं जयंती मनाई गई. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर लालू प्रसाद यादव को बुलाया गया था. कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और सभी ने एक सुर में लालू प्रसाद यादव की तारीफ में कसीदे गढ़े. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे. अब इसके बाद सवाल उठने लगा है कि क्या कांग्रेस नीतीश कुमार से परहेज करती है. कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में बिहार विभूति के नाम से प्रसिद्ध है. डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती मनाई गई जिसमें बड़ी तादाद में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कांग्रेस के कार्यक्रम से सीएम नीतीश नदारद

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सबसे खास बात इसमें यह रही कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कांग्रेस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे और ना सिर्फ उन्होंने दीप प्रज्वलित किया, बल्कि कांग्रेस के एक-एक नेता ने अपने संबोधन के दौरान राजद सुप्रीमो का महिमामंडन किया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया था और बाकायदा स्टेज पर बड़े बैनर पर नीतीश कुमार की तस्वीर को भी जगह दी गई थी, लेकिन नीतीश कुमार कांग्रेस कार्यालय नहीं पहुंचे. अब इसको लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं.

बीजेपी ने विपक्ष पर साधा निशाना

इस पर बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद को ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस और आरजेडी नीतीश कुमार के खिलाफ कुचक्र कर रही हैं. इसके पीछे तेजस्वी के सीएम बनने के कवायद के रूप में यह सारी जुगलबंदी बीजेपी को दिख रही है. नीतीश कुमार कांग्रेस के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, जहां पर लालू प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे. जिसका जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि हो सकता है कि सीएम नीतीश के पास समय ना हो या किसी दूसरे कार्यक्रम में वह शिरकत करने पहुंचे हो, लेकिन कांग्रेस विधायक दल के नेता ने भी गोलमोल जवाब दिया और उनके चेहरे की भावभंगीमा बताने के लिए काफी थी कि वह सिर्फ बयान के माध्यम से खानापूर्ति ही कर रहे हैं.

नीतीश के ना पहुंचने पर आरजेडी असहज

कांग्रेस के कार्यक्रम में नीतीश के ना पहुंचने पर आरजेडी भी असहज दिखी और उसके प्रवक्ताओं ने भी बच बचाकर बयान देने की पुरजोर कोशिश की. आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने सारा ठीकरा कांग्रेस के आयोजकों पर ठोक दिया, लेकिन जैसे ही सवाल दोहराया गया आरजेडी प्रवक्ता भी गोल-मोल जवाब देकर अपना पीछा छुड़ाते नजर आए. आमंत्रण के बावजूद सीएम का कांग्रेस के कार्यक्रम में नहीं पहुंचाना कई सारे राजनीतिक कयासों को बल दे रहा है. जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू प्रवक्ता हिमराज राम ने कहा कि नीतीश कुमार के सदाकत आश्रम नहीं पहुंचने को लेकर कोई कयास नहीं लगाए जाने चाहिए. कई सारे अन्य कार्यक्रम को लेकर उनकी व्यस्तता है, लेकिन जेडीयू प्रवक्ता भी जानते थे कि जो बयान वह दे रहे हैं. वह महज खानापूर्ति ही है.

इंडिया महागठबंधन को लेकर कयासों को मिला बल

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जिस एलायंस के लोग यह कहते नहीं थकते कि महागठबंधन एकजुट है. इस महागठबंधन के सबसे बड़े नेता कांग्रेस के सबसे बड़े कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव तो पहुंचते हैं, लेकिन सूबे के सीएम जिन्हें विपक्षी धड़ा इंडिया एलियांज का सूत्रधार बताते थकता नहीं, उनका कांग्रेस के सबसे बड़े कार्यक्रम में नहीं पहुंचाना कई सारे कयासों को बल जरूर देता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
आरजेडी विधायक का मां दुर्गा को लेकर विवादित बयान

आरजेडी विधायक का मां दुर्गा को लेकर विवादित बयान

मांझी के बयान पर तकरार

'वोट दें बिहारी, नौकरी पाएं बाहरी'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend