ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्‍थान कांग्रेस अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर ED की रेड, ओमप्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर भी छापा

UB India News by UB India News
October 27, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
राजस्‍थान कांग्रेस अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर ED की रेड, ओमप्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर भी छापा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर ED ने छापा मारा है. दौसा में MLA ओमप्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर भी छापे की सूचना मिल रही है. पेपर लीक कांड से जोड़कर ED की इस कार्रवाई को देखा जा रहा है. ED की कार्रवाई जयपुर, सीकर और दौसा में चल रही है. बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन ठिकानों पर ED की टीम सर्च कर रही है.

ईडी की इस कार्रवाई को फिलहाल राजस्थान के पेपर लीक कांड से जोड़कर देखा जा रहा है. सीआरपीएफ की सुरक्षा में ED की रेड चल रही है. बता दें कि निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला पर पहली बार ईडी ने कार्रवाई की है. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही हुडला ईडी के रडार पर थे. वहीं पेपर लीकर केस को बीजेपी के सांसद किरोड़ी लाल लगातार उठाते रहे हैं.

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

डोटासरा के रिश्तेदारों से पूछताछ
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम गोविंद सिंह डोटासरा सहित उनके रिश्तेदारों के घर भी पहुंची है. आरपीएससी पेपर लीक केस में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पहली बार पीसीसी चीफ के घर पर छापा मारा है. दिल्ली और जयपुर की ईडी की टीम के साथ-साथ मौके पर केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौजूद रहे. ईडी की टीम डोटासरा के जयपुर आवास समेत सीकर में उनके निजी निवास पर भी पहुंची है.

निर्दलीय विधायक पर भी ईडी का एक्शन
बताया जा रहा है कि निर्दलीय विधायक और महुआ से कांग्रेस के प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला के सात ठिकानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है. ये मामला भी पेपर लीक केस से जुड़ा ही हो सकता है.

लक्ष्मणगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं डोटासरा
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस ने अपनी कैंडिडेट लिस्ट में गोविंद सिंह डोटासरा को सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
UN में रूस और चीन पर जमकर बरसे इजरायली दूत, हमास को लेकर क्या बोले?

UN में रूस और चीन पर जमकर बरसे इजरायली दूत, हमास को लेकर क्या बोले?

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच आज बड़ा मुकाबला, हारने वाली टीम होगी बाहर

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच आज बड़ा मुकाबला, हारने वाली टीम होगी बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend